Author: shivam kumar

कोलकाता। वक्फ कानून में संशोधन को लेकर मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है। ममता ने कहा कि जिस क्षेत्र में अशांति फैली, वह कांग्रेस की लोकसभा सीट का हिस्सा है और वहां की स्थिति को नियंत्रित करना कांग्रेस की जिम्मेदारी थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह एक पूर्वनियोजित सांप्रदायिक हिंसा थी, जिसमें जानबूझकर उकसावे की भूमिका रही। बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमाम और मोअज्जिनों की एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मालदा लोकसभा क्षेत्र में जो इलाका आता है, वहां…

Read More

सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘जाट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसका सीधा असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब फिल्म ‘जाट’ के एक चर्च से जुड़े सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ समूहों का कहना है कि इस सीन में ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है और इसे अपमानजनक बताया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि फिल्म निर्माता इस…

Read More

श्रीनगर। जस्टिस अरुण पल्ली को बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। राजभवन में सादे लेकिन प्रभावशाली समारोह में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, हाई कोर्ट के न्यायाधीश, अधीनस्थ न्यायपालिका और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया भी इस अवसर पर मौजूद थे। जस्टिस पल्ली के मूल हाई कोर्ट पंजाब और हरियाणा के वर्तमान और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ-साथ अधिवक्ता, परिवार और मित्र भी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में शामिल हुए।

Read More

साहिबगंज। मंडरो अंचल में प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए 8 मशीन जब्त की हैं। उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार रात छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, साहिबगंज अमर जॉन आइंद ने किया। टीम जब बेलभद्री मौजा स्थित खनन स्थल पर पहुंची, तो वहां कार्यरत सभी खनन माफिया भाग खड़े हुए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी और कागजातों की जांच भी संभव नहीं हो पायी है। उनके साथ अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू, राजस्व उप निरीक्षक संजय गुप्ता, अंचल निरीक्षक मोहम्मद फारूख और क्यूआरटी टीम शामिल रही।…

Read More

रांची: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चार्जशीट करने के विरोध में आज झारखंड कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता पार्टी का बैनर लेकर इडी कार्यालय के सामने पहुंचे हैं। इडी कार्यालय के सामने हो रहे प्रदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ। इरफान अंसारी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी, झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय पासवान, प्रवक्ता निरंजन पासवान, जगदीश…

Read More

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की चार्जशीट के बाद राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )ने पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने गैरकानूनी तरीके से हजारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा किया है। कांग्रेस को धरना देने का अधिकार है, लेकिन जमीन लूटने का नहीं। देश के कानून से कांग्रेस परिवार ऊपर नहीं है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान है और देशभर में धरना देने की…

Read More

मुंबई। नासिक जिले की काठे गली इलाके में बुधवार को तडक़े अवैध सातपीर दरगाह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस अधिकारियों सहित 31 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन छानबीन जारी है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि अवैध सातपीर दरगाह पर अवैध निर्माण करा लिया गया था। उसे हटाया जा रहा था। तभी भारी भीड़ जमा हो गई…

Read More

कोलकता। मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बीते तीन दिनों में करीब 140 लोग अपने घरों को आ चुके हैं। जबकि बाकी लगभग 360 लोगों को भी घर लाने की कोशिश में पुलिस और बीएसएफ दिन-रात काम कर रही है। धुलियान इलाके में मंगलवार को कई परिवार अपने-अपने गांवों की ओर लौटते नजर आए। पुरुषों के कंधों पर बैग, महिलाओं के हाथ में पोटली और बच्चों की उंगलियां थामे लोगों के चेहरे पर डर और राहत दोनों की झलक दिखी। एक…

Read More

हुगली। दसवीं कक्षा के छात्र हिमग्न घोष तारकेश्वर से श्रीहरिकोटा जाकर अगले कुछ दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में बिताएंगे। वह अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं का आगे अध्ययन करेंगे। यह खबर बाहर आने के बाद तारकेश्वर के हरिपाल इलाके में उनकी खूब चर्चा हो रही है। हिमग्न घोष को बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में बहुत रुचि थी। वह हमेशा अंतरिक्ष विज्ञान की खबरें पढ़ते और अध्ययन करते हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और रॉकेट विज्ञान में कौशल बढ़ाने के लिए श्रीहरिकोटा स्थित इसरो कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। यहीं से उन्हें फोन आया।…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे फिलिस्तीनी छात्र को मंहगा पड़ गया। उसे अमेरिका की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र पर आरोप है ंकि गाजा युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में छात्र ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। फिलीस्तीनी छात्र मोहसिन महदावी पिछले करीब दस साल से अमेरिका में रह रहा है। वह 2015 से वहां का ग्रीन कार्ड धारक भी है। वह मंगलवार को अमेरिकी नागरिकता के लिए यूएस स्टेट वर्मोट के इमिग्रेशन दफ्तर में पहुंचा था। जब वह नागिरकता के लिए इंटरव्यू देने अंदर आफिस में गया तो उसे पहले हिरासत में लिया गया।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 95,170 रुपये से लेकर 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,190 रुपये से लेकर 87,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आई कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही…

Read More