राेहतक। हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बुधवार सुबह एक बार फिर 21 दिन के फरलो पर सलाखों के पीछे से बाहर आ गया। राम रहीम इस अवधि में सिरसा डेरे में ही रहेगा। सुबह करीब साढ़े छह बजे वह कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा रवाना हुआ। इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन यूपी के बरनावा में काटे…
Author: shivam kumar
टॉवर की बैटरी चुराने पहुंचे थे गांव में, ग्रामीणों की नींद खुलने पर भागे ठाकुरगांव। रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में बैटरी चोर गिरोह के पिकअप वैन और दो बाइक को आग के हवाले करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चार से पांच की संख्या में चोर पतरातू गांव में स्थित एक मोबाइल टावर की बैटरी चुराने के लिए पहुंचे थे। बैटरी टावर से खोलने के दौरान ही कुछ ग्रामीण नींद से जाग गये, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो चोर अपने वाहन वहीं छोड़कर फरार…
रांची। राजधानी रांची में हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में भाई के साथ नहाने गयी बच्ची की डूबने से मौत हो गयी है। मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के हरमू गांव का है। यहां बच्ची अपने भाई के साथ नहाने तालाब में गयी थी। तभी वह तालाब में डूब गयी और उसकी मौत हो गयी। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ घर के पास ही स्थित तालाब में नहाने गयी थी। इसी दौरान बहन तालाब में डूबने लगी। इसी बीच बच्ची के भाई ने जब देखा कि कोई भी दिखायी नहीं दे रहा है। तब वह दौड़ते हुए…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में जैन संस्था ज्योत द्वारा दायर एक जनहित याचिका में सुनवाई हुई। इसमें प्रार्थी की ओर से कहा गया है कि इस पवित्र स्थल पर शराब और मांस की बिक्री, अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हो रहे हैं। इस पर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि सरकार जैन धर्मावलंबियों की भावनाओं का सम्मान करती है। अतिक्रमण एवं मांस बिक्री के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सरकार को पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प्रार्थी और राज्य सरकार…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में राजधानी रांची की सहायक सड़कों की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता शुभम कटारुका की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार एवं रांची नगर निगम को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी द्वारा रांची के बदहाल सड़कों की दी गयी सूची के आधार पर इन सड़कों को दुरुस्त करने को लेकर उठाये गये कदम पर स्पेसिफिक जवाब दाखिल करें। अगली सुनवाई 5 मई को होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थी अधिवक्ता शुभम कटारूका की ओर से अदालत को बताया गया कि उनकी ओर से रांची शहर की सहायक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार, लोकनृत्य राई को वैश्विक पहचान दिलाने वाले पद्मश्री रामसहाय पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने रामसहाय से मुलाकात की अपनी एक तस्वीर साझा करते एक्स पर लिखा, “सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामसहाय पांडे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी अद्भुत कला, लगन और परिश्रम से बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। उनका जाना देश के कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करें।” उल्लेखनीय…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों और विशेषकर जैन समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। अहिंसा और करुणा के प्रतीक भगवान महावीर ने अहिंसा परमो धर्म आर्थात अहिंसा सभी धर्मों में सर्वोपरि है- के माध्यम से संपूर्ण मानवता को एक नई राह दिखाई है। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती ऐसा त्योहार है जो हमें आध्यात्म के…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के साकची थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित ने पीड़िता को चुप रहने के लिए घटना का वीडियो बनाकर साेशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने हल्दीपोखर कारगिल निवासी मोहम्मद साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से अपने मामा के घर हल्दीपोखर जाते समय पड़ोसी साबीर के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर नियमित बातचीत होती थी। साबीर ने धीरे-धीरे पीड़िता को…
रांची। निम्न दबाव के कारण बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे रांची में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। यहां का तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री था जो घटकर बुधवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्त्ती, जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग तथा उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोडडा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में हल्की बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम मंगलवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी की टीम टेंडर कमीशन घोटाला और जमीन घोटाला मामले की जांच को लेकर जेल पहुंची है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में कमीशन को लेकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल से इडी ने पूछताछ की जबकि रांची जमीन घोटाले में कांके में जमीन हड़पने से जुड़े ईसीआईआर 5/24 के गवाह प्रवीण जायसवाल से इडी ने जेल में पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि कांके अंचल के पूर्व सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी को प्रवीण के बयान…
नई दिल्ली। वक्फ संशोधन अधिनियम पूरे देश में आज से यानी 8 अप्रैल से लागू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। इसमें कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले केंद्र सरकार को भी सुना जाए। भारत सरकार के कानूनी दस्तावेजों में से एक, भारत का राजपत्र है। इसमें सरकार के सभी आदेश और सूचनाएं प्रकाशित होती हैं। वक्फ कानून को लेकर केंद्र…
