गोपेश्वर। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किये। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के लिए अंबानी ने पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है। रविवार को प्रातः नौ बजे मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सीधे मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का…
Author: shivam kumar
बारामुला। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों के जवानों ने उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिये आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है। अभी ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल के जवान इलाके में दूसरे आतंकियों के छिपे होने की आशंका में तलाशी अभियान चला…
रांची। मनरेगा से चौथी किस्त में इस बार सिर्फ 6 करोड़ 52 लाख और 81 हजार 584 रुपये की ही राशि स्वीकृत हुई है। झारखंड को यह राशि आवंटित भी कर दी गयी है, जिलों को इसे भेज दिया गया है। अनुसूचित जाति के लिए 65,01,025 रुपये, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,74,24,551 रुपये व अन्य के लिए 4,13,56,008 रुपये दिए गये हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस राशि से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1 अप्रैल 2024 से बकाया मजदूरी भुगतान इत्यादि करना भी सुनिश्चित करें। सारे ओल्ड पेडिंग राशि को हर हाल में क्लीयर करने…
– गठबंधन में राजद को सात सीट से अधिक मिलने की संभावना नहीं, माले चार पर अडिग – आज देर शाम हो सकती है इंडिया गठबंधन की ज्वाइंट पीसी – इससे पहले राजद ने तीन बजे बुलाई है पीसी – सीपीआई और सीपीएम को लेकर गठबंधन के बड़े नेता गंभीर नहीं, ये दोनों पार्टियां हो सकती हैं आउट रांची। इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है, जिसे सुलझाने की दिशा में प्रयास जारी है। सबसे अधिक नाराजगी राजद खेमे में देखी जा रही है। झामुमो और कांग्रेस राजद को सात से अधिक सीट देने के…
रांची। राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के आवासीय कार्यालय में रांची विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं और महिलाओं का हुजूम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस अवसर पर युवाओं और महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महुआ माजी जी के द्वारा हमेशा के सुख दुख में साथ खड़ा होती हमेशा तत्पर है आम जनता के कार्यों के लिए और रांची का विकास इन्हीं के हाथों होगा। इसलिए हम सभी कोई महुआ माजी से प्रेरित होकर हमलोग झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं। महुआ माजी जी ने सभी को अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल…
रांची। बांग्लादेश माइनॉरिटी वाच के अधिवक्ता रवींद्र घोष शनिवार को स्थानीय होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित दो दिवसीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस अधिवेशन में उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं पर विविध प्रकार के अत्याचार जैसे गैंग रेप, मर्डर, बलपूर्वक धर्मांतरण, संपत्ति की लूटपाट इत्यादि हो रहे हैं। बांग्लादेश सरकार, अन्य नेता या सेना की ओर से हिंदुओं को कोई सहायता नहीं मिलती। संयुक्त राष्ट्र संघ, मानवाधिकार संगठन को इन सभी अत्याचारों का डॉक्यूमेंट बना कर देने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। 8…
रांची। पूर्व विधायक अमित महतो ने फिर झामुमो का दामन थाम लिया है। शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एफबी पर अमित महतो को झामुमो का पट्टा पहनाकर लिखा है कि सिल्ली के पूर्व विधायक और जुझारू युवा नेता अमित महतो का झामुमो परिवार में पुन: स्वागत है। लड़ जाओ, भीड़ जाओ। जीतेगा झारखंड। बता दें कि खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग पर फरवरी 2022 को झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो, और उनकी पत्नी सीमा महतो ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने खतियानी झारखंडी पार्टी बनाया था।
रांची। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई रोशन लाल चौधरी ने भाजपा का दामन थाम लिया। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि बड़कागांव सीट के प्रत्याशी होंगे रोशन लाल चौधरी। भाजपा में शामिल होने के बाद रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी और भाजपा एक ही परिवार के अंग है। भाजपा निश्चित रूप से बड़कागांव सीट जीतेगी।
रांची। भाजपा के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव एनडीए एक साथ लड़ेगा और सरकार भी बनायेगा। लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। एनडीए एक साझा घोषणा पत्र लेकर जनता के पास जायेगा। हिमंता बिस्वा सरमा भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए के सभी घटक मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं और जहां भी जरूरत होगी, वहां चिराग पासवान भी चुनाव प्रचार में आयेंगे। कम समय में ही लोजपा (आर)…
रांची। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कल ही झारखंड विधानसभा में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी दल मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। यह भी तय हुआ है कि हम झारखंड में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक विधानसभा सीट को जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। पिछले 5 वर्षों से वर्तमान सरकार ने झारखंड के लोगों को धोखा दिया है। लूटा है। इससे झारखंड के लोगों को मुक्ति दिलानी है। झारखंड में बेहतर सरकार बनानी है। झारखंड के मजबूत होने पर…
रांची। लोजपा के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एक दशक के बाद लोजपा झारखंड में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का निर्देश था कि झारखंड में चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ना है। बिहार जैसा प्रदर्शन झारखंड में दोहरायेंगे। सीटों से अधिक हमें फर्क नहीं पड़ेगा। गठबंधन में एक साथ रहकर चुनाव लड़ने से फर्क पड़ेगा। हम लोगों ने गठबंधन तय कर लिया है। पार्टी चतरा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा, लोजपा के झारखंड प्रदेश…