मुंबई। मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 14 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। तीन आरोपित फरार हैं। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार देरशाम पुणे में दबिश देकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया। तीनों पुणे के रहने वाले हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने 29 वर्षीय अमित कुमार को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार,…
Author: shivam kumar
मुंबई। पुणे जिले के भोसरी में स्थित सद्गुरु नगर में गुरुवार सुबह पानी की टंकी अचानक गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भोसरी के सदगुरु नगर में मजदूर एक श्रमिक शिविर में रह रहे थे। यहां मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था के रूप में पानी की टंकी बिठाई गई थी। यह टंकी आज सुबह अचानक गिर गई और टंकी से दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई।…
सिराेही। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली सीआई…
रांची। मीरा मुंडा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने 46- पोटका के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी।
पलामू। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बुधवार की रात बारात जा रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज जा रही थी। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मुस्तकिम अंसारी की भी मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग…
बेरमो। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय ने बेरमो विधानसभा से नामांकन किया। उन्होंने गुरुवार को बेरमो के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रेलवे ई-टिकट का व्यवसाय करने के मामले में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। निरीक्षक डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में नामकुम पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, “साइबर…
रोजगार युक्त और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य: धनंजय कुमार सिंह रांची। अखिल भारतीय जनसमृद्धि पार्टी भी झारखंड विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। पार्टी इसबार चुनाव में 35 से 40 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी की है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने बैठक कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसमें पहले चरण में 4 सीट पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी है। गुरुवार को और भी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों की…
एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सतीश चंद दुबे, यूपी के विधायक भूपेश चौबे और सांसद वीडी राम गढ़वा। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि एनडीए की सरकार झारखंड में बनते ही परीक्षा का पेपर लिक करने वालों को जेल भेजेंगे, पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी भर्ती का फैसला लेंगे। महिलाओं को पहले महीने से ही 2100 रुपये देंगे। त्योहार में दो गैस सिलिंडर फ्री देंगे। मकान बनाने के लिए बालू फ्री कर देंगे। स्नातक और स्नाकोत्तर विद्यार्थियों को नौकरी मिलने तक दो हजार रुपये देंगे। उक्त…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता में सीमा पर शांति के लिए विवादों को सुलझाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब साढ़े चार वर्ष बाद कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री ने वार्ता में भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को अग्रिम मोर्चे से पीछे हटाने तथा वर्ष 2020 में पैदा हुए मसलों के समाधान संबंधी समझौते का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को अपने मदभेदों और विवादों को समुचित रूप…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमताओं का उल्लेख करते हुए संगठन के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने स्थानीय मुद्राओं में देशों के बीच व्यापार के प्रयासों का स्वागत किया और भारत की यूपीआई से संबंधित सफलता को ब्रिक्स देशों के साथ साझा करने की पेशकश की। रूस के शहर कजान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास विविधता और बहुध्रुवीय विश्व में है। मानवता के प्रति…