पहलगाम। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। इनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है। इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च आॅपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया। द कश्मीर रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम हमले के 3 दिन बाद अटैक की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है।…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईएएस अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में झारखंड सरकार को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार को जनजातीय कार्य मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर, अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) स्वीकृति प्रदान की गयी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर…
श्रीनगर। पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसका भारतीय सेना ने माकूब जवाब दिया। श्रीनगर स्थित रक्षा अधिकारी ने कहा कि 25-26 अप्रैल की रात को कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार कई पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा अकारण गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने भी उचित कार्रवाई कर संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
गंगटोक। केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार रात सिक्किम पहुंचे। केंद्रीयमंत्री का राजधानी गंगटोक के राजभवन पहुंचने पर राजभवन के आयुक्त एवं सचिव और राजभवन के अधिकारियों ने स्वागत किया।केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल 25 से 27 अप्रैल तक सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर हैं। वह राजधानी में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिक्किम आए हैं। उनके साथ मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी सिक्किम आए हैं।कल शाम बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीयमंत्री का स्वागत…
वाशिंगटन। फिलिस्तीन समर्थक और कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र महमूद खलील को पिछले महीने बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के हिरासत में लिया गया। सीरिया में जन्मे और ग्रीन कार्ड धारक खलील को 8 मार्च को रमजान के दौरान इफ्तार से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। एनबीसी न्यूज चैनल के अनुसार, गुरुवार को जारी किए गए अदालती दस्तावेजों से इसकी पुष्टि हुई है कि खलील को बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के हिरासत में लिया गया। अदालती दस्तावेजों में होमलैंड सुरक्षा विभाग के वकीलों ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों के पास ”वारंट रहित गिरफ्तारी करने के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ थीं”।…
-रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने की पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग इस्लामाबाद। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आरोपों से घिरा पाकिस्तान विदेशी मीडिया की शरण में पहुंचा है। इस बहाने अपनी पुरानी आदत के अनुसार, भारत के खिलाफ राग अलाप रहा है। मुल्क के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारत पर तमाम आरोप लगाते हुए पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की मांग की है। डॉन अखबार की रिपोर्ट में ख्वाजा के इस इंटरव्यू की चर्चा की गई है। इसमें कहा गया है कि…
काठमांडू। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा को बुलाकर पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। भारतीय विदेश मंत्रालय में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विभिन्न देशों के राजदूतों से मिलने के क्रम में डॉ. जयशंकर ने नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा से मुलाकात की है। भारतीय विदेश मंत्रालय में शुक्रवार शाम हुई इस मुलाकात के दौरान जयशंकर ने पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली नागरिक सुदीप न्यौपाने के प्रति दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना जताई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि विदेशमंत्री…
कराची। पाकिस्तान का सिंध प्रांत संघीय सरकार की सिंधु नदी पर नहरों का जाल बिछाने की योजना के खिलाफ उबल रहा है। राजधानी कराची से लेकर गांव और शहरों के लोगों ने बगावत का झंडा उठा लिया है। अरब सागर के तट पर बसे कराची में अशांति की लपटें उठ रही हैं। नहर प्रदर्शनकारियों के धरना समाप्त करने से इनकार करने की वजह से करीब 15 हजार मालवाहक वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, नहर प्रदर्शनकारियों को संघीय सरकार के आश्वासन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया…
सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनी के आदर्श कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी (36) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुणाधर तिवारी शुक्रवार को दुगनी में रह रहे अपने चचेरे भाई की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12:30 बजे पार्टी से अपने गांव लौटते समय आदर्श कॉलोनी के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को…
रांची। झारखंड के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से दी तीन मई तक राज्य भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी के प्रवेश करने से बनी है। मौसम में होनेवाले इस बदलाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 5 से 10 डिग्री तक…
रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य एसके मिश्र का स्थानांतरण डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकार, सेक्टर – चार के प्राचार्य के पद हो गया। स्कू्ल के नए प्राचार्य डॉ तापस घोष ने प्राचार्य का पदभार शनिवार को ग्रहण किया। डॉ तापस घोष पूर्व में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू में प्राचार्य रह चुके हैं। वहीं स्कूल के पूर्व डॉ एसके मिश्र स्कूल परिवार ने भाव – भीनी विदाई दी। नये प्राचार्य डॉ तापस घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में भी विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक के रूप में कार्य करने का दीर्घकालीन अनुभव प्राप्त है। वे विगत तीस वर्षों से अध्ययन…
