Author: shivam kumar

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज आतंकवादियों ने एक पुलिस मोबाइल वैन पर घातक हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। इस वैन में न्यू सरियाब पुलिस स्टेशन के कर्मी सवार थे। इस हमले में एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। शहीद कर्मियों में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार की खबर के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस कायराना हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सरकार कृतसंकल्प…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने एफबीआई निदेशक काश पटेल को अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) के कार्यवाहक निदेशक के पद से हटा दिया है। उनकी जगह सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल को नियुक्त किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि पटेल को एटीएफ के कार्यवाहक प्रमुख के पद से कब हटाया गया। बुधवार तक, पटेल की तस्वीर और पद को एटीएफ की वेबसाइट से नहीं हटाया गया। अमेरिका की प्रमुख न्यूज वेबसाइट ‘द हिल’ की खबर में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि ड्रिस्कॉलको एटीएफ का नया कार्यवाहक…

Read More

– 11 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी में भी दिख सकती है जबरदस्त मजबूती नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ के मामले में 90 दिनों के लिए राहत का ऐलान किया है। ट्रंप द्वारा टैरिफ में राहत दिए जाने का ऐलान करने के कारण दुनिया भर के तमाम बाजारों में आज जबरदस्त मजबूती नजर आ रही है। इस तेजी का असर कल के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय बाजार में भी नजर आ सकता है। हालांकि, चीन पर अमेरिकी टैरिफ को 104 प्रतिशत से बढ़ा कर 125 प्रतिशत कर दिया गया है। चीन…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज महंगा होकर 90,450 रुपये से लेकर 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,910 रुपये से लेकर 83,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन निजी विद्यालयों की मनमानी पर अब तक लगाम नहीं लगी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। कई निजी स्कूल अब भी खुलेआम अभिभावकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। आखिर कब तक शिक्षा के नाम पर यह…

Read More

रांची। झारखंड में खेल विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर बेरोजगार युवाओं से 10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चास निवासी धीरज कुमार सिंह ने रांची के लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें शेखर कुमार नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ■ खुद को रसूखदार बताकर युवाओं को दिया झांसा धीरज के अनुसार, शेखर खुद को सरकार के शीर्ष अधिकारियों और सत्ताधारी दल के नेताओं का करीबी बताकर युवाओं का भरोसा जीतता था। वह खेल विभाग का लोगो, मोनोग्राम और लेटरहेड इस्तेमाल कर सीधे…

Read More

रांची। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई गुरुवार को देवघर में सपरिवार बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया, जिसके बाद उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा की। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण मिश्र और जस्टिस आनंद सेन के साथ देवघर के डीसी विशाल सागर ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। डीसी विशाल सागर ने उन्हें स्मृति चिह्न और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया।

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जवाहरनगर रोड नंबर-6 के समीप एक साइबर कैफे नुमा दुकान में युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट बनाने बनाने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जैसे-बीटेक, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग सहित विभिन्न ट्रेड के अनुभव का सर्टिफिकेट, पासपोर्ट बनाने, सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर दस्तावेज बनाने का काम धड़ल्ले से किया जा था। इसका रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, सुदित्त…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने डॉ सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा कि बुद्धिजीवी मंच के पदाधिकारी के रूप में डॉ एसपी सिंह का लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हिमालयन यूनिवर्सिटी, ईटानगर और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति के साथ उन्होंने सीआईटी, टाटीसिलवे के निदेशक और जेएन कॉलेज के प्राचार्य के रूप…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। तप, त्याग, अहिंसा, करुणा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाले भगवान महवीर के विचार और शिक्षाएं, पूरे विश्व को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भावना के प्रतीक भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने…

Read More

रांची। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आरा गेट और सेनेटोरियम के बीच स्थित नमक गोदाम के समीप सड़क किनारे गड्ढे से दो युवकों का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। गड्ढे में बाइक भी गिरी हुई मिली है। स्थानीय लोगों ने गड्ढे में दोनों युवकों के शव को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।…

Read More