देवघर। विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में होने वाले श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के सुचारू और व्यवस्थित संचालन को लेकर बुधवार को मंदिर प्रशासनिक भवन में जिला प्रशासन और तीर्थ पुरोहित समाज के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सौरभ भुवानिया और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश भारद्वाज ने की। इस दौरान पुरोहित समाज के सुझावों पर निर्णय लिया गया कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान रविवार…
Author: shivam kumar
धनबाद। जिले के निरसा स्थित बेनागड़िया पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 के छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात छात्रावास में सुमित कुमार दास अपने कमरे में था। उसी कमरे में रहने वाले उसके छह सहपाठियों के साथ मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद देर रात…
जामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, तोड़फोड़ की और मुख्य गेट जाम कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस…
रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 अभियान के तहत 18 और 20 जुलाई को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्होंने अब तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म न तो प्राप्त किया है और न ही जमा किया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के सहयोग से घर-घर जाकर मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा रहे हैं। अब तक राज्य के…
चेन्नई। तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) सरकार की दूसरी मंत्रिमंडल बैठक में मुख्यमंत्री विजय ने मंत्रियों को भ्रष्टाचार और अनुशासन के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी मंत्री पर रिश्वत या भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आते हैं, तो उसे तत्काल मंत्रिमंडल से हटा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित के प्रति समर्पित रहेगी। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि यदि किसी…
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को आषाढ़ी बीज के अवसर पर आयोजित भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा से पहले अहमदाबाद स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में परिवार सहित मंगल आरती में भाग लिया और श्रद्धापूर्वक भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा तथा भाई बलभद्र के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष आषाढ़ी बीज के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।…
पश्चिमी सिंहभूम। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ओएमडीसी) का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा ने गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति की जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि गीता बालमुचू की नियुक्ति केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड,…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नदी किनारे एक युवक का शव मिलने बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के समीप नदी किनारे गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर एक युवक के शव…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में रांची–लातेहार मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शिव टोली के समीप उस समय हुई, जब एक 407 ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में एक की पहचान रांची जिले के खलारी निवासी टिकू भुइयां के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 407 ट्रक डालटनगंज से रांची की ओर…
रांची। विश्व सर्प दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने लोगों से सांपों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है। बारिश का मौसम शुरू होते ही झारखंड में सांपों के निकलने और सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि डर और गलत धारणाओं के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में सांपों को मार दिया जाता है, जबकि अधिकांश प्रजातियां इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होतीं। लोकसभा में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में सांपों की कुल 27 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें केवल छह प्रजातियां…
नई दिल्ली। उत्तराखंड में 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरे से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य को पेपर लीक का केंद्र बिंदु बताने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि देहरादून आने से पहले राहुल को उत्तराखंड की जनता और युवाओं को सच बताना चाहिए कि भर्ती घोटालों की नींव कांग्रेस के शासनकाल में पड़ी थी। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने गुरुवार को एक्स पर कहा कि एनडी तिवारी सरकार (2002–2007) के दौरान दरोगा भर्ती में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे, जिनकी जांच सीबीआई तक पहुंची।…
