Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम में भारत की बौद्धिक और आध्यात्मिक विरासत को आकार देने में जैन साहित्य की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जैन साहित्य भारत के बौद्धिक गौरव की रीढ़ रहा है और इस ज्ञान को संरक्षित करना एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्राकृत और पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे जैन साहित्य पर और अधिक शोध हो सकेगा। भाषा को संरक्षित करने से ज्ञान का…

Read More

– कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार किया प्रहार – सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों व संस्थाओं पर कर रही है हमला: खरगे अहमदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। खरगे ने कहा कि पिछले 11 साल से सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है, इससे रोकने की जरूरत है और इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। केन्द्र सरकार का यह रवैया है, लोकतंत्र…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की उप-योजना के रूप में कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी। इस योजना का आरंभिक कुल परिव्यय 1600 करोड़ रुपये है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में पत्रकार वार्ता में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मौजूदा नहरों या अन्य स्रोतों से निर्दिष्ट क्लस्टर में सिंचाई जल की आपूर्ति के लिए सिंचाई जल आपूर्ति नेटवर्क का…

Read More

अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने को तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में नजर आएंगे, जो इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस बार फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसे दिल दहला देने वाले ऐतिहासिक हादसे पर आधारित है। फिल्म में अक्षय वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायक के किरदार में नजर आएंगे, जो उस समय न्याय के लिए आवाज़ उठाने वाले एक साहसी और जुझारू वकील थे। अब फिल्म से अक्षय का नया लुक सामने आ गया है, जिसने प्रशंसकों के…

Read More

-अपने घर में ही चोरी कर लड़की ने चिठ्ठी लिखकर पुलिस को दी थी चुनौती पूर्वी चंपारण। जिले पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव में दिनदहाड़े कथित चोरी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।बीते दिनो बड़का गांव निवासी रामायण सिंह के घर हुई चोरी की घटना के बाद एक चिठ्ठी छोड़कर चोर ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी।वही इस घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एएसपी महिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसका खुलासा कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि घटना की जांच के दौरान…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज महंगा होकर 90,440 रुपये से लेकर 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,900 रुपये से लेकर 83,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। इस वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही…

Read More

पटना। बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में पांच लोगों की मौत हुई। इसके अलावा मधुबनी में तीन, दरभंगा में दो और अररिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बेगूसराय जिले के बलिया, साहेबपुर कमाल, मुफस्सिल, भगवानपुर और मटिहानी थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में 50 वर्षीय बिरल पासवान की मौत हो गई है, जबकि उनकी…

Read More

अहमदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पहली बार हुआ है कि किसी राज्य को लेकर प्रस्ताव पेश कर उस पर चर्चा की गई। कांग्रेस के अधिवेशन में बुधवार को दो प्रस्ताव पारित किए हैं। इनमें से एक गुजरात के संबंध में है। रमेश ने कहा कि गुजरात में औद्योगिकरण विकास की नींव जो 1960 से 1990 के बीच कांग्रेस ने गुजरात में रखी थी, उसे कमजोर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।कांग्रेस नेता…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए उपद्रव के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। जिले में बुधवार को कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रघुनाथगंज और सूति पुलिस थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू है। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जंगीपुर उपखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। निषेधाज्ञा 10 अप्रैल (गुरुवार) शाम 6 बजे तक और इंटरनेट सेवा…

Read More

जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआइ जांच की मांग रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में टेंडर प्रक्रिया और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में टेंडर केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जिससे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है। मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भवन निर्माण विभाग ने सिमडेगा में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 5 अप्रैल को टेंडर जारी किया और महज दो दिन बाद, 7 अप्रैल को…

Read More

नई दिल्ली। भारत के डबल ओलंपिक पदक विजेता, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह 2025 सीजन की शुरुआत कतर की राजधानी दोहा में 16 मई को होने वाली डायमंड लीग मीट से करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और फिर 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि वह एक बार फिर से दोहा में दुनिया के सबसे जोशिलें एथलेटिक्स दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। चोपड़ा ने 2023 में कतर स्पोर्ट्स क्लब में 88.67 मीटर के विश्व रिकॉर्ड के साथ जीत हासिल की थी। अपने तीसरे…

Read More