रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या जमीन विवाद की वजह से अंजाम दी गई थी। इस मामले में रांची पुलिस ने अहम कामयाबी हासिल करते हुए फरार चल रहे शूटर अमन सहित कुल चार अपराधी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक अपराधी को हत्या वाले दिन ही पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अनिल टाइगर के हत्या की साजिश देवव्रत नाथ शाहदेव नाम के एक बिल्डर के द्वारा रची गई थी। जमीन विवाद में हत्या भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कांके इलाके में स्थित एक जमीन को लेकर अंजाम दिया गया था।डीआईजी सह एसएसपी…
Author: shivam kumar
रांची। आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाया गया। वह मुंबई में हुए आतंकी घटना 26/11 में शामिल था। उसे भारत लाने की जिम्मेदारी जिन दो आइपीएस अधिकारियों को सौंपी गयी, वह दोनों झारखंड कैडर के हैं। आईजी आशीष बत्रा और डीआइजी जया राय। आईजी आशीष बत्रा और डीआईजी जया राय, दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और एनआइए में पदस्थापित हैं। तहव्वुर राणा को भारत लाने की जो प्रक्रिया थी, उसे पूरा करने के लिए इन्हीं दोनों अधिकारियों को जवाबदेही दी गई थी। तहव्वुर राणा को आज (10 अप्रैल ) एक विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। विशेष विमान को दिल्ली…
खूंटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने चुनावी वादे के अनुरूप किसानों को बड़ी सौगात दी। डोडमा और सुंदारी पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्र के गंगई टोली गांव के पास चेक डैम निर्माण की आधारशिला रखी। इस चेकडैम के बनने से दोनो पंचायतों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और किसान फसल उपजा सकेंगे। शिलान्यास के दौरान ही विधायक ने संवेदक को स्पष्ट चेतावनी दे दी कि निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गुणवत्ता में कोई कमी आई, तो फिर इस पर बुलडोजर भी चल सकता है। तोरपा विधान सभा क्षेत्र…
रांची। रांची में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं झारखंड के पलामू सहित कई जिलों में ओले भी गिरे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बिहार से विदर्भ तक टर्फलाइन बनी हुई है। इसके साथ ही, पूर्वी बिहार में समुद्रतल से 1।5 किलोमीटर की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है। जिसका असर झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10-12 अप्रैल तक…
नयी दिल्ली। मुंबई हमले की साजिश रचने वाले आतंकी तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया गया। तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने वाला विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से तहव्वुर को सीधे एनआइए हेडक्वार्टर ले जाया गया। एनआइए हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दिल्ली में हाइ अलर्ट घोषित किया गया है। राणा को कोर्ट में पेश करने के बाद मेडिकल टेस्ट कराया गया। बताते चलें कि जांच एजेंसी एनआइए और खुफिया एजेंसी रॉ की एक संयुक्त टीम तहव्वुर को लेकर आयी है। इसमें झारखंड कैडर के दो…
राजकुमार राव एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। अब वह ‘भूल चूक माफ’ के जरिए वापसी कर रहे हैं और इस बार उनके साथ नजर आएंगी वामिका गब्बी। फिल्म को लेकर पहले से ही उत्सुकता बनी हुई थी। इसका पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो दिलचस्प कहानी और झलकियों के चलते काफी सराहा जा रहा…
अररिया। अररिया में मौसम ने करवट बदली और देर रात से ही 40 से 50 किलोमीटर स्पीड से चली हवा के बाद गुरुवार काे सुबह से मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हुई बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी।ठंडी हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आयी है और लोगों को गर्मी से सुकून मिला। पिछले एक पखवाड़े से तापमान में लगातार हाे रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगा और अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीबन पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक को…
– रणनीतिक-सैन्य परिवर्तन के लिए बारीकियों का गहराई से अध्ययन करें अधिकारी नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को सलाह दी है कि आज के लगातार विकसित हो रहे बहु-क्षेत्रीय वातावरण में संयुक्त रूप से काम करके भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए, जहां साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध आदि पारंपरिक अभियानों की तरह ही शक्तिशाली हैं। उन्होंने अधिकारियों से रणनीतिक-सैन्य परिवर्तन के लिए बारीकियों का गहराई से अध्ययन करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री गुरुवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) के 80वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे…
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने एलिवेटेड रोड की जल्द डीपीआर बनाने के दिए निर्देशश्रीनगर वासियों व चारधाम के यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत: धन सिंह रावत देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल रंग लाई है। पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री…
नई दिल्ली। वायनाड की सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले साल उनके निर्वाचन क्षेत्र में हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित लोगों के कर्ज माफ न करने के केंद्र सरकार के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को विश्वासघात करार दिया है। प्रियंका का यह बयान केंद्र सरकार के उस हलफनामे के बाद आया है, जो सरकार द्वारा केरल हाई कोर्ट में दिया गया है। प्रियंका ने अपनी नाराजगी का जाहिर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों ने सब कुछ खो दिया है—घरों, जमीन, आजीविका। फिर भी, सरकार एक…
उधमपुर में तलाशी अभियान के दूसरे दिन फिर गोलीबारी शुरू उधमपुर। उधमपुर जिले के रामनगर इलाके में आतंकियों की धर-पकड़ के लिए चल रहे अभियान के दौरान गुरुवार सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने जोफर के घने जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है। यह मुठभेड़ बुधवार को शुरू हुई थी, जब पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े होने तथा भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। दो से तीन आतंकवादियों वाला यह समूह जोफर क्षेत्र में सुरक्षाबलों…
