ढाका। बांग्लादेश में दिल दहला देने वाले 2001 के रमना बटामुल नरसंहार केस में हाई कोर्ट आठ मई को फैसला सुनाएगा। जस्टिस मुस्तफा जमान इस्लाम और जस्टिस नसरीन अख्तर की पीठ ने आज फैसला सुनाने की तारीख आठ मई तय की। पीठ ने 18 फरवरी को मृत्युदंड संदर्भों (मृत्युदंड की पुष्टि के लिए ट्रायल कोर्ट के दस्तावेज) और मामले में दोषी ठहराए गए आरोपितों की अपीलों पर सुनवाई पूरी कर सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। द डेली स्टार की खबर में अभियोजन के हवाले से यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि 14 अप्रैल, 2001 को राजधानी…
Author: shivam kumar
मुंबई में हाल ही में संजय दत्त स्टारर हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ का एक स्पेशल लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इवेंट के दौरान फिल्म के कलाकारों ने एक बेहद यूनिक एंट्री की। सभी सितारे काले रंग की ओपन जीप में पहुंचे, जिसे सनी सिंह ड्राइव कर रहे थे। संजय दत्त उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे, जबकि मौनी, पलक और अन्य कलाकार पीछे खड़े नजर आए। जीप का लुक भी हॉरर थीम को…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) की बेटी शांभवी जायसवाल ने आईसीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से न केवल जमशेदपुर, बल्कि झारखंड और समूचे देश को गौरव की अनुभूति हुई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बुधवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं ( आईएससी) परीक्षाओं के नतीजों में जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शांभवी के…
रांची। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार दूसरी पारी में शुरू दिन से ही एक्शन में हैं। कार्यभार संभालते ही सबसे पहले उन्होंने शासी परिषद में लिए गए निर्णय को पलट दिया। डॉ। राजकुमार ने सबसे पहले एमआरआई मशीन की खरीद से जुड़े मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा जीबी बैठक में लिए गए निर्णय को पलट दिया। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में चयनित एजेंसी को लेटर ऑफ क्रेडिट जारी करने का आदेश दे दिया। डॉ। राजकुमार ने स्पष्ट किया कि मशीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और संबंधित एजेंसी से समझौता पहले ही हो चुका था। रिम्स…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 14 रन की जीत के दौरान हाथ में चोट लग गई। अब उनकी चोट की गंभीरता का मूल्यांकन आज टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जाएगा। फील्डिंग के दौरान लगी चोट, मैच से बाहर रहे रहाणे रहाणे को ये चोट उस वक्त लगी जब वे शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। आंद्रे रसेल की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने जोरदार शॉट मारा, जो सीधा रहाणे के दाहिने हाथ पर लगा। गेंद मिड ऑफ की ओर…
अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, वापसी की तैयारी में जुटी दिल्ली नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी। फाफ डु प्लेसिस (62 रन, 45 गेंद), कप्तान अक्षर पटेल (43 रन, 23 गेंद) और युवा बल्लेबाज विप्रज निगम (38 रन, 19 गेंद) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ बसव जयंती के शुभ अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में दो अलग-अलग संदेश एक्स पर जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। ” प्रधानमंत्री ने दूसरे संदेश में लिखा, ” बसव जयंती के शुभ अवसर पर हम जगद्गुरु बसवेश्वर…
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम मंदिर (श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर) के चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और चार लोग घायल हुए हैं। इसे सिम्हाद्री अप्पन्ना स्वामी मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस वार्षिक उत्सव के दौरान साल में एक बार भक्तों को भगवान बिना सजावट के…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के आसपास लगातार नापाक हरकत कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की फौज 22 अप्रैल के बाद रात के वक्त गोलीबारी कर भारतीय सेना को उकसाने की कार्रवाई कर रही है। भारतीय सेना ने कहा है कि 29-30 अप्रैल की रात पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित…
भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (बुधवार) खास होने जा रहा है। आज हिन्दू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर शाम को जब आप आसमान में पश्चिम दिशा में हंसियाकार चांद को देखेंगे तो पाएंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ दिखेगा, लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चांद भी दिखाई देगा।नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता है। यह घटना आसमान में साल में दो बार…
ओटावा। कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है, विशेषकर तब जब कुछ समय पहले तक वे विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से काफी पीछे चल रहे थे। लिबरल पार्टी ने 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 165 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के लिए आवश्यक 172 सीटों से थोड़ा कम है।…
