रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने झारखंड में घुसपैठ और धर्मांतरण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है। मिलिंद परांडे ने मंगलवार को रांची के एक होटल में प्रेसवार्ता में घुसपैठ और धर्मांतरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की घटनाएं हुई हैं। इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य किया गया है। गौ…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक व्यक्ति ने कुत्ते को गोली मार दी। गोली मारने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और गोली मारने वाले व्यक्ति पर एफआइआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार टाटीसिलवे इलाके में सड़क पर रहने वाला एक कुत्ता पागल हो गया था और हाल ही के दिनों में उसने कई लोगों को काट लिया था। कुत्ते की ओर से लगातार लोगों के काटने से परेशान एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से उसे गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गयी।…
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत मंगलवार प्रात: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। सरसंघचालक पांच दिवसीय काशी प्रांत के प्रवास के बाद लखनऊ आए हैं। काशी से रेलमार्ग से वो लखनऊ पहुंचे। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से वो सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के प्रान्तीय कार्यालय भारती भवन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर अवध प्रांत के प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक अनिल व प्रांत के विशेष सम्पर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया ने सरसंघचालक की अगवानी की। संघ प्रमुख मोहन भागवत भारती भवन में स्नान, ध्यान व जलपान के बाद लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। लखीमपुर जिले में कबीरधाम…
रांची। झारखंड अनुबंध महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा ने मंगलवार को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। मोर्चा ने स्थायी रूप से समायोजन की मांग लेकर आवाज बुलंद की। बता दें कि ये मामला दो-ढाई साल पहले से चला आ रहा है। अनुबंध कर्मियों को स्थायी करने के संबंध में 03.12.2022 सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा एक पत्र जारी किया गया था। इसमें सभी अंगीभूत महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों से यह आग्रह किया गया था कि जो शिक्षकों और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की सेवाएं अनुबंध (संविदा) पर ली गयी हैं और जिनका कार्यकाल 5 वर्ष या अधिक हो चुका है, उनके…
हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोग जामताड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पास किये गये वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ जामताड़ा में मुस्लिम समाज ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुस्लिम मंच के आह्वान पर आयोजित इस विशाल जन आक्रोश रैली में हजारों लोग शामिल हुए और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा विरोध जताया। गांधी मैदान से हाफिज नाजीर हुसैन के नेतृत्व में शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई अनुमंडल कार्यालय पहुंची, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टियां बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर वक्फ बोर्ड बिल को…
रांची। अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने पर रणनीति बनेगी। इसे लेकर केंद्रीय गृह सचिव आगामी 25 अप्रैल को झारखंड दौरे पर आयेंगे। इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव रांची में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान नशीले पदार्थों के दुरुपयोग, इसके अवैध कारोबार को रोकने के लिए किये गये विशेष कार्य या पहल व जागरूकता अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव के दौरे को लेकर गृह विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्रवाई के संबंध में गृह विभाग ने रिपोर्ट मांगी है जिला स्तर पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को…
रांची। झारखंड पुलिस सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी करायेगी। जानकारी के मुताबिक डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय, रांची में सोमवार को सहारा इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ सीआइडी में दर्ज मामले की रिव्यू मीटिंग करते हुए यह निर्णय लिया है। सहारा इंडिया में झारखंड से 30 हजार से अधिक निवेशकों ने 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। दूसरी तरफ झारखंड में निवेशकों का पैसा कहां-कहां निवेश किया गया है, इसकी जांच के लिए जांच आयोग का गठन किया जायेगा। झारखंड सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन्हें बनाया गया है अभियुक्त…
कोडरमा। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र तेतरोन पंचायत के ग्राम पांडु में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना अन्तर्गत ग्राम महुआटांड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ( 45) के रूप में हुई। घटना मंगलवार सुबह की है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने ससुराल मरकच्चो से घर आ रहा था। इस दौरान पांडु के समीप कोडरमा की ओर से अपाची (जेएच 12 एस 9687) से तेज रफ्तार से आ रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह की बाइक…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंगलवार को डीडीसी रोबिन टोप्पो ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर डीडीसी ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको से पोषण पखवाड़ा के तहत किए जा रहे कार्यों और जागरूकता रथ के रोस्टर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जागरूकता रथ के जरिये जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण एवं अन्य को पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों जैसे बच्चों के जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिवस पर ध्यान, पोषण ट्रैक्टर में लाभार्थी मॉड्यूल का प्रचार…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम में चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग पर चार मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर टोकलो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान बंदगांव प्रखंड अंतर्गत भालुपानी पंचायत के धतकीडीह गांव निवासी राकेश बानरा (20) के रूप में हुई है। राकेश सोमवार को झरझरा हाट बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान हतनातोडांग गांव में उसके कुछ दोस्त मिल गए। दोस्तों ने उसे अपने साथ उनकी दीदी के घर चलने के लिए कहा,…
समारोह में विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री भी प्रदान की जायेगी रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में शुक्रवार 11 अप्रैल को दिन के 11 बजे से होगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में ‘मिलेट मैन’ के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ खादर वली बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही कुलाधिपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया एवं राज्यसभा सांसद सह सदस्य, शासी निकाय डॉ प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को…
