रांची। झारखंड में 4 मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। वहीं गुरुवार को रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी, जबकि राज्य भर में सबसे बारिश धनबाद जिले के पुटकी में 38.6 मिमी बारिश…
Author: shivam kumar
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बुधवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही आईपीएल 2025 में वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि 190 रनों का स्कोर “थोड़ा कम” था और कुछ जरूरी कैच छोड़ने से उन्हें नुकसान हुआ। धोनी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने पहली बार एक अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन मुझे लगता है हम थोड़ा पीछे रह गए। बैटिंग यूनिट…
-मोदी ने किया मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में विश्व ऑडियो विज़ुअल और एंटरटेनमेंट समिट-2025 (वेव्स) का उद्घाटन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में विश्व ऑडियो विज़ुअल और एंटरटेनमेंट समिट-2025 (वेव्स) का उद्घाटन किया और इसे सृजनात्मकता का वैश्विक उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत में सृजन करें, विश्व के लिए सृजन करें की अवधारणा को अपनाने का एकदम सही समय है। इंसान की समृद्धि इन्फोर्मेशन के पहाड़ से नहीं आएगी, ये टेक्नोलॉजी की स्पीड और रीच से भी नहीं आएगी। इसके लिए हमें गीत, संगीत, कला, नृत्य को महत्व देना…
लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (गुरुवार) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। वह लखनऊ में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाग लेेंगे। उपराष्ट्रपति प्लेन से सुबह बक्शी का तालाब स्थित एयरफोर्स के एयरपोर्ट पर उतरे। उनका राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि समृद्धि, नवाचार और प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित करते उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
कुछ तो ऑनलाइन निकाह कर भारत में हैं सेटल, कई पासपोर्ट रिन्यू करवाने पाकिस्तान भी जाती हैं धरा रहे हजारों बांग्लादेशी, कोई स्लीपर सेल्स तो कोई ड्रग्स और मानव तस्करी में शामिल पटना में 28 पाकिस्तानी महिलाएं विभिन्न कार्यों से पटना आयीं थी, बस गयीं भारत में झारखंड में भी पाकिस्तानी दुल्हन, लॉन्ग टर्म वीजा पर आयीं, रिन्यूअल का इंतजार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने कई कूटनीतिक कदम उठाये हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर जाने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाराष्ट्र ने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा, “राज्य के लोगों को महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं, जिसने हमेशा भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब कोई महाराष्ट्र के बारे में सोचता है, तो उसका गौरवशाली इतिहास और लोगों का साहस हमारे दिमाग में आता है। राज्य प्रगति का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है और साथ ही अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। राज्य की प्रगति के…
श्रीनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की फौज लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सेना को उकसाने की हरकत करने से बाज नहीं आ रही। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान सेना की चौकियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया गया। इस अधिकारी के अनुसार, 30 अप्रैल और 01 मई की रात पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया। इससे…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट गांव के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल पर बुधवार की रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने दो वाहनों में आग लगा दी। वहीं सड़क निर्माण कार्य के मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद अयूब ओरसापाट गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और वहां खड़े जेसीबी तथा एक अन्य वाहन…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) जिले के पटमदा प्रखंड में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में जाल्ला गांव के किसान तरणी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जाल्ला गांव के पास चिड़का घर के समीप हुई। मृतक की पहचान जाल्ला निवासी 55 वर्षीय तरणी महतो के रूप में हुई है। वहीं, अपाचे बाइक चला रहा 28…
पलामू। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रमकंडा-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर धावा मुड़खुड़ गांव के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के लिए ले जाने में मौत हुई। दोनों मृतक युवक अलग-अलग बाइक पर सवार थे। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बाइक पर चार, जबकि दूसरी पर दो युवक सवार थे।…
रांची। झारखंड के सभी जिलों में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। मई माह में जहां पलामू,पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में तापमान 42-43 डिग्री के पार पहुंचने की आशंका है। वहीं राजधनी रांची में भी तापमान 40 डिग्री के पार होने आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही मई माह के दूसरे हफ्ते से अत्यधिक गर्मी पड़ने की बात कही है। हालांकि राज्य के कई इलाकों में दो-तीन मई तक काल बैसाखी के प्रभाव से गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे सम्बंधित इलाकों में गर्मी से…
