Author: shivam kumar

– ‘अबीर गुलाल’ पर बहिष्कार की मांग के बीच यूट्यूब से हटाए गए गाने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। नई रिलीज़ डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान पूरे 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ नजर आएगी। हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर…

Read More

पटना/मधुबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झंझारपुर जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में बिहार के लिए काफी काम हुए हैं। बिहार को विशेष आर्थिक सहायता मिली है। सड़क योजना, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण और अन्य क्षेत्रों में काफी सहयोग मिला है। मखाना बोर्ड की स्थापना, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण की स्थापना एवं पटना आईआईटी के विस्तार का ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बीच में गड़बड़ कर दी थी । हम लोग अब कभी उसके (राजद) साथ नहीं जाएंगे। पहली बार हम लोग र्वष 2005 में काफी बढ़िया…

Read More

सार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुशील की मां ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का गुरुवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा वीणा नगर स्थित उनके घर से शुरू हुई। उनका पार्थिव शरीर एक विशेष वाहन में नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार जूनी इंदौर…

Read More

पटना। कुछ दिनाें बिहार के विभिन्न जिलाें में हुई बारिश से माैसम में नमी थी लेकिन पिछले चार दिनाें से तापमान में हाे रही वृद्धि और पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है।…

Read More

सार। पहलगाम हमले में मारे गए गुजरात के पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुणे में दो दोस्तों के शव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। पहलगाम में हुआ हमला पूरे देश को बड़ा दर्द दे गया। खुशियां बटोरने कश्मीर गए परिवारों ने सोचा भी न होगा कि यह सफर आखिरी होगा। हमले में मारे गए पर्यटकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के इन मृत पर्यटकों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है। हमले में मारे गए गुजरात के पिता-पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरे शहर…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान सरकार के एक्स अकाउंट पर बैन का मतलब है कि इस पर पोस्ट की गई कोई भी सामग्री भारत में नहीं दिखेगी। भारत ने यह दंडात्मक कदम सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अन्य कूटनीतिक उपायों की घोषणा के बाद उठाया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ…

Read More

काठमांडू। भारत के जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में मारे गए नेपाली युवक सुदीप न्यौपाने का शव आज सुबह स्वदेश पहुंच गया। सुदीप परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे।सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को आज सुबह बेलहिया नाका से नेपाल लाया गया। कश्मीर से उनके पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली फिर विमान के जरिए लखनऊ होते हुए सड़क मार्ग से नेपाल की सीमा तक पहुंचाया गया। भारतीय अधिकारियों ने सुदीप न्यौपाने के पार्थिव शरीर को सीमा नाका पर मौजूद नेपाली अधिकारियों को सौंपा।रूपंदेही के एसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आज सुबह करीब 7:30…

Read More

इस्लामाबाद। विश्व बैंक ने आगाह किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान के लगभग 10 मिलियन लोगों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गरीबी के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है। यह चेतावनी बुधवार को तब आई जब बैंक ने पाकिस्तान के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को भी घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया। पूर्वानुमान को घटाने में सख्त आर्थिक नीतियों का हवाला दिया गया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, वाशिंगटन स्थित ऋणदाता (विश्व बैंक) ने अपनी प्रमुख द्विवार्षिक पाकिस्तान आर्थिक अद्यतन रिपोर्ट में उल्लेख किया कि सरकार अपने…

Read More

इस्लामाबाद। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान की संघीय सरकार हिल गई है। इनमें सबसे प्रमुख है 1960 से दोनों देशों के बीच जारी सिंधु जल संधि का निलंबन। नई दिल्ली की घोषणा के बाद आनन-फानन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की आपातकालीन बैठक आहूत की। यह बैठक आज सुबह शुरू होनी है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार ने देररात कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री, प्रमुख कैबिनेट सदस्य, सैन्य…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा के जेवलिन इवेंट ‘एनसी क्लासिक’ में भाग लेने से इनकार कर दिया है। यह फैसला उन्होंने आगामी एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी को प्राथमिकता देते हुए लिया है। हालांकि, उन्होंने नीरज के निमंत्रण के लिए उनका आभार जताया है। 24 मई को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में अरशद नदीम की गैरमौजूदगी रहेगी। नदीम ने बुधवार को एक बयान में कहा, “एनसी क्लासिक इवेंट 20 से 24 मई के बीच है, जबकि मैं 22 मई को कोरिया रवाना हो रहा हूं।” वे 27 से 31 मई…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लखटकिया होने का गौरव हासिल करने बाद से ही सोने की कीमत में लगातार करेक्शन हो रहा है। आज भी सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। सर्राफा बाजार में आज आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,240 रुपये से लेकर 98,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,050 रुपये से लेकर 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह, चांदी के भाव में…

Read More