Author: shivam kumar

राज्य सरकार की कार्रवाई में भाजपा, कांग्रेस व अकाली दल ने किया समर्थन का ऐलानबीबीएमबी एक्ट के उल्लंघन की रिपोर्ट विधानसभा में कल पेश करेगी सरकार: मुख्यमंत्री चंडीगढ़। हरियाणा के साथ जल विवाद काे लेकर पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान का समर्थन करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने सोमवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र भी बुलाया है। हरियाणा के साथ शुरू हुए भाखड़ा जल विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में अकाली दल की…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्राथमिक सार्वजनिक प्रसारणकर्ता नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) और अमेरिकन पब्लिक टेलीविजन (पीबीएस) को जारी होने वाली संघीय निधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। उन्होंने गुरुवार को इस आशय के एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें कॉरपोरेशन फॉर पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग के निदेशक मंडल को एनपीआर और पीबीएस के लिए संघीय निधि बंद करने का निर्देश दिया गया है। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, ट्रंप का मानना है कि एनपीआर और पीबीएस के समाचार कवरेज में वामपंथी पूर्वाग्रह होता है। एनपीआर और पीबीएस को संघीय निधि कांग्रेस विनियोजित…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान को अवैध व्यापार से हर साल लगभग 3.4 ट्रिलियन रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है। इस तिजारत में खुद को पाक-साफ बताने वाले सीमा शुल्क विभाग के आला अफसर शामिल हैं। पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मार्केट इकोनॉमी (प्राइम) की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा करते हुए हुकूमत को आगाह किया गया है। यह रिपोर्ट आज जारी की गई है। इसका शीर्षक-‘पाकिस्तान में अवैध व्यापार का मुकाबला’ है। इसमें कहा गया है कि अनुमानित घाटा इस वित्तीय वर्ष के वार्षिक कर लक्ष्य के 26 फीसद के बराबर है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, प्राइम ने अनुमान लगाया है…

Read More

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंदन से 05 मई को स्वदेश लौट सकती हैं। वह लंबे समय से लीवर सिरोसिस, किडनी, हृदय, मधुमेह और गठिया सहित विभिन्न शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं। इस साल 08 जनवरी को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया गया था। दे डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, खालिदा जिया लंदन में इलाज के बाद अब बेहतर महसूस कर रही हैं।बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन ने बताया कि उनकी शारीरिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह…

Read More

वाशिंगटन। सिग्नल ऐप चैट से सुर्खियों में आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है। उनके स्थान पर अंतरिम रूप से विदेशमंत्री मार्को रुबियो को नियुक्त किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, यह व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगियों में पहला बड़ा कार्मिक फेरबदल है। हालांकि ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते थे। वाल्ट्ज तब से मुश्किल में थे जब उन्होंने सिग्नल ऐप पर यमन में एक संवेदनशील सैन्य…

Read More

इस्लामाबाद। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को कराए गए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के हाथ-पांव फूले हुए हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आईएसआई) और फौज को लग रहा है कि भारत कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसलिए अपने कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के स्कूलों के खेल मैदानों को तेजी के साथ प्राथमिक चिकित्सा शिविरों में बदला जा रहा है। पाकिस्तान के लगभग सभी प्रमुख अखबारों में आज इस खबर को तरजीह दी गई है। जियो न्यूज में अन्य समाचार माध्यम से प्रसारित की गई खबर में कहा गया है कि इसका मकसद…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने पिछले दिनों अपने एक आदेश में कहा है कि बीमाकर्ता अपनी ओर से सही पॉलिसी प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो बीमा कंपनी सिर्फ इस आधार पर अपने दायित्व से मुक्त नहीं हो सकती कि दावेदारों ने गलत पॉलिसी नंबर दिया है। हाइकोर्ट ने यह फैसला रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की उस अपील पर दिया, जिसमें उसने पाकुड़ की निचली अदालत द्वारा दिये गये 20.49 लाख रुपये मुआवजे के फैसले को चुनौती दी थी। दरअसल पाकुड़ की लालमुनि ने अपने पति और पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद मुआवजे का दावा किया था। उसका…

Read More

साउथ भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी इन दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3: द थर्ड केस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1 मई को ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘हिट 3’ को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वहीं समीक्षकों ने भी नानी के दमदार अभिनय और फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए तगड़ी कमाई दर्ज की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हिट 3: द थर्ड केस’ ने…

Read More

संजय दत्त आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ में नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही। अब संजू बाबा एक नए अंदाज में हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के जरिए वापसी कर चुके हैं। यह फिल्म 1 मई को अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, कुछ दर्शकों को फिल्म की कॉमेडी पसंद आई तो कुछ ने इसे कमजोर बताया। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत निराशाजनक रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड तक फिल्म अपनी…

Read More

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ गुरुवार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर उत्सुकता थी, जिसके चलते बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग हुई। ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब ‘रेड 2’ की पहले दिन की कमाई सामने आ गयी है। ‘रेड 2’ 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई फिल्मों को टक्कर देते हुए जबरदस्त कमाई कर ली है। संजय दत्त की ‘द भूतनी’, साउथ…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये से लेकर 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,600 रुपये से लेकर 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये…

Read More