पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने निष्पक्ष रीचेकिंग की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं को लेकर टाटा कॉलेज छात्र संघ और कोल्हान यूनिवर्सिटी छात्र संघ समेत कई छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा निकाला। त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की मांग छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए परीक्षा त्रुटियों को शीघ्र सुधारने की मांग की। छात्रों ने इतिहास विभाग और अन्य विषयों के सेकंड सेमेस्टर…
Author: shivam kumar
रांची। स्पेन और स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फंडसिओन एस्पेंरांची वाइएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की। बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुंस यनजेंगा भी थीं। कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी थे। ये एनजीओ भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि एनजीओ झारखंड सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में कैसे भाग ले सकते हैं। मालूम हो…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को अलग-अलग शिष्टमंडल ने शुक्रवार को राजभवन में मुलाकात की। इसी क्रम में आदिवासी छात्र संघ, केन्द्रीय समिति का एक शिष्टमंडल ने गुमला जिला अंतर्गत प्रस्तावित विश्वविद्यालय और छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गुमला में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का नाम “पंखराज बाबा कार्तिक उरांव विश्वविद्यालय” रखने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त, शिष्टमंडल ने राज्यपाल से राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराए जाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। वहीं, राज्यपाल से आदिवासी…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आड़े हाथ लिया है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि झारखंड के मंत्री सुदिव्य का व्यंग्य उनके भीतर कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है। जब पूरा देश और दुनिया पहलगाम हमले को लेकर सदमे में है, ऐसे समय में किसी मंत्री का फूहड़ व्यवहार शर्मनाक है और उनके इस आचरण की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। बाबूलाल ने दूसरे पोस्ट में लिखा है कि मनुष्य का असली चरित्र तब सामने आता है, जब वो नशे में होता…
रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक के ऑनलाइन परफॉर्मेंस स्वमूल्यांक प्रतविदेन जमा करने की अवधि का विस्तारित कर दिया गया है। अब 15 मई तक ऑनलाइन एपीआर जमा करेंगे। समीक्षी पदाधिकारी स्तर से 31 मई तक इसका मूल्यांकन कर लिया जायेगा। स्वीकरण पदाधिकारी 15 जून तक इसका मूल्यांकन करके अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के दौरान मारे गये आइबी अधिकारी मनीष रंजन के पश्चिम बंगाल झालदा स्थित आवास पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में जेएमएम विधायक विकास सिंह मुंडा और जेएमएम विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आइबी अधिकारी मनीष रंजन की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पिता मंगलेश कुमार मिश्रा ने बातचीत के क्रम में बताया कि बचपन से ही मनीष रंजन मेधावी छात्र रहे। सिर्फ शिक्षा…
रांची। पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में शुक्रवार को एकल अभियान, रांची ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरियातु रोड स्थित आरोग्य भवन के सभा कक्ष में किया गया। इस अवसर पर घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं मौके पर एकल अभियान के केन्द्रीय अभियान प्रमुख ललन शर्मा ने कहा कि एकल अभियान की ओर से पहलगाम की घटना में मारे गए लोगों की याद में दो लाख गांवों में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हिन्दूओं…
रांची। लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तीन आरोपियों की अलग-अलग जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने तीनों आरोपियों अमित कुमार अग्रवाल, तल्हा खान और मो अफसर अली की जमानत याचिका खारिज कर दी। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद बिक्री मामले में अमित कुमार अग्रवाल और तल्हा खान आरोपी हैं, वहीं खेलगांव की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा मामले (इसीआइआर 25/ 2023) में मोहम्मद अफसर अली आरोपी है। मामले में इडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास, सौरभ कुमार…
डीसी के निर्देश पर शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा -जिनका आधार पहले ही लिंक हो चुका है, उन्हें शिविर में आने की जरूरत नहीं है रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़े लाभुकों के लिए आधार लिंक कराने को लेकर 29 अप्रैल को रांची जिले में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह फैसला रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर लिया गया है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। शहरी क्षेत्रों के लाभुकों को अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाकर आधार लिंक करवाने की सुविधा दी गयी…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने सभी से अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा। शाह ने कई मुख्यमंत्रियों से बात कर ली है और बाकियों से भी वे बात कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने के…
– सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को बांदीपुरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई बांदीपुरा। बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है। यह अभियान 26 लोगों की जान लेने वाले हमले में शामिल संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को मार गिराने के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में शुक्रवार की सुबह विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों से…
