Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए। सिंध प्रांत के पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा जमशोरो जिले में बोला खान पुलिस स्टेशन के पास हुआ। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की वेबसाइट पर आज सुबह जारी खबर में उपायुक्त गजनफर कादरी के हवाले से कहा गया है कि यह बस भील समुदाय के श्रमिकों को ले जा रही थी। यह लोग बलूचिस्तान में गेहूं की कटाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहे थे।…

Read More

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। सोमवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के हाथों मिली 39 रन की हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की बल्लेबाज़ी पर सवाल उठाए। रहाणे ने कहा कि गेंदबाज़ अच्छा कर रहे हैं, लेकिन लगातार नाकाम हो रही बल्लेबाज़ी हार की वजह है। वहीं टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने भी माना कि खिलाड़ी आत्मविश्वास खो चुके हैं। रहाणे ने बल्लेबाज़ों को ठहराया हार का ज़िम्मेदार मैच के बाद रहाणे ने कहा, “मुझे गेंदबाज़ों से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन…

Read More

रायपुर। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कहा है कि संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना और किसी ने नहीं उड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है। कैलाश विजयवर्गीय राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। राजनांदगांव रवाना होने से पहले वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में भाजपा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता…

Read More

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने एक बार फिर देश में जातिगत भेदभाव और दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यही सामाजिक विघटन भारत की ऐतिहासिक गुलामी का प्रमुख कारण बना था और दुर्भाग्यवश आज भी यह “महारोग” देश में मौजूद है। शांता कुमार ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “वेद, उपनिषद, राम और कृष्ण के भारत को सदियों तक गुलामी के दिन देखने पड़े क्योंकि समाज जातियों में बंटा हुआ था। आज भी जातिगत भेदभाव के कारण दलितों को समाज में दुत्कारा जाता है और यही हमारी सबसे…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में स्थित सुरक्षा कैम्प में करंट लगने से सीआरपीएफ 195वीं बटालियन में पदस्थ जवान सुजाय पाल की मौत हो गई। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है। सोमवार रात्रि 9 बजे यह हादसा गंगालूर स्थित सीआरपीएफ कैंप में हुआ। मृतक जवान सीआरपीएफ195वीं बटालियन में पदस्थ सुजाय पाल को करंट लगने के तुरंत बाद प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More

रांची। रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने याचिका में कहा है कि झूठे आरोप लगाकर उन्हें निदेशक पद से हटाया गया। यह ना सिर्फ रिम्स की नियमावली 2002 के प्रावधानों बल्कि नेचुरल जस्टिस का भी उल्लंघन है। डॉ राजकुमार ने याचिका में आगे कहा है कि रिम्स निदेशक की नियुक्ति तीन साल से लिए की जाती है, उन्होंने कभी भी किसी नियम के खिलाफ कोई काम नहीं किया। पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी उन्हें झूठे आरोप लगाकर हटा दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते रिम्स में जनरल बॉडी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। वो क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रवाना होने से पहले एक्स हैंडल पर लिखा, ”जेद्दा (सऊदी अरब) के लिए रवाना हो रहा हूं। वहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत, सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है। पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय गति आई है। मैं सामरिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए…

Read More

रांची। बोकारो वन भूमि घोटाले की जांच में इडी की भी एंट्री हो गई है। बोकारो में हुए 100 एकड़ से ज्यादा के वन भूमि घोटाले मामले में इडी ने झारखंड की राजधानी रांची सहित कई अन्य शहरों के करीब एक दर्जन के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। रांची के लालपुर, बरियातू सहित बोकारो और रामगढ़ इलाके के कुछ जगहों पर रेड हुआ है। एक दर्जन ठिकानों पर रेड इडी के द्वारा रांची और बोकारो में आधा दर्जन भू-माफिया, कई बिल्डर, कई अंचलकर्मी के घर और कार्यालय में रेड चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे…

Read More

रांची। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने उपायुक्त रांची की ओर से निजी स्कूलों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय की दिशा में एक अहम कदम बताया है। इस बैठक में पीटीए (पैरेंट्स टीचर्स एसोसिएशन) के गठन से लेकर बीपीएल कोटे की सीटों पर हो रही गड़बड़ियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। समीक्षा बैठक में सामने आयी अनियमितताओं ने यह साफ कर दिया कि कई निजी स्कूल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उपायुक्त रांची की…

Read More

पलामू में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा रांची। राज्य के कई इलाकों में लू तो कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग भागों में लू और बारिश होने को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा सहित अन्य इलाकों में लू चलने की आशंका है। वहीं 26 अप्रैल को राज्य के कुछ इलाकों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गयी है। वहीं राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही…

Read More

नई दिल्ली। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने आधिकारिक निवास पर आखिरी सांस ली। अपोस्टोलिक चैंबर के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने कासा सांता मार्टा से सुबह 9:45 बजे पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा की। वेटिकन न्यूज के अनुसार, अपोस्टोलिक चैंबर के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने कहा, प्रिय भाइयों और बहनों! मैं दुख के साथ पवित्र पिता फ्रांसिस की मृत्यु की घोषणा कर रहा हूं। बिशप फ्रांसिस ने आज सुबह 7:35 बजे अंतिम सांस ली। उनका पूरा जीवन प्रभु…

Read More