रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट से सीटिंग विधायक दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह हेमलाल मुर्मू को कैंडिडेट बनाया गया है। दिनेश मरांडी ने इस निर्णय पर आक्रोश जताया है। साथ ही इस फैसले से पार्टी को नुकसान होने की संभावना भी जतायी है। उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची झामुमो ने मंगलवार को जारी की है। इसमें 35 उम्मीदवारों के नाम हैं। लिस्ट में लिट्टीपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटकर हेमलाल मुर्मू को टिकट दिये जाने से दिनेश मरांडी नाराज हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे टिकट देने…
Author: shivam kumar
भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने के लिए की हस्तक्षेप करने की मांग रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से बुधवार को भेंट की। उन्हें एक ज्ञापन सौंपते कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण जनता त्राहिमाम है। सरकार और ब्यूरोक्रेसी में व्याप्त करप्शन के कारण राज्य का विकास बाधित हो रहा है। कालांतर से भ्रष्टाचार की कलंक कथाओं से रत्नगर्भा झारखंड कराह रहा है। राजभवन के दखल से राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में मदद मिलेगी। झारखंड में होने वाली नियुक्तियां अक्सर विवादों में ही रही हैं, जिसके कारण राज्य के युवाओं में निराशा…
रांची। झारखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चुनावी रण में उतर चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट के जरिए विपक्षी टीम भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेल का जवाब जीत से। भाजपा की हर एक साजिश का मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा। जीतेगा झारखंड! ट्वीट में उन्होंने जेल से निकलने के बाद हाथ में लगायी मुहर की तस्वीर भी साझा की है। अपने जन्मदिन के अवसर पर भी हेमंत सोेरेन ने हाथ में लगे कैदी वाले निशान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की…
राजद ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों को सूची रांची। बुधवार को प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है और प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। कैलाश यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटो से जीत दर्ज करेंगे । स्टार प्रचारक की सूची…
रांची। पूर्व आइपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टिकट बंटवारे में परिवारवाद हावी रहा है। बीजेपी अपने नीतियों और विचारों से बिल्कुल विपरीत काम कर रही है। बता दें कि राजीव रंजन को बीजेपी ने झारखंड विधानसभा का टिकट नहीं दिया है। हालांकि राजीव रंजन ने साफ किया है कि वह टिकट ना दिये जाने के कारण इस्तीफा नहीं दे रहे। उन्होंने बाबूलाल मरांडी के नाम अपने इस्तीफा पत्र में लिखा, ‘इस्तीफा का कारण यह नहीं है कि मुझे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव का…
धनबाद। बोकारो की सीमा पर तेलमच्चो दामोदर पुल के अंतर्जिला चेक नाका पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कार से 71.97 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले की जांच बाघमारा के डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह कर रहे हैं, और आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार की आधी रात को की गई, जब पुलिस ने तेलमच्चो चेक नाका पर जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार चेकिंग को देखकर भागने लगी। इसके बाद…
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस ने वायनाड सीट पर एक बार फिर पैराशूट कैंडिडेट उतारा है। यह वायनाड के लोगों की आंखों में फिर से धोखा देने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि वायनाड के लोग फिर से बेवकूफ बनने के लिए तैयार हैं। राजीव चंद्रशेखर ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि वायनाड की जनता इस बार मूर्ख नहीं बनेगी। एनडीए ने एक बहुत…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 23 से 26 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली से ओडिशा के बीच चलने वाली 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात दाना के मद्देनजर 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। आज चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी, 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर, 12802 नई दिल्ली-पुरी और 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 24 अक्टूबर को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 12282 नई…
मुंबई। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी किया है। इस सूची में अजीत पवार को बारामती, छगन भुजबल को येवला , दिलीप वलसे पाटिल को अम्बे गांव से उम्मीदवार बनाया गया है। राकांपा अजीत पवार पार्टी की पहली सूची में मुंबई से पूर्व मंत्री नवाब मलिक और वडगांव शेरी के विधायक सुनील टिंगरे का नाम नहीं है। सुनील टिंगरे पुणे के वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। कल्याणीनगर में पॉर्श कार दुर्घटना में सुनील टिंगरे की भूमिका विवादास्पद रही। इसी तरह, भाजपा के जगदीश मुलिक भी…
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को गैंगस्टर राजेंद्र सदाशिव निकालजे उर्फ छोटा राजन को होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में जमानत दे दी है। साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे सेशन कोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को स्थगित कर दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि जब तक छोटा राजन की सजा को दी गई चुनौती का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उम्रकैद की सजा पर रोक जारी रहेगी। गौरतलब है कि छोटा राजन के विरुद्ध अन्य मामले विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं, इसलिए छोटा राजन…
-झामुमो ने डॉ महुआ माजी को रांची से उतारा रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में एकमात्र नाम सांसद महुआ माजी का है। उन्हें रांची विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया गया है। पिछले चुनाव (2019) में भी झामुमो ने उन्हें कैंडिडेट बनाया था जिसमें वे भाजपा के कैंडिडेट सीपी सिंह से हार गयी थीं। इस बार फिर इन दोनों कैंडिडेट के बीच मुकाबला दिखेगा। गौरतलब है कि इससे पहले झामुमो ने मंगलवार की देर रात अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 35 सीटों के लिए कैंडिडेट की…