Author: shivam kumar

भाजपा ने झामुमो के पार्टी संविधान संशोधन की बात पर किया कटाक्ष झामुमो का अगला कार्यकारी अध्यक्ष एससी या ओबीसी समुदाय से बने रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 14-15 अप्रैल को होने वाले 13वें अधिवेशन के अवसर पर पार्टी के संविधान में संशोधन के प्रयास पर कटाक्ष किया है। प्रतुल ने झामुमो को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पार्टी सच में लोकतांत्रिक और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करती है तो वह अपने संविधान में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू करे। प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा इतना हिम्मत कभी नहीं…

Read More

विशेष भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, अर्थव्यवस्था को लगा झटका भारत के लिए बेहद कठिन है आगे का रास्ता, सरकार का स्टैंड ही आगे की डगर तय करेगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारत में सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गयी। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पिछले बंद से 3000-4000 अंक नीचे रहा। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1100 अंकों की गिरावट आयी। बाजार विशेषज्ञों ने इस गिरावट के बारे में गुरुवार को ही चेतावनी जारी कर दी थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर की कई…

Read More

नई दिल्ली। भारत यात्रा पर आए यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, संपर्क और जन संबंधों सहित दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में दुबई की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि दुबई ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह विशेष यात्रा हमारी मजबूत दोस्ती की पुष्टि करती है और भविष्य में अधिक…

Read More

-आरोपी उस्मान है कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष, पद से हटाया गया, गिरफ्तार जयपुर। जयपुर हिट एंड रन केस में अब तक तीन की मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बवाल कर दिया। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की ओर से मंगलवार को नाहरगढ़ पुलिस थाने का घेराव किया गया। लोगों द्वारा गणगौरी बाजार व आस पास के बाजारों को बंद करा दिया गया। छोटी चौपड़ पर गुस्साए लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जगह जगह टायर जल दिए गए। पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी अलर्ट माेड पर है। जयपुर पुलिस ने कार ड्राइवर उस्मान खान…

Read More

-अहमदाबाद के सरदार स्मृति भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक अहमदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज सांप्रदायिक विभाजन के जरिए देश के बुनियादी मसलों से ध्यान भटकाया जा रहा है। दूसरी तरफ सामंती एकाधिकार देश के संसाधनों पर क़ब्ज़ा करते हुए शासन को नियंत्रित करने की राह पर हैं। पिछले कई सालों से तमाम राष्ट्रीय नायकों को लेकर एक सोचा समझा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। वह अहमदाबाद में मंगलवार सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 140 सालों से देश में सेवा…

Read More

नई दिल्ली। ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के आज दस साल पूरे हो गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह योजना छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त करने में अत्यंत प्रभावी रही है। नड्डा ने मंगलवार को एक्स पर तस्वीरें साझा कर लिखा कि 08 अप्रैल 2015 को आरंभ ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ छोटे उद्योगों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त करने में अत्यंत प्रभावी रही है। इसके अंतर्गत 52 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को गारंटी मुक्त लोन का वितरण किया गया है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत महिला लाभार्थी हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना से विगत 10 वर्षों…

Read More

संभल। जिले में हुई हिंसा मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क नखासा थाने पहुंचे। सांसद से एसआईटी ने तीन घंटे तक पूछताछ की। एसआईटी के पूछताछ प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 24 नवम्बर 2024 को जो घटना हुई थी, उसमें जो अभियोग दर्ज हैं, उसकी जांच एसआईटी कर रही है। इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए सांसद को समन भेजा गया था। मंगलवार को कई अधिवक्ताओं के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एसआईटी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्वमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर आवास पर रात लगभग 10 बजे ग्रेनेड से हमला किया गया। कालिया घर पर ही थे। पूरा परिवार सो रहा था। ड्यूटी पर एक सुरक्षाकर्मी था। बाकी वहीं बैरक पर थे। पूर्वमंत्री कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया। आला पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे।कालिया के आवास और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज में दिख रहा है कि तीन हमलावर युवक ई-रिक्शा और बाइक से आए। इनमें से एक युवक ने कालिया के घर की…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के विरोध में मंगलवार को काठमांडू में एक साथ 5 अलग-अलग विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इनमें राजशाही के पक्ष में सभा से लेकर शिक्षक, चिकित्सक, सहकारी पीड़ित और गणतंत्र पक्षधरों के प्रदर्शन चल रहे हैं। ओली सरकार के खिलाफ धीरे-धीरे विरोध प्रदर्शन का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। राजशाही के पक्ष में आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आज काठमांडू के बल्खू में विरोध सभा रखी है। पार्टी की प्रवक्ता खुशबू ओली ने बताया कि अपने नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हान डक-सू ने आज मंत्रमंडल की बैठक में नए राष्ट्रपति के लिए तीन जून को चुनाव कराने की घोषणा की। यह नौबत राष्ट्रपति यून सुक येओल को हटाने के बाद आई है। येओल को देश की संवैधानिक न्यायालय ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। द कोरिया हेराल्ड की खबर में यह जानकारी दी गई। येओल ने पिछले साल दिसंबर में देश में मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा कर सबको चौंका दिया था। इस पर नेशनल असेंबली ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास किया। उन्होंने इसे संवैधानिक न्यायालय में चुनौती दी। संवैधानिक…

Read More

कराची। इस साल पाकिस्तान से लगभग 89,000 जायरीन हज के लिए सऊदी अरब जाएंगे। संघीय सरकार ने अपनी तैयारियों का आज खुलासा कर दिया। 29 अप्रैल को रात 10:15 बजे पहली उड़ान (संख्या ईआर 1611) कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना होगी। इसमें 285 जायरीन शामिल होंगे। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण के दौरान सभी हज उड़ानें मदीना हवाई अड्डे के लिए होंगी। 14 मई से जेद्दा हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान शुरू हो जाएगा। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने पूरी उड़ान अनुसूची को मंजूरी दे दी है। इस…

Read More