कोलकाता। पश्चिम बंगाल में धर्मतला के डोरिना क्रॉसिंग पर शुक्रवार को यूनाइटेड कॉकरोच मार्च के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोलकाता पुलिस ने कुल सात प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें छह प्राथमिकी मीडिया कर्मियों की शिकायतों के आधार पर और एक स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज की गई है। शनिवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अब तक 70 उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में समुदाय विशेष के कुख्यात…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में रंगदारी, हत्या और ताबड़तोड़ गोलीबारी जैसी वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस मुख्यालय के स्तर पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जा रहा है। डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर तैयार होने वाली यह एसआईटी कुख्यात अपराधियों और उनके पूरे नेटवर्क की डिजिटल ट्रैकिंग करने का काम करेगी। इस विशेष टीम के रडार पर मुख्य रूप से विदेश में छिपा बैठा कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ-साथ राहुल सिंह और राहुल दुबे जैसे अन्य अपराधी भी शामिल हैं। यह टीम इन अपराधियों के आपराधिक नेटवर्क के अलावा उनके वित्तीय स्रोतों और मदद करने…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़े प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) नंदन कुमार उर्फ अभिषेक गुप्ता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने मामले की गंभीर परिस्थितियों को आधार बनाते हुए याचिकाकर्ता को राहत देने से साफ इनकार कर दिया। अदालत ने सुनवाई के दौरान इस बात पर जोर दिया कि आरोपी एक लोक सेवक है, जिसे 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसके खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला सक्षम प्राधिकारी के समक्ष विचाराधीन है। सुनवाई के…
रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश और यातायात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3,539 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटे गए। इस विशेष अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई नो-पार्किंग जोन और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में की गई, जिसके तहत 1,639 चालान जारी किए गए। इसके अलावा, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में दो महीने तक चुप रहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारी जनाक्रोश के बाद सरकार को आखिरकार प्रश्नपत्र लीक की सच्चाई स्वीकार करनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने लगातार छात्रों के हितों से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखा, कमजोर जांच कराई और जवाबदेही से बचती रही। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, छात्रों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की। जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया…
हजारीबाग। जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने वायरल वीडियो और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यातायात शाखा के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ललन सिंह तथा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के समीप गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान चल रहा था। लंबे…
नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी छात्र आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। अभियान प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ” देश के युवाओं की बहुत सरल और स्पष्ट एक ही मांग है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा मंत्री पद नहीं छोड़ देते। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या सरकार इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है, तो सिर्फ़ एक ही समाधान है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही…
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार है कि सत्ता पक्ष के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सरकार बेहद कमजोर है, जो संसद नहीं चला पा रही। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि युवाओं की जायज मांगों के लिए उन पर अत्याचार किया जा रहा है। लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री हर उपलब्धि…
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम ने छापेमारी की है। सूचना के अनुसार, सीआईडी की टीम पिछले कई घंटों से उनके आवास पर डेरा डाले हुए है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ कंप्यूटर, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद उपजे विवाद के चलते राज्य सरकार ने एलबी खियांग्ते को पद छोड़ने का निर्देश दिया था। सरकार के रुख के बाद उन्होंने अपने पद से…
रांची: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने सहायक आचार्य के कुल 7,299 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इनमें पारा शिक्षक कोटि के लिए 6,101 नियमित और 1,198 बैकलॉग पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होगी, जो 30 अगस्त तक चलेगी। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 1 सितंबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की सुविधा भी इसी दिन तक उपलब्ध रहेगी।…
