पटना। नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गुरुवार की रात पटना से बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आर्थिक अपराध यूनिट (ईओयू) की संयुक्त कार्रवाई के दाैरान पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन ख़ान ने शुक्रवार काे बताया कि नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है और वह लंबे समय से फरार था। 10 अप्रैल को बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।उन्हाेंने बताया कि गुरुवार की रात मिले एक इनपुट के…
Author: shivam kumar
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासी गुस्से में हैं। नफरत और दुश्मनी हमारा स्वभाव नहीं है, लेकिन लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। हमें बुराई को ख़त्म करने के लिए ताकत दिखानी होगी। ताकत होने और उसकी जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है यह दिखाने का कि हमारा देश कितना शक्तिशाली है। हम सबके दिलों में दर्द है। सभी भारतीय जाग चुके हैं। ऐसे हमलों को रोकने के लिए समाज में एकता जरूरी है। डॉ. भागवत विलेपार्ले के…
-आईबी अधिकारी मनीष रंजन मिश्रा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के आईबी अधिकारी मनीष रंजन मिश्रा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आतंकियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस नृशंस हत्याकांड के पीछे जो भी आतंकवादी और उनके सरगना शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।मनीष मिश्रा उन तीन पर्यटकों में शामिल हैं, जिनकी मंगलवार को आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर रांची…
काठमांडू। नेपाल के संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है, लेकिन पहले ही दिन सरकार और प्रतिपक्ष के बीच विवाद शुरू हो चुका है। विपक्षी नेता ने प्रधानमंत्री के संबोधन का बहिष्कार करने की घोषणा कर दी है, जिसके कारण प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यक्रम अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया है। आमतौर पर संसद सत्र के पहले दिन सदन में सभी प्रमुख दल के नेता उपस्थित रहते हैं और उन नेताओं का संबोधन होता है, लेकिन प्रमुख विपक्षी नेता माओवादी के पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने सुबह ही प्रधानमंत्री के संबोधन का बहिष्कार करने की घोषणा…
न्यूयॉर्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से इस दौरान अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है। द गार्जियन अखबार के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ”महासचिव स्पष्ट रूप से स्थिति पर बहुत बारीकी से और बहुत चिंता के साथ नजर रख रहे हैं। उन्होंने दोनों सरकारों से अपील किया है कि अधिकतम संयम बरतें। और यह सुनिश्चित करें कि स्थिति और न बिगड़े।”…
लंदन। ब्रिटेन की संसद में भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की गूंज गुरुवार को सुनाई दी। स्लॉ से सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने अपने भाषण में नागरिकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। सांसद धेसी ने अपने भाषण को एक्स पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि हम इस सप्ताह पोप फ्रांसिस के निधन का शोक मना रहे हैं, लेकिन मैं इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर में निर्दोष…
हैम्पटन। वर्जीनिया के लैंगली एयर फ़ोर्स बेस पर गुरुवार को विमान क्रैश होने से एयरोबैटिक पायलट रॉब हॉलैंड की मौत हो गई। वह इस सप्ताहांत एयरशो में हिस्सा लेने वाले थे। रॉब हॉलैंड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई है। एबीसी न्यूज के अनुसार, इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट में लिखा गया, ” रॉब हॉलैंड विमानन इतिहास में सबसे सम्मानित और प्रेरणादायक एरोबैटिक पायलटों में से एक थे। वह विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका एकमात्र लक्ष्य बस कल की तुलना में और बेहतर करना था।” संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार दोपहर से कुछ पहले हुई।…
वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस को यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना है कि रूस, यूक्रेन पर हमले रोकने की उनकी अपील को गंभीरता से लेगा। दोनों देशों के बीच समझौता अभी भी संभव है। एबीसी न्यूज के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका लगातार रूस पर यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए…
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के शनिवार को होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार से पहले उनके ताबूत को सील करने की रस्म की तैयारी शुरू कर दी गई है। रोमन चर्च के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल दिवंगत पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील करने की रस्म की अध्यक्षता करेंगे। इस धार्मिक रस्म में कई कार्डिनल और होली सी कार्यालय के अधिकारी शामिल होंगे। यह रस्म सेंट पीटर बेसिलिका में आज पूरी की जाएगी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहेंगी। वेटिकन न्यूज के अनुसार, बुधवार सुबह वेटिकन बेसिलिका को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इसके बाद…
अभिनेता इमरान हाशमी बीते काफी वक्त से अपनी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में थे। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी बीच इमरान ने अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘जन्नत’ की तीसरी किश्त ‘जन्नत-3’ का भी ऐलान कर दिया है। फैंस इस फिल्म की घोषणा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिलहाल, यह प्रोजेक्ट अपने शुरुआती स्टेज में है और इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक खास बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने कहा, “हम सिर्फ ‘आवारापन 2’ ही नहीं, बल्कि ‘जन्नत 3’ भी…
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, रिलीज के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सातवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘केसरी 2’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.50 करोड़…
