रांची। झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर हाइकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी है। साथ ही गृह सचिव को उपस्थित होने का आदेश दिया है। जेल मैनुअल में सुधार और जेल में कैदियों की स्थिति से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में बुधवार को हुई। मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश के आलोक में अब तक झारखंड में मॉडल जेल मैनुअल नहीं बनने पर खंडपीठ ने कड़ी नाराजी जतायी। कोर्ट ने मामले में गृह सचिव को 28 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।…
Author: shivam kumar
छत्तीसगढ़ के कई लोग श्रीनगर और पुलगांव क्षेत्र में फंसे रायपुर। जम्मू-कश्मीर में हुए आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के कई लोग वहां फंसे हुए हैं। चिरमिरी, बिलासपुर के कई नागरिक परिवार समेत श्रीनगर और पुलवामा क्षेत्र में रुके हुए हैं। सुरक्षा बल के जवानों ने सभी को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया। चिरमिरी से शिवांश जैन, लक्की पराशर, हैप्पी बडवान, कुलदीप, अरविंद अग्रवाल फंसे हैं और बिलासपुर के दो परिवार के लोग वहां हैं । उधर कश्मीर में मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा और बच्चों शौर्य, लक्षिता से गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर सांत्वना दी और कहा कि हमले…
– पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी – एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में उड़ान भरने की अनुमति नई दिल्ली। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के साथ बैठक करके जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की। पहलगाम में आतंकी हमले के पीछे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की पहचान करके उनके स्केच जारी किये गए हैं। आतंकवाद विरोधी अभियानों…
पहलगाम। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पहलगाम के बैसरन मैदान का दौरा किया, जहां पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला कर 27 निर्दाेष पर्यंटकों की जान ली थी। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से आतंकी हमले वाली जगह पर पहुंचे और हिंसा के निशानों से भरी घास के मैदान पर उतरे। पहलगाम में घास के मैदान पर सेना के जवानों के पहुंचने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर एक मार्मिक…
पटना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस अलर्ट हाे गयी है और आतंकी हमले काे देखते हुए बिहार के पर्यटन स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार पुलिस ने तत्काल अहम बैठक की और सुरक्षा के लिए कई अहम निर्णय लिये,जिसे फाॅलाे कराया जा रहा है। बिहार के वनों से लेकर नालंदा खंडहर, राजगीर, पावापुरी समेत जिले के अन्य टूरिस्ट प्लेस के चप्पे- चप्पे पर नजर रखने के लिए कई उच्चस्तरीय टीमों का गठन किया गया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर, नालंदा,…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिसमें 26 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। इस वीभत्स घटना पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने मंगलवार देररात एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि वह इस नृशंस हमले से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने…
श्रीनगर। सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को तीन लोगों के स्केच जारी किए जिनपर पहलगाम के पास हुए आतंकी हमले में शामिल होने का संदेह हैं। इस हमले में 27 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं। तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे मूसा, यूनुस और आसिफ और ये पुंछ में हुई आतंकी घटनाओं में भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्केच जीवित बचे लोगों की मदद से तैयार किए गए हैं। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस…
बोकारो। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत की घटना के बाद बोकारो के बालीडीह के मिल्लत नगर के रहने वाला मोहम्मद नौशाद ने थैंक्यू पाकिस्तान लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिस पर बोकारो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर का रहने वाला है। फिलहाल बोकारो पुलिस गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद से पूछताछ…
विशेष लुगु पहाड़ में हुई मुठभेड़ के बाद पूरी तरह उखड़ गये हैं नक्सलियों के पैर डीजीपी और दो आइपीएस की रणनीति ने लिखी कामयाबी की पटकथा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में पहली बार सुरक्षा बलों ने इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है। बोकारो के लुगु पहाड़ की तलहटी में सोमवार 21 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली समेत कुल आठ नक्सली मारे गये। इस मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों का ‘झुमरा चैप्टर’ हमेशा के लिए खत्म हो गया…
रांची। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। हाल के दिनों में नक्सलियों ने चाईबासा जिले में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा था। इस बीच झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले बोकारो जिले के गोमिया इलाके में सुरक्षा बलों ने एक करोड़ की इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने महिला समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। झारखंड से नक्सली को खात्मे करने के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता लगातार आला अधिकारियों के साथ…
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सौरभ सिन्हा ने यूपीएससी की परीक्षा में 49वां स्थान प्राप्त कर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। चौथे प्रयास में सौरभ को यह सफलता मिली है। इसके पहले वह 2021 और 2022 में इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस कारण निराश होकर 2023 में सौरभ यूपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठे थे। लेकिन लगातार कड़ी मेहनत से आखिरकार उन्होंने सफलता हासिल कर ली। वहीं सौरभ की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सभी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। सौरभ का परिवार दुमका के रेलवे…
