Author: shivam kumar

रांची। झारखंड राज्य पुलिस सेवा नियमावली 2012 में संशोधन करते हुए नयी नियमावली लागू की गयी है। इसके तहत पुलिस उपाधीक्षक के मूल कोटि में प्रोन्नति आधारित नियुक्तियां पुलिस निरीक्षक, प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक, निरीक्षक सशस्त्र एवं परिवारी प्रवर की पंक्ति के पदाधिकारियों को उनकी मूल कोटि यथा पुलिस अवर निरीक्षक, प्रारक्ष पुलिस अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक सशस्त्र एवं परिवारी की संयुक्त वरीयता सूची से वरीयता-सह योग्यता के आधार पर वांछित कालवधि अभ्युक्तियों तथा आरोपों की स्थिति के आधार पर झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर की जायेगी।

Read More

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ बोकारो थाना में एफआइआर दर्ज करायी है। जयराम महतो का आरोप है कि श्वेता सिंह के समर्थकों ने उन्हें रोका, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी गाड़ी तोड़ दी। क्या है पूरा मामला जयराम महतो ने अपनी शिकायत में बताया है कि 3 अप्रैल को बोकारो में प्रदर्शन कर रहे विस्थापित युवाओं पर लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत हो गयह थी। इसके बाद वह बोकारो जनरल हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों से मिलने गये थे। जब वह प्रदर्शनकारी युवाओं के पास पहुंचे, तो श्वेता सिंह अपने समर्थकों…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के गरीब परिवार की मुश्किलें दूर करने का निर्देश डीसी को दिया। दरअसल उस परिवार के मुखिया रामप्रसाद महतो के निधन के बाद उनके परिवार को भोज के आयोजन की चिंता सताने लगी। इस पर सीएम ने धनबाद डीसी को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच कर दिवंगत रामप्रसाद महतो के परिवार को राशन समेत हर जरूरी योजनाओं से जोड़कर मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। मरांग बुरु दिवंगत रामप्रसाद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें। सीएम के निर्देश के बाद जिला प्रशासन…

Read More

रांची। ग्रामीण कार्य विभाग के उप सचिव (झारखंड सचिवालय सेवा) विपिन कुमार को राज्य के स्वास्थ्य, खादय सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफॉन अंसारी के आप्त सचिव सरकारी कोटा के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति श्री कुमार की सेवा कार्मिक विभाग से मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को मिलने की प्रत्याशा में की गयी है। हालांकि, यह नियुक्ति बिलकुल ही अस्थायी एवं को-टर्मिनस है और किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्यव विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनाव ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले कुछ सामानों पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 08 अप्रैल की आधी रात यानी 09 अप्रैल से प्रभावी होगा। यह कदम चीन द्वारा अमेरिका पर 34 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बीजिंग द्वारा टैरिफ वापसी से इनकार करने के बाद अमेरिका ने यह कड़ा निर्णय लिया…

Read More

शीजियाझुआंग। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तीन बजे तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, नर्सिंग होम में आग लगने के बाद सुरक्षित निकाले गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

सेंटो डोमिंगो। डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह एक नाइट क्लब की छत ढह जाने से कम से कम 79 लोगों की जान चली गई। इस क्लब का नाम जेट सेट है। यह हादसा गायिका रूबी पेरेज की प्रस्तुति (संगीत कार्यक्रम) के दौरान हुआ। मृतकों में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। शोक में डूबे इस गणराज्य में हुए हादसे में 155 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एनबीसी न्यूज की खबर…

Read More

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.25 फीसदी था। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले से आने वाले दिनों में लोन की ब्याज दर सस्ती हो सकती है। इससे ईएमआई भी घटेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को नए वित्त वर्ष 2025-26 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने के एलान के बाद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स शुरुआती कारोबार में 340.75 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 73,886.33 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 104.00 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 22,431.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट है। इंफोसिस, एचसीएल, टेक महिंद्रा, सनफार्मा,…

Read More

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्थापना दिवस मना रांची। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के स्थापना दिवस पर झारखंड प्रदेश एनएसयूआइ के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि एनएसयूआइ छात्रों और युवाओं की आवाज है। दुबे ने बुधवार को कहा कि एनएसयूआइ केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक आंदोलन है जिसने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआइ की स्थापना वर्ष 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को प्रगतिशील विचारों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना था।…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट ने ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य झारखंड के ग्रामीण इलाकों और आदिवासी व झारखंडी परंपरा से छात्रों को अवगत कराना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था और अब इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि झारखंड के निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप कराई जाएगी। यह इंटर्नशिप 8 सप्ताह की होगी, जिसमें सरकार 2 महीने के लिए बच्चों को 10000 देगी। इसमें हर माह मेंटर को 10000 यानी 8 सप्ताह के लिए 20000 का भुगतान करेगी जो…

Read More