Author: shivam kumar

अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, वापसी की तैयारी में जुटी दिल्ली नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी। फाफ डु प्लेसिस (62 रन, 45 गेंद), कप्तान अक्षर पटेल (43 रन, 23 गेंद) और युवा बल्लेबाज विप्रज निगम (38 रन, 19 गेंद) ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन टीम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ बसव जयंती के शुभ अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में दो अलग-अलग संदेश एक्स पर जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। ” प्रधानमंत्री ने दूसरे संदेश में लिखा, ” बसव जयंती के शुभ अवसर पर हम जगद्गुरु बसवेश्वर…

Read More

विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम मंदिर (श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर) के चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और चार लोग घायल हुए हैं। इसे सिम्हाद्री अप्पन्ना स्वामी मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस वार्षिक उत्सव के दौरान साल में एक बार भक्तों को भगवान बिना सजावट के…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के आसपास लगातार नापाक हरकत कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की फौज 22 अप्रैल के बाद रात के वक्त गोलीबारी कर भारतीय सेना को उकसाने की कार्रवाई कर रही है। भारतीय सेना ने कहा है कि 29-30 अप्रैल की रात पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी दी। भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित…

Read More

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (बुधवार) खास होने जा रहा है। आज हिन्दू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर शाम को जब आप आसमान में पश्चिम दिशा में हंसियाकार चांद को देखेंगे तो पाएंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ दिखेगा, लेकिन हल्‍की चमक के साथ पूरा गोलाकार चांद भी दिखाई देगा।नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता है। यह घटना आसमान में साल में दो बार…

Read More

ओटावा। कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है, विशेषकर तब जब कुछ समय पहले तक वे विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से काफी पीछे चल रहे थे। लिबरल पार्टी ने 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 165 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के लिए आवश्यक 172 सीटों से थोड़ा कम है।…

Read More

रांची। झारखंड में बिजली की दरें 30 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा दी गई हैं। बिजली नियामक आयोग ने नई दरों की घोषणा कर दी है, जो 1 मई से लागू होंगी। शहरी क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी तक प्रति यूनिट दर 6.65 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 6.95 रुपये कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 6.30 रुपये से बढ़ाकर 6.60 रुपये प्रति यूनिट तय की गई है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दरों में 2 रुपये प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। शहरी उपभोक्ताओं के लिए…

Read More

रांची। नाइजर में आतंकवादियों के शिकार झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों की रिहाई को लेकर आजसू पार्टी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। आजसू पार्टी के नेता संजय मेहता ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत सीताराम मीना को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 25 अप्रैल को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में घटी। यहां आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और बगोदर के पांच मजदूरों…

Read More

रांची। न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने लूट के आरोपी सामी खान उर्फ बाबू खान को बरी कर दिया है। इसकी वजह चश्मदीद गवाहों का घटना के बारे में जानकारी नहीं होने और जांच अधिकारी द्वारा अदालत में हाजिर नहीं होना है। महेश हेम्ब्रम ने 16 अक्टूबर 2021 को कांके थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें यह कहा गया था कि शाम को वह कार से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकुरहुट्टू से झलकाडीह जा रहे थे। रास्ते में पुल के पास मोटर साइकल सवार ने उनकी गाड़ी को रोककर 5000 रुपये मांगा। इसका विरोध करने पर मोटरसाईकिल सवार…

Read More

रांची। वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड ट्रस्ट की ओर से चार मई को हेहल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लगभग 100 यूनिट रक्त जमा करना और जीवन बचाने के कार्य में योगदान देना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी होंगे। यह जानकारी ट्रस्ट की ओर से बुधवार को दी गई है।

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार से मौसम साफ है। लोगों को दिन में तेज धूप और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने मई के दूसरे हफ्ते में पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ने…

Read More