Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। आज आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,230 रुपये से लेकर 98,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,040 रुपये से लेकर 90,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन पहले 10 मिनट के बाद ही बिकवालों ने अपना दबाव बना दिया। बिकवाली के दबाव के कारण दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर कर कारोबार करने लगे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.80 प्रतिशत और निफ्टी 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ ट्रेड कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर खरीदारी होती रही। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा उत्साह का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 500 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 108.91 अंक…

Read More

-चार पांच लड़कों ने दिया घटना को अंजामजांच में जुटी पुलिस पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ले में एक 15 साल के किशोर की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार व पुलिस बल मामले की जांच में जुटे है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेलीसराय मुहल्ला निवासी ननकी राम का पुत्र गोलू कुमार है। मृतक की मां ने बताया कि वह इधर कुछ दिनों से अगरवा के चिकनी घाट के समीप भाड़े पर कमरा लेकर…

Read More

रांची। पहलगाम आतंकी हमले पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफा मांगने वाले बयान पर मंत्री सुदिव्य कुमार कायम हैं। रांची में प्रेस वार्ता के माध्यम से अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए अपनी बातों को मीडिया के समक्ष रखा। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जब जिम्मेदार व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी लेना छोड़ दे तो गैर-जिम्मेदार लोगों को ही किसी घटना की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी और इसी संदर्भ में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम लिया था। ‘जिम्मेदारी और जवाबदेही किसकी बनती है’ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि 1956…

Read More

रांची। सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप का काम शुरू कर दिया गया है। बड़ी संख्या में एलएंडटी के वर्कर रैंप निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। रैंप निर्माण कार्य का विगत दिनों विरोध देखते हुए स्थानीय प्रशासन की सहायता ली जा रही है। सिरमटोली चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व कई डीएसपी थानेदार मौजूद हैं। बता दें कि, सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण के साथ रैंप का निर्माण किया जाना है, जिसका विरोध कई आदिवासी संगठन कर रहे हैं। सिरमटोली सरना स्थल के समीप इस रैंप को उतारे जाने का…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनी जरा गांव के एक खेत के पास से एक महिला और पुरुष का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों शव की पहचान करने में जुटी हुई है । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल दोनों शव को पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का लगता है।…

Read More

विशेष जिन्होंने मेरे भाई को मारा, उन्हें मुर्दा देखना है: लेफ्टिनेंट विनय की बहन नीरज की पार्थिव देह के पास हाथ जोड़कर बिलखती रही पत्नी आयुषी पत्नी एशान्या लगातार अपने पति की फोटो देख उस पर हाथ फेरती रही मां ने कहा आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये, तड़पा कर मारा जाये बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग सुशील का अंतिम संस्कार, पत्नी ताबूत से लिपट कर रोती रही अंतिम वक्त तक मनीष ने पत्नी और बच्चों की जान बचाने की कोशिश की जिंदगी में पहली बार काम छुट्टी मनाने बाहर…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमा से सटे रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को आब्रजन (इमिग्रेशन) विभाग ने जांच के दौरान पकड़ा है। उक्त अमेरिकी नागरिक रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जा रहा था। गिरफ्तार अमेरिकी युवक की पहचान एटन बेन पिता याकूब बेन अब्राहम, 39,456, वर्जीनिया, अमेरिका के रूप में हुई है। आब्रजन विभाग के अनुसार उक्त अमेरिकी नागरिक नेपाल से भारत मे आने के दौरान अक्टूबर 2024 में रक्सौल इमिग्रेशन में इंट्री के लिए आया था। मगर, रक्सौल इमिग्रेशन ने टूरिस्ट वीजा की निर्धारित 180 दिन की समय सीमा समाप्त देखकर रिफियूजल…

Read More

पलामू। रांची से सतबरवा आने के क्रम में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार सतबरवा और मनातू के एक-एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक सगाई में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घटना चान्हो थाना से 500 मीटर पूरब की ओर तीखे चटवल मोड़ पर हुई। युवकों की पहचान सतबरवा के मुक्ता गांव के विकास विश्वकर्मा (17) और उसके साथी मनातू के रहेया के उपेंद्र कुमार (22) के रूप में हुई है। विकास के बड़े भाई संदीप उर्फ संधू का शुक्रवार को लेस्लीगंज के…

Read More

अररिया। अररिया जिला पुलिस ने अंतरजिला ठग गिरोह के दो सदस्यों को सहरसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाईल,सफेद रंग का ऑल्टो कार,एसबीआई,एचडीएफसी बैंक के एटीएम कार्ड आदि बरामद किए हैं।जानकारी शुक्रवार को एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एसपी ने बताया कि इसी साल 12 मार्च को पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दनसार वार्ड संख्या 10 निवासी पूजा देवी पति-हरिनंदन पासवान ने नगर थाना में एक शिकायत दर्ज कराया था।जिसमें उन्होंने रिवर फाइनेंस लिमिटेड नामक प्राईवेट कंपनी के द्वारा 76 हजार रूपये लोन देने के नाम…

Read More