बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत स्थित रंगुनिया गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बह गया। पुल के बह जाने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच इस मार्ग से होने वाला आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल टूटने के बाद रंगुनिया, भागाकुली, पंचाण्डो और चित्रेश्वर सहित कई गांवों के लोगों को पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर पहुंचने के लिए अब पहले की 13 किलोमीटर की दूरी के बजाय…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 और 18 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 20 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों के खूंटी और गुमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं 18 जुलाई को लातेहार और चतरा जिलों में भी भारी बारिश…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी है और इसके लिए कुल बजट 1.27 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में अश्वनी वैष्णव ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को सतत और दीर्घकालिक समर्थन की आवश्यकता को पहचानते हुए और सेमीकॉन 1.0 के तहत आई गति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी गई है। इसका…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड की जांच में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले के सभी 16 आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसकी जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में राघवेन्द्र कुमार उर्फ रविन्द्र कुमार उर्फ घेरे (40) और गणेश मछुवा (34) शामिल हैं। राघवेन्द्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि गणेश मछुवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही…
पूर्वी सिंहभूम — दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन में असामान्य देरी के चलते हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी बदलाव किया है। 15 जुलाई 2026 को चलने वाली दोनों दिशाओं की यह ट्रेन अब टाटानगर स्टेशन तक ही संचालित होगी। रेलवे ने बुधवार को जारी सूचना में बताया कि गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस वजह से टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह, गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 जुलाई को…
झारखंड नथवाणी के लिए विकास, विश्वास, समर्पण और नि:स्वार्थ भाव का केंद्र रहा -परिमल नथवाणी की 2026 में वापसी, विकास के नये अध्याय का शंखनाद राजनीति में अक्सर लोग सत्ता के लिए जुड़ते हैं, लेकिन कुछ विरले ही होते हैं, जो किसी माटी को अपनी ‘कर्मभूमि’ और वहां के लोगों को अपना परिवार मान लेते हैं। कुछ जगहों पर जाना महज एक दौरा होता है, लेकिन कुछ जगहों पर लौटनाअपने घर लौटने जैसा लगता है। इतिहास और राजनीति के पन्नों में अक्सर विकास के वादे और चुनावी दौरे दर्ज होते हैं, लेकिन जब कोई जनप्रतिनिधि किसी राज्य की मिट्टी से…
पलामू: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पलामू जिले में मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले के अधिकांश प्रखंडों में 94 से 98 प्रतिशत घरों तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जिससे मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गणना प्रपत्र वितरण में डालटनगंज प्रखंड 98.09 प्रतिशत के साथ जिले में सबसे आगे है। इसके बाद छतरपुर में 96.01 प्रतिशत, बिश्रामपुर में 95.69 प्रतिशत, पांकी…
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड (महाकालेश्वर रोड) स्थित सेंट जॉन हाई स्कूल के समीप सोमवार देर रात सरकारी शराब दुकान शुरू किए जाने का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। दुकान पर बोर्ड लगाए जाने और पूजा-अर्चना के बाद बिक्री शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास की बस्तियों से बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर महिलाएं, मौके पर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विरोध इतना तीव्र था कि पहले ही दिन दुकान का संचालन बंद कराना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि…
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। भाव में आई नरमी के बाद देश के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,290 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीतिशास्त्र के एक प्रसिद्ध श्लोक में देश के समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर श्लोक को उद्धृत किया, “’कन्यानां सम्प्रदानञ्च कुमाराणाञ्च रक्षणम्।राष्ट्रस्य सङ्ग्रहे नित्यं विधानमिदमाचरेत्॥’ इसका अर्थ है कि महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित करना, युवा पीढ़ी की रक्षा और पोषण करना तथा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा, समृद्धि और सुचारु शासन के लिए निरंतर आवश्यक व्यवस्था करना जन प्रतिनिधि का निरंतर कर्तव्य है। ‘कन्यानां सम्प्रञ्च कुमारानाञ्च रक्षणम्।राष्ट्रस्यङेग्रह नित्यं विहितमिदमाचरेत्॥’ इस सुभाषितम का अर्थ है कि जब चौतरफा विकास के…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं और शहर में चापड़बाजी की खौफनाक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा सनसनीखेज मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर के पास स्थित टाउन हॉल का है, जहाँ रविवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने दो युवकों पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बारीडीह निवासी अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अजय रविदास भी चोटिल हुआ है। लहूलुहान अभिषेक का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चल रहा है। पीड़ित अभिषेक के अनुसार, वह मानगो क्षेत्र से…
