रांची। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शनों के बीच गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने सोमवार को रांची स्थित झारखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मेवानी ने कहा कि जब भी केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसे गंभीर और असली मुद्दों को लेकर सवालों के घेरे में आती है, तभी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की कार्रवाई शुरू हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके जरिए विपक्ष को डराने और जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने की कोशिश की जाती…
Author: shivam kumar
चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में बेहतरीन लय में नजर आ रही पंजाब किंग्स की रफ्तार रविवार को नई चंडीगढ़ के महाराजा वाईपी सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में थम गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट की बेहद अहम जीत अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 157 रन बनाए। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दी, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। लक्ष्य का…
रोहित-सूर्यकुमार की तूफानी साझेदारी से मुंबई ने चेपॉक की हार का लिया बदला मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार साझेदारी ने चेन्नई को पलटवार का कोई मौका नहीं दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि रवींद्र…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित आठ माओवादियों को ढेर किए जाने पर सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में 8…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया और कहा कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “परम पूज्य पोप फ्रांसिस के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता…
नई दिल्ली l कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए समझौता करने वाला बताया। राहुल गांधी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला करते हुए इसे विदेशी भूमि पर देश का अपमान बताया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी भूमि पर जाकर वही कर रहे हैं, जो वो कई दशकों से करते आ रहे हैं, यानि भारत की बेइज्जती और भारत का अपमान। अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत का अपमान किया है। सोमवार को…
नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंच गए। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कड़े इंतजाम और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। वेंस ने राजधानी पहुंचने पर सबसे पहले स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। शाम को वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस, उनकी पत्नी उषा वेंस, उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल चार दिवसीय भारत यात्रा पर पूर्वाह्न 10 बजे पालम हवाई अड्डे पर पहुंचें। केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हवाई अड्डे पर वेंस परिवार का स्वागत किया। वेंस और उनका परिवार इस…
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। पुलिस के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के पास सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं और दो लोग घायल हैं।…
काठमांडू। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के आंदोलन सोमवार को 20वें दिन भी जारी है। सरकार के साथ कई चरणों की वार्ता असफल होने के बाद शिक्षकों ने आज भी प्रदर्शन किया है। शिक्षकों का यह प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। नेपाल शिक्षक महासंघ के आह्वान पर देशभर के सरकारी शिक्षक काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को स्थानीय निकाय के मातहत से हटाने की मुख्य मांग के साथ शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। महासंघ के आह्वान पर शिक्षा विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पारित करने की मांग के…
रियाद। सऊदी अरब में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच पाकिस्तानी उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह लोग बस से अल-बद्र से मदीना जा रहे थे। बस और ट्रैलर की टक्कर से यह हादसा हुआ। पाकिस्तान के समाचार चैनल ‘एआरवाई न्यूज’ की खबर के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और दो बुजुर्ग पुरुष शामिल हैं। बचाव अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। मृतक महिलाएं बहावलनगर के निकट 228/9-आर और 201 मुराद गांव…
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ से पेंटागन में उथल-पुथल मची हुई है। ‘सिग्नल चैट लीक कांड’ की जांच के दौरान पेंटागन के कई शीर्ष अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के सहयोगी भी शामिल हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सेकंड सिग्नल चैट में हमले की जानकारी साझा की है। रक्षा सचिव ने यमन में हमलों के बारे में संवेदनशील जानकारी एक एन्क्रिप्टेड ग्रुप चैट में भेजी थी। इसमें उनकी पत्नी,भाई और निजी वकील शामिल थे। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ…
