काठमांडू। नेपाल के काठमांडू से दो करोड़ रुपये से अधिक के सोने और चांदी के गहने सहित नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह राजधानी के विभिन्न स्थानों सोना और चांदी की अवैध बिक्री कर रहे थे। काठमांडू पुलिस के प्रवक्ता अपील बोहरा कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान छापा मार कर एक किलो 76.518 ग्राम सोना तथा एक किलो 845.429 ग्राम चांदी जब्त की गई है। जब्त किए गए सोने की कीमत एक करोड़ 70 लाख रुपए, जबकि चांदी की कीमत 30 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके कब्जे से 8 लाख 27 हजार…
Author: shivam kumar
– 24 कैरेट सोना 96 हजार तो 22 कैरेट सोना 88 हजार के पार नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई नजर आ रही है। आज की तेजी के कारण सोना 970 रुपये से लेकर 1,010 रुपये प्रति…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार भी हुआ, लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कमजोरी बढ़ती चली गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.37…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज तेजी नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा टैरिफ की वजह से अमेरिका में महंगाई बढ़ने और ग्रोथ पर दबाव पढ़ने की आशंका जताए जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जॉन्स…
रांची। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा को…
पटना। बिहार के दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज (गुरुवार) कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। रीतलाल के साथ उसके भाई ने भी कोर्ट में आत्मसर्पण किया है। बीते दिनों पुलिस और एसटीएफ ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इसके बाद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके ठिकानों छापेमारी की थी।…
रांची। झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड जेवीवीएनएल की ओर से राज्य में बिजली चोरी को रोकने के लिए की गई छापेमारी में विभिन्न जिलों में 1135 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिजली चोरी के इन मामलों से विभाग को एक करोड. 89 लाख और 31 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। विभाग ने रांची सहित राज्य के 15 जिलों के 7336 लोगों के घर पर बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की। बिजली चोरों पर संबंधित थानों में भारतीय वित अधिनियम 2003 के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिजली चोरों पर विभाग की ओर…
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सुल्तानपुर माजरा से पांच बार के विधायक रहे थे। उन्होंने सुल्तानपुरी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। बताया गया है कि उन्हें बीती देर रात करीब 12.30 बजे हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज, गुरुवार को दोपहर एक बजे मंगोलपुर के वाई-ब्लॉक स्थित शवदाह गृह में जय किशन के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने शोक संदेश…
रांची। पुणे में आयोजित मिस हेरिटेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में रांची की 19 वर्षीय अवनि चौधरी ने बाजी मारी है। अवनि अशुतोष चौधरी और प्रकृति चौधरी की बेटी हैं और इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली झारखंड की लड़की बन गई हैं। मिस हेरिटेज इंडिया 2025 का आयोजन म्रुनाल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया था, जिसके निदेशक म्रुनाल गायकवाड हैं। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लड़कियों ने भाग लिया था और कई आॅडिशन स्तरों के बाद चार प्रमुख राउंड में प्रतिस्पर्धा की, जिनमें व्यक्तिगत साक्षात्कार, हेरिटेज राउंड, डिजाइनर राउंड और टैलेंट राउंड शामिल थे। अवनी ने हेरिटेज राउंड में…
नवादा। बिहार के नवादा में एसपी ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नवादा एसपी ने 78 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। दरअसल, नवादा जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में सुधार के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षकों और सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। कुल 78 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। एसपी के इस फैसले से जिले के पुलिस महकमे में हलचल मच…
रांची। मोरहाबादी स्थित श्री यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर में 19 से 25 अप्रैल को भव्य श्री यज्ञा बाबा की मूर्ति का अनावरण होगा और देव प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भगवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ होगा। महंत भरत दास महाराज ने गुरुवार को बताया कि 19 अप्रैल से होने वाला आयोजन विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। देव प्रतिष्ठा आचार्य श्याम सुंदर शर्मा के सान्निध्य और श्रीमद् भागवत कथा गया पीठाधीश्वर स्वामी श्री वैंकटेश प्रपन्नाचार्या महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। इस यज्ञ के निवेदक राधे श्याम शर्मा और विमला शर्मा हैं। वहीं यजमान की भूमिका में राकेश शर्मा-प्रिया शर्मा, अमित विक्रम और…
