Author: shivam kumar

– फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन – शक्तिनगर एनटीपीसी से विजिट कर जा रहा था बाबतपुर एयरपोर्ट मीरजापुर। शक्तिनगर एनटीपीसी विजिट कर शनिवार की शाम वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे विदेशी (जापानी) नागरिक का वाहन अदलहाट थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तत्काल मौके पर पहुंचकर अदलहाट पुलिस ने वाहन का प्रबंध कर विदेशी नागरिक को ससमय एयरपोर्ट पहुंचाया। जापानी नागरिक ने मीरजापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अदलहाट पुलिस को शनिवार की शाम फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन…

Read More

जौनपुर। राष्ट्रत्कर्ष अभियान यात्रा के अर्न्तगत धर्मसभा का आयोजन 20 अक्तूबर को टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में किया जा रहा है। जिसमें ऋगवैदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें स्वामी निश्चलानन्द सरस्वतीजी जगदगुरु शंकराचार्य महाराज रहेंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस धर्मसभा में दो सत्र में कार्यक्रम होगे। प्रथम सत्र 11 बजे से दो बजे तक है। जिसमें सत्संग, गुरु शिष्य संवाद, दीक्षा एवं चरण पादुका पूजन होगा। दूसरा सत्र पांच से रात आठ बजे तक आयोजित है। जिसमें संगोष्ठी, आर्शीवचन व दर्शन होगा। 21 अक्तूबर को 11 बजे से दो बजे तक ज्ञान चर्चा एवं…

Read More

रांची। सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने एक बार फिर से झामुमो का झंडा थाम लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी में उनका स्वागत किया है। खुद हेमंत सोरेन ने उन्हें झामुमो में शामिल करने के बाद अपने सोशल अकाउंट्स से अमित महतो के साथ फोटो को साझा किया। उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि सिल्ली के पूर्व विधायक और जुझारू युवा नेता अमित महतो का झामुमो परिवार में पुन: स्वागत है। लड़ जाओ, भिड़ जाओ! गौरतलब है कि सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को अमित महतो ने वर्ष 2015 में हराया था। यहां जेएमएम…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में चल रहे जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन में सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रस्तावित बैठक पर अनिश्चितता छा गई है। राज्य सरकार ने बैठक के लिए ऐसी शर्तें रखी हैं, जिसके बाद यह असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार शाम राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) को ईमेल भेजकर बैठक के लिए एक शर्त के रूप में कहा है कि भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों को पहले अपनी हड़ताल समाप्त करनी होगी। मुख्य सचिव…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। अररिया के मारवाड़ी पट्टी में शनिवार की देर रात दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने गणपति इंटरप्राइजेज दवा दुकान के मालिक दीपक कुमार को दुकान में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर निकल भागे। वही,घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह,थानाध्यक्ष मनीष रजक के साथ नगर थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग दुकानदार को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे,…

Read More

‘पुष्पा2” की उत्सुकता चरम पर है। पिछले कई दिनों से अल्लू अर्जुन की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा2’ काफी दिनों चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा 2’ को लेकर तरह-तरह के अपडेट्स आ रहे हैं। जब ‘पुष्पा’ रिलीज हुई तो इसके गाने ‘उ अंतवा’ ने खूब चर्चा बटोरी। सामंथा और अल्लू अर्जुन का जबरदस्त डांस सभी को पसंद आया। अब हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक था कि ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ कौन आइटम सॉन्ग करता नजर आएगा। आख़िरकार पर्दा हट गया। कई लोगों ने सोचा था कि पहले पार्ट की तरह…

Read More

“मैं सुभाष चंद्र बोस, अपने जीवन की आखिरी सांस तक स्वतंत्रता की पवित्र लड़ाई लड़ते रहने की शपथ लेता हूं। मैं हमेशा भारत का सेवक रहूंगा। 38 करोड़ भाई-बहनों के कल्याण को अपना सर्वोत्तम कर्तव्य समझूंगा।” 21 अक्टूबर 1943 को सिंगापुर के कैथे सिनेमाहॉल में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की ऐतिहासिक घोषणा सुनने के लिए भारतीय स्वतंत्रता लीग के प्रतिनिधि एकत्रित हुए थे। पूरा सभागार खचाखच भरा था और लोगों की भारी उत्सुकता के बीच शाम 4 बजे मंच पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इस खास घोषणा के लिए खड़े हुए। नेताजी ने कहा- “अस्थायी सरकार का काम…

Read More

चाइबासा। झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य की पुलिस सतर्क है। झारखंड पुलिस लगातार सर्च अभियान और नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच चाईबासा पुलिस ने दो एस लार राइफल बरामद किया है। यह हथियार प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के ही अन्य सदस्य अमित मुण्डा, प्रभात मुण्डा, चमन उर्फ लम्बु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ जिउरी, बुलबुल, बीर सिंह, हेमंती एवं संजय के द्वारा कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरुगाडा के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों को छुपाकर रख गया है, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा…

Read More

पीडब्लूडी की नोटिस के बाद सहमे लोग -गृहस्थी का सामान लेकर खाली कर रहे घर -पीडब्लूडी की ओर से अवैध निर्माण का नोटिस -समय समाप्त होने के बाद होगा बुलडोजर एक्शन बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में पत्थरबाजी के बाद भड़की हिंसा पर एक्शन की बारी है। महराजगंज कस्बा में पीडब्ल्यूडी द्वारा 23 घरों पर अवैध निर्माण की नोटिस चस्पा होने के बाद चिह्नित घरों के लोग शनिवार को अपनी गृहस्थी समेटने में जुट गए। सामान ठेलिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर रिश्तेदारों, नातेदारों के यहां रखवाया। सामान समेटने के समय कई लोगों की…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (रविवार) रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल शामिल होंगे। जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ल ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट परिसर में दोपहर तीन बजे लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। प्रधानमंत्री बनारस से वर्चुअल माध्यम से एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। मप्र का छठा एयरपोर्ट भोपाल, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा मध्य प्रदेश का छठा एयरपोर्ट है, जिसे डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने लाइसेंस दिया है। इसके अंतर्गत यहां से एयरक्राफ्ट आसानी से उड़ान भर…

Read More

धौलपुर। धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बस ने टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेम्पो चालक घायल है, उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बाड़ी शहर की करीम कॉलोनी, गुमट के रहने वाले करीब 15 लोग सरमथुरा इलाके के बरौली में शादी समारोह में गए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। देर रात सभी टेम्पो में सवार होकर बाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 बी पर सुन्नीपुर…

Read More