रांची। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा के कारण मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों से पलायन कर झारखंड आ रहे हिंदुओं को सहायता पहुंचाने का झारखंड बीजेपी ने निर्णय लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के जिलों के भाजपा कार्यकतार्ओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के अनुसार जिला कमेटियों को यह जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह से हिंसा हो रही है वह दुखद स्थिति है लोग घर बार छोड़कर बिहार और झारखंड में शरण…
Author: shivam kumar
राज्य सरकार ने कहाः राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार ही नहीं कैलीफोर्निया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ की मार से अन्य देश ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राज्य भी काफी परेशान हैं। हालात यह हैं कि कैलीफोर्निया राज्य ने लगाए गए टैरिफ पर रोक के लिए संघीय अदालत में मुकदमा दायर कर दिया है। राज्य का आरोप है कि राष्ट्रपति ने शक्तियों का गलत प्रयोग किया है। इससे उनके राज्य ही नहीं बल्कि पूरे अमेरिका की अर्थ व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बीते दनों डोनाल्ड ट्रम्प ने दस फीसदी से लेकर ऊंची दरों पर टैरिफ…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़, एनएच-33 के किनारे से एक युवती का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है। शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान जोबा रानी सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कूटी के कागजातों की जांच कर यह पुष्टि की। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती की मौत किसी सड़क हादसे में हुई या मामला हत्या का है। एमजीएम थाना के एएसआई तोरी उरांव ने बताया कि मौत के सही कारणों का…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है। लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी को उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कोयला एंट्री गेट पर पांच राउंड फायरिंग कराई गई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली और इसे एक ट्रेलर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं। कोयला एंट्री गेट…
दुमका। जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की गड्ढे से अर्धनग्न अवस्था में शव गुरुवार को बरामद हुआ। पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतका नौवीं की छात्रा थी, लड़की के पिता यात्री बस के चालक हैं। दरअसल यह पूरा मामला दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र का है। जहां नौवीं कक्षा की एक छात्रा बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुछ काम की बात कहकर घर से निकली। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गई। उन्होंने खोजबीन शुरू…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में 19 और 20 अप्रैल को बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार झारखंड के पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष जिलों के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। जिन जिलों में बारिश नहीं होगी। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित डीएलएफ लैंड डील घोटाले के मामले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को कई घंटे पूछताछ की। रॉबर्ट वाड्रा ने पूछताछ के बाद कहा कि उन्हें सच पर भरोसा है और वे किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। राबर्ट वाड्रा के साथ आज उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। इडी ने रॉबर्ट वाड्रा को गुरुवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में स्थित एजेंसी के हेड क्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को इडी के…
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद कर रहे हंगामा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी द्वारा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किये जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने केलिए सीनाजोरी भी करती है। उन्होंने इडी की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड स्थित आवास पर आम लोागों ने मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने घर का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया। आम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना और उनसे आवेदन प्राप्त किये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के…
रांची। बुधवार को रांची पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान के दौरान डीआइजी सह एसएसपी ने कई मामलों में कड़े तेवर दिखाये। इस दौरान उन्होंने ऑन द स्पॉट फैसले किये। उन्होंने जन शिकायत केंद्र में एक जमीन दलाल को हवालात के पीछे भेज दिया। क्या है पूरा मामला रांची के सुखदेव नगर की रहने वाली एक महिला जन शिकायत समाधान केंद्र में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची थी। महिला ने डीआइजी सह एसएसपी को यह बताया कि कुछ आपराधिक तत्व उनके घर आकर उन्हें डरा धमका रहे हैं। मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए एसपी ने महिला के घर जाकर धमकाने वाले…
बड़ा तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण के संबंध में लिये गये स्वत: संज्ञान पर सुनवाई हुई रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने जल स्रोतों, नदी, रांची के बड़ा तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण के संबंध में लिये गये स्वत: संज्ञान पर सुनवाई की। मामले में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को राज्य सरकार से रांची के बड़ा तालाब और हरमू नदी की साफ-सफाई पर जवाब मांगा है। अगली सुनवाई नौ जून को होगी। इससे पहले रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने कोर्ट को बताया कि बीते 10-11 अप्रैल को निगम की ओर…
