मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर पूजा के लिए करा सकते हैं बुकिंग देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजाओं के लिए आनलाइन बुकिंग आज से मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गयी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी है। मुख्य कार्याधिकारी थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई और केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर समिति ने अपनी वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in के जरिए बदरीनाथ…
Author: shivam kumar
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें सलमान खान की ईद पर आई ‘सिकंदर’ भी शामिल है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और निर्माताओं में भारी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन पहले दिन के बाद से ही इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली। अब रिलीज के 11वें दिन भी ‘सिकंदर’ संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म की कमाई में और गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों का जुड़ाव…
अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से मात दी। इस जीत के साथ गुजरात की टीम ने पांच में से चार मैच जीतकर अंकतालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। गुजरात की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने गुरुवार को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक शूटिंग प्रतियोगिताओं के प्रारूप में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे, ताकि खिलाड़ी ओलंपिक चयन चक्र के दौरान नए प्रारूप के अनुसार तैयारी कर सकें। अब फाइनल में उतरेंगे आठ खिलाड़ी सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब पुरुषों की 25 मीटर त्वरित अग्नि पिस्तौल (रैपिड फायर पिस्टल) और शॉटगन स्पर्धाओं के फाइनल में छह की जगह आठ खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक तथा रोमांचक हो जाएंगे। 50…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के साथ उनके आवास पर ही पीएम-कुसुम एवं पीएम सूर्य घर योजना और गेहूं खरीद से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उप्र सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रतात शाही, ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा राज्य मंत्री सतीश शर्मा के अलावा शासन के उच्चाधिकारी भी शामिल हुए।
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) का 17वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को द्वारका कैंपस में आयोजित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन कुमार के अनुसार यूजी से पीएचडी तक के कुल 24,456 छात्रों को इस अवसर पर डिग्री प्रदान की जाएगी। 110 छात्रों को पीएचडी, 12 को एमफ़िल, 2,624 को मास्टर्स, 20,739 को बैचलर्स, 483 को एमबीबीएस, 488 को एमडी, एमएस एवं आयुर्वेद वाचस्पति की डिग्री दी जाएगी। प्रो. कुमार ने बताया कि इनमें से 74 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलसचिव डॉ. बीपी जोशी की स्मृति में दिया जाने वाला…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जाएंगे। वे वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश के ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी वाराणसी में सड़क संपर्क बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप इस क्षेत्र में विभिन्न सड़क…
भोपाल। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वो यहां धार जिले के खेड़ा (बदनावर) में आयोजित समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सड़कों और फ्लाई ओवर की सौगातें देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद उपस्थित रहेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि केन्द्रीयमंत्री गडकरी पूर्वान्ह 11:45 बजें बदनावर पहुंचेंगे और यहां उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित फोरलेन सड़क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6…
वाशिंगटन। दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार पारस्परिक टैरिफ (शुल्क) पर अपने कदम पीछे खींचने पड़े। उन्होंने घोषणा की कि पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका जा रहा है। मगर इससे चीन को छूट नहीं दी गई है। ट्रंप के इस कदम से कल अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल आया। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के अपने रुख को पलटने से शेयर बाजार में रौनक लौट आई। ट्रंप ने साफ किया है कि चीन को इस रोक में शामिल नहीं किया जाएगा। उसके निर्यात पर…
वाशिंगटन। दुनिया की प्रमुख अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ‘ओपनएआई’ ने बुधवार को अरबपति एलन मस्क के खिलाफ संघीय जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया। ओपनएआई ने दावा किया कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव तरीका आजमाया है। मस्क की कंपनी एक्सएआई इस कंपनी की प्रतिद्वंदी है। मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और सोशल मीडिया साइट एक्स के मालिक हैं। सीएनबीसी की खबर के अनुसार, ओपनएआई ने न्यायालय से दंडात्मक हर्जाना और एक्सएआई के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मस्क एक्सएआई का संचालन 2023 से कर रहे…
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और मुख्य सलाहकार प्रो. मोहम्मद यूनुस ने कल यहां ब्रिटेन की व्यापार दूत बैरोनेस रोजी विंटरटन के साथ स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में चर्चा की। यूनुस ने इस दौरान कहा कि देश में अगले संसदीय चुनाव इस वर्ष दिसंबर या अगले साल जून में कराए जा सकते हैं। द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, प्रो. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरिम सरकार किस हद तक सुधार लागू करेगी। यदि राजनीतिक दल छोटी सुधार प्रक्रिया पर सहमत होते हैं तो चुनाव दिसंबर में हो सकते…
