Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद दबाव से उबरता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 5 मिनट में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। इस गिरावट के बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान शॉर्ट कवरिंग के कारण गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। लगातार दो सत्रों में तेजी दिखाने के बाद पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में मुनाफा वसूली का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स…

Read More

पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने सर्किल अधिकारी (सीओ) प्रिंस राज के दो ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। छापेमारी शेखपुरा और मधुबनी स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ की गई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीओ प्रिंस राज पर उनके ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके पास आय से लगभग 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एसवीयू ने उनके ठिकानों पर…

Read More

रांची। ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि 16 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, एनेक्सी भवन सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की होने वाली बैठक अपरिहार्य कारण वश स्थगित कर दी गयी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी।

Read More

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 17.9 डिग्री हो गया। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अप्रैल माह में नवम्बर-दिसम्बर जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।…

Read More

रांची। रांची मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की ओर से अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनायी जायेगी। इस उपलक्ष्य में सभा की ओर से कई तरह की प्रतियोगिताएं करायी जायेंगी। सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने बुधवार को बताया कि इससे पहले समाज के बच्चों के लिए मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर गेम और उसके बाद भाषण प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के बच्चे भाग ले सकते हैं।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के घाघीडीह केंद्रीय कारा में मंगलवार रात जिला प्रशासन ने अचानक छापेमारी की। इससे जेल परिसर में खलबली मच गयी। बिना किसी पूर्व सूचना के की गई इस कार्रवाई ने जेल प्रशासन और बंदियों को पूरी तरह चौंका दिया। यह कार्रवाई डीएसपी तौकीर आलम और अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल के साथ की गई। प्रशासन की टीम ने जेल के हर वार्ड और परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है।छापेमारी की शुरुआत गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें जेल…

Read More

नई दिल्ली। हरियाणा जमीन से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। राबर्ट वाड्रा इडी दफ्तर पहुंचे और उनसे पूछताछ की गई । इस प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधते हुए कहा कि कानून से कोई ऊपर नहीं है। मंगलवार को भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एक्स प्लेटफार्म पर इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूमि माफिया रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह हरियाणा में हुए भूमि घोटाले…

Read More

कोलकाता। वक्फ संशोधन कानून के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। विहिप ने मंगलवार को इन हमलों को तुरंत रोकने और पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सिलीगुड़ी में संवाददाताओं से बात करते हुए विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्रियों फिरहाद हकीम और सिद्दीकुल्लाह चौधरी के बयानों को “उकसाने वाला और असंवेदनशील” बताया। उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले के धूलियान इलाके से कई बंगाली हिंदू जान…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महाधिवेशन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में झारखंड कल्याण को छोड़ सिर्फ परिवार कल्याण पर अमल किया गया। प्रतुल ने मंगलवार को कहा भाजपा लंबे समय से कह रही थी कि झामुमो का अगला अध्यक्ष भी सोरेन परिवार से ही होगा और हुआ भी वही। मुख्यमंत्री के पास बहुत बेहतर अवसर था कि वह अपने दल के किसी समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी होने के बावजूद भी उन्होंने किसी पर विश्वास करना उचित नहीं…

Read More

रांची। प्रदेश कांग्रेस के अध्‍‍यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर सभी जिलों में मीडिया और सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को बताया कि मीडिया, सोशल मीडिया के लिए जिला स्तर पर नियुक्त अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी के साथ मिलकर काम करेंगे और विभिन्न संचार माध्यमों से कांग्रेस के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का उत्तरदायित्व संभालेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े आम लोग, सामाजिक व्यक्तित्व, नागरिक समितियों के सदस्य कांग्रेस नेता पदाधिकारी जिन्हें मीडिया या सोशल मीडिया में विशेषज्ञता हासिल हो वें जिला अध्यक्ष पद…

Read More