गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की नोएडा टीम और गाजियाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात में संदिग्ध आतंकवादी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया। उसे गाजियाबाद के विवेकानंद नगर से पकड़ा गया है। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का सक्रिय सदस्य है। वह पिछले तीस साल से फरार था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मंगत सिंह उर्फ मंगा इससे पहले 11 मार्च, 1993 को गिरफ्तार हुआ था। दो साल बाद जमानत पर छूटने के बाद वह भूमिगत हो गया था। वह…
Author: shivam kumar
–कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी एंबुलेंस के साथ पहुंचे कानपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कारोबारी शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात हाथीपुर गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे देखो उसी की आंखें नम नजर आईं। रोते बिलखते परिजन आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शुभम का शव विशेष विमान से लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। जहां पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों…
रांची। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे इंसानियत की हत्या करार दिया है। झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार काे कहा कि इस घटना में हिंदू या मुस्लिम नहीं, बल्कि इंसानियत की हत्या हुई है। पहलगाम में जिन पर्यटकों की हत्या की गई है, उनमें सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम ईसाई और विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के नरसंहार की जितनी भी…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और डीजीपी झारखंड के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को रामगढ़ पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से रांची के मोरहाबादी मैदान से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है। रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि सुमन सौरभ नाम के एक युवक ने सीएम, उनकी पत्नी और झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को रांची के मोरहाबादी मैदान से…
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालयों और सभी निजी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। कक्षा KG से 8वीं तक सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। कक्षा 9वीं से 12वीं तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।
पलामू। पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने गुरुवार को मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल, छत्तरपुर थाना क्षेत्र के टेलाड़ी मोड़ में हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, जिसे डीटीओ जितेंद्र यादव ने अपने कार्यालयकर्मियों संग मिलकर घायल महिला को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया। घायल महिला अपने पति और बच्चे संग बाइक पर सवार होकर पाटन के किशुनपुर से हरिहरगंज जा रही थी। इसी क्रम में टेलाड़ी मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर गयी,…
रांची। झारखंड के 12 जिलों में 27 अप्रैल को वज्रपात, ओलावृष्टि और 40-50 किमी की तेज गति से हवा चलाने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण और मध्यवर्ती जिले शामिल है। वहीं 26 अप्रैल को भी झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य भर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। पलामू जिले तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है। लू के…
जम्मू-कश्मीर। म्मू-कश्मीर के पहलगाम में खूंखार आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया है। सिंधु जल समझौते को खत्म करने का ऐलान हुआ है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। यह समझौता दोनों देशों के बीच 1960 से ही चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा और जल संकट के चलते वह घुटनों पर आ सकता है। दुश्मन देश के भारत स्थित उच्चायोग के स्टाफ को कम करने का आदेश दिया गया है। भारत ने पाकिस्तान से भी अपने दूतावास…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा इस दुख की बेला में उनके साथ खड़ी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये पहली आतंकवादी घटना है जिसमें आतंकवादियों ने धर्म पूछकर, कपड़े उतरवाकर और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर कर निर्दोष और निहत्थे लोगों की हत्या की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकवादी बख्शे नहीं जायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज झारखंड में…
पलामू। अमन साहू एनकाउंटर मामले की जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है। एनकाउंटर मामले में सीआईडी ने एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में जांच शुरू की है। कुछ दिनों पहले पलामू पुलिस को पुलिस मुख्यालय के तरफ से एक पत्र मिला था और एनकाउंटर मामले की जांच सीआईडी द्वारा किए जाने की बात कही गई थी। दरअसल 11 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारीढोड़ा में अमन साहू का एनकाउंटर एटीएस के द्वारा किया गया था। अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड के रांची के होटवार जेल में एटीएस की टीम शिफ्ट कर…
पलामू,। पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गढवा प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। डालटनगंज लाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पंचायत सेवक को गिरफ्तार करने के साथ एसीबी पलामू ने इस वर्ष का तीसरा ट्रेप केस पूरा कर लिया है। घूस मांगने का मामला कोरवाडीह गांव का है, जहां मनरेगा के तहत एक डोभा निर्माण योजना चल रही है। इस योजना के लाभार्थी अखिलेश…
