Author: shivam kumar

नई दिल्ली। लगातार सात दिन तक मजबूती दिखाने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों दोबारा लाल निशान में गिर गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती बनी रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। चीन के साथ टैरिफ विवाद सुलझने की उम्मीद बन जाने से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 99.65…

Read More

रांची। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक सुरेश बैठा और सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हृदयानंद यादव ने इस हमले को “कायराना और अमानवीय” करार देते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह हमला न केवल मानवता पर धब्बा है, बल्कि देश को भीतर तक झकझोर देने वाला है। उन्होंने कहा, “करीब दो…

Read More

रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर आज रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि मनीष रंजन, जो हैदराबाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, अपने परिवार के साथ घूमने के लिए कश्मीर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जया मिश्रा, 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी थे। बुधवार को पहलगाम के एक पर्यटक स्थल पर हुए आतंकी हमले में मनीष की मौके…

Read More

‘बेटे की आंखों के सामने उसके पिता को मार डाला’ कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए बंगाल के तीन पर्यटकों में से दो के पार्थिव शरीर बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। मृतकों में बेहाला के सखेरबाजार निवासी समीर गुहा और पाटुली के वैष्णवघाटा निवासी बितन अधिकारी शामिल हैं। तीसरे मृतक, पुरुलिया के मनिष रंजन मिश्रा का शव रांची होते हुए उनके गांव पहुंचाया जाएगा।बुधवार रात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कश्मीर से दोनों शवों को विशेष उड़ान से लाया गया। शोकाकुल परिवारों और रिश्तेदारों की आंखों में आंसुओं का सैलाब उमड़…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे।। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल और उनकी अर्थी को कंधा दिया । उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम…

Read More

हजारीबाग। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। हजारीबाग इंद्रपुरी चौक के निकट शांतनु सेन घटना के दिन पहलगाम में ही थे। उन्होंने हजारीबाग आकर अपनी बात ईटीवी भारत के साथ साझा की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कश्मीरी लोग काफी गुस्से में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनका गुस्सा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वहां के लोगों में काफी भय का वातावरण है। पहलगाम क्षेत्र को खाली करवा दिया गया है। चप्पे चप्पे मैं सुरक्षा कर्मी तैनात हैं ।इन्होंने बताया कि जिस जगह घटना हुई है वह मुस्लिम बहुल…

Read More

कोडरमा। जिले के डोमचांच में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बुधवार दोपहर को एयरटेल पेमेंट बैंक के कर्मचारी से 60 हजार रुपए की लूट हुई। बिहार निवासी अंकित कुमार डोमचांच के ढाब रोड स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक में कार्यरत हैं। वह बुधवार को ग्राहकों के जमा किए 92 हजार रुपए बैंक ऑफ इंडिया की डोमचांच शाखा में जमा करने गए थे। उन्हें बोलेरो में बैठा लिया और पैसे लूट लिए। अंकित जब बैंक में जमा पर्ची भर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें धमकाकर बैंक से बाहर ले गया। बैंक से करीब 200 मीटर दूर ले…

Read More

सार। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी।मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। इससे पहले…

Read More

खूंटी। जेईई मेन्स 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा में खूंटी के कालामाटी स्थित पीएम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 15 छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसमें से 10 छात्राएं जेईई एडवांस के लिए जगह बना पाई हैं। इन छात्राओं का सपना है इंजीनियर बनना जिन छात्राओं ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है, उनमें महिमा कुमारी (84। 76 पर्सेंटाइल), दिव्या कुमारी (81। 30 पर्सेंटाइल), सिमरन कुमारी (80। 63 पर्सेंटाइल), ललिता पूर्ति (68। 41 पर्सेंटाइल), सुबोधिनी कुमारी (65। 65 पर्सेंटाइल), चांदू टूटी (64। 79 पर्सेंटाइल), प्रमिला टूटी (57। 46 पर्सेंटाइल), जांबी टूटी (62। 64 पर्सेंटाइल) सुषमा कुमारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर और विजिटिंग रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा और किसी भी संदिग्ध…

Read More