पूर्वी सिंहभूम। डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह एक मार्मिक घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आदिवासी महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी को जब यह जानकारी मिली कि पिछले पांच माह से लंबित मानदेय का भुगतान अगले सप्ताह भी होने की संभावना नहीं है, तो वह ड्यूटी के दौरान ही अपना संयम खो बैठीं। आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही जवान फूट-फूटकर रोने लगीं और अधिकारियों से बकाया राशि दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि अब भी पैसे नहीं मिले तो उनके लिए जीवन चलाना मुश्किल…
Author: shivam kumar
जामताड़ा: देशभर में साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में झाड़ियों में छिपकर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि साइबर अपराधियों की…
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे विख्यात पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश के लोकतंत्र और संविधान पर एक बड़ा धब्बा बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने…
पश्चिमी सिंहभूम: चाईबासा स्थित मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जेल अधीक्षक सहित मंडल कारा के तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कारा की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का बारीक आकलन किया गया। अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि जेल परिसर में प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया…
पूर्वी सिंहभूम: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजे की खेप को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी…
जमशेदपुर: शुक्रवार को हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में नालियां उफान पर आ गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों से होते हुए लोगों के घरों में घुस गया। सबसे अधिक प्रभावित जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर, टीचर्स कॉलोनी, गंगो कॉम्प्लेक्स, नीति बाग और आसपास के इलाके रहे, जहां 200 से अधिक घर जलभराव की चपेट में आ गए। बारिश के कारण कई घरों के कमरे तालाब जैसे नजर आने लगे। घरों में रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर निवासी पियूष कुमार सिंह के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव झील से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार पियूष अपने छोटे भाई के साथ डिमना लेक घूमने गया था। दोनों भाइयों ने पहले झील किनारे तस्वीरें खिंचवाईं और इसके बाद नहाने के लिए पानी में उतर गए। स्नान के दौरान पियूष अनजाने में झील के गहरे हिस्से…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि देश के लगभग 40 प्रतिशत खनिज संसाधनों वाला झारखंड नीतिगत विफलता, प्रशासनिक सुस्ती और पारदर्शिता के अभाव के कारण अपनी क्षमता का लाभ नहीं उठा पा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सारंडा और चाईबासा दौरे में कई खदानें लीज समाप्त होने के बाद वर्षों से बंद मिलीं, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार प्रभावित हुआ, पलायन बढ़ा और स्थानीय अर्थव्यवस्था ठहर गयी। मरांडी ने कहा कि 2019-20 से देश में 434 खनिज ब्लॉकों की नीलामी हुई, जिनमें झारखंड में केवल तीन, जबकि ओडिशा में 45 और छत्तीसगढ़ में 41…
लोहरदगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को लोहरदगा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय में हुई बमबाजी की घटना से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई बताई जा रही है। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई के बाद जिले में दिनभर हलचल बनी रही और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। जानकारी के अनुसार, एनआईए की विशेष टीम गुरुवार तड़के करीब चार बजे लोहरदगा पहुंची। स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध लोगों…
रांची। राजधानी रांची के अशोक नगर में उद्योगपति अखिलेश पांडेय के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई जगुआर कार को पश्चिम बंगाल के बरुइपुर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस वाहन को रांची ले आई है और अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान आरोपियों की जगुआर कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई थी। इसके बाद मामला बढ़ता देख दोनों आरोपी कार…
रांची। झारखंड के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि पदस्थापन के बाद भी तय समय पर योगदान नहीं देने वाले या बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे नियुक्त प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, यदि 28 जुलाई तक संबंधित प्राध्यापक अपने निर्धारित विभाग में योगदान नहीं देते हैं, तो उनकी सेवा समाप्त मान ली जाएगी। इसके बाद नियुक्ति से जुड़ा…
