Author: shivam kumar

गॉड ऑफ मासेस नंदमुरी बालकृष्ण और ब्लॉकबस्टर मेकर बोयापति श्रीनु अखंडा का सीक्वल बनाने के लिए चौथी बार साथ आ रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म अखंडा ने विशेष रूप से कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और हिंदी डब संस्करण को उत्तरी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अखंडा के इस सीक्वल का नाम अखंडा-2 है। यह बालकृष्ण और बोयापति श्रीनु की पहली अखिल भारतीय फिल्म है। इसके शीर्षक पोस्टर को बख़ूबी डिज़ाइन करके आध्यात्मिक तत्वों को शामिल किया गया है। शीर्षक के उल्लेखनीय फ़ॉन्ट में एक क्रिस्टल लिंगम और एक शिव लिंग है, जो दिव्य महत्व का प्रतीक है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,540 रुपये से लेकर 77,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 71,090 रुपये से लेकर 70,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में लगातार दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब शेयर बाजार रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गया। हालांकि ये तेजी अधिक देर तक नहीं टिक सकी। 10 बजे के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की चाल में दोबारा गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.01…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर जवानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में एनएसजी के योगदान पर हर देशवासी को गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है,” एनएसजी स्थापना दिवस के अवसर पर भारत राष्ट्र की सुरक्षा में उनके अटूट समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प के लिए सभी एनएसजी कर्मियों को सलाम करता है। हमारे राष्ट्र को खतरों से बचाने की उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। वे वीरता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं।”

Read More

अयोध्या। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आज यहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलाल के दर्शन किए। उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय भी रहे। प्रभु श्रीराम के दर्शन कर भावविभोर हुए अजार ने कहा कि वह अयोध्या में भगवान राम के इस भव्य मंदिर के दर्शन कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की अपार संख्या को देखकर प्रभावित हैं। यह हिंदू आस्था के लिए इस स्थान के महत्व का प्रमाण है। रूवेन अजार ने कहा भारत की तरह इजराइल की भी अपनी प्राचीन धार्मिक…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का मदर टेरेसा की जिंदगी से खास नाता है। मदर टेरेसा विनम्र और स्नेहमयी मां और रोमन कैथोलिक नन थीं। उन्होंने जीवन भर गरीब, अनाथ, लाचार और बीमार लोगों की सेवा की। उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केंद्रों की स्थापना कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाया। उन्हें 17 अक्टूबर, 1979 को शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत से विशेष स्नेह रखने वाली…

Read More

हैदराबाद। देश की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और उषालक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. कोथा उषालक्ष्मी का आज यहां हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली । डॉ. उषालक्ष्मी ने गुंटूर मेडिकल कॉलेज से स्नातक और पीजी की उपाधि प्राप्त की। वो लंबे समय तक निलोफर अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में प्रोफेसर रहीं। स्वयं स्तन कैंसर पर विजय प्राप्त करने वालीं डॉ. उषालक्ष्मी ने सितंबर 2007 में गैरलाभकारी स्तन कैंसर चैरिटी ‘उषालक्ष्मी स्तन कैंसर फाउंडेशन’ की स्थापना की। फाउंडेशन की स्थापना का मकसद स्तन कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम…

Read More

नई दिल्ली। कनाडा के इकालुएत एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 127 के यात्रियों को आज गंतव्य स्थल शिकागो के लिए रवाना कर दिया गया। एयर इंडिया ने एक्स हैंडल पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। एयरलाइन ने लिखा है, ”एयर इंडिया को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि फ्लाइट एआई 127 के यात्री, जिन्हें 15 अक्टूबर को कनाडा के इकालुएत एयरपोर्ट में उतार दिया गया था, अब गतंव्य शिकागो की उड़ान भर चुके हैं।” एयर इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार,” यात्रियों को कनाडा की वायुसेना के विमान में भेजा जा रहा है…

Read More

अलका तिवारी बन सकती हैं झारखंड की मुख्य सचिव -मूल कैडर में भेजने का प्रस्ताव स्वीकृत आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किये जाने की संभावना है। आइएएस अलका तिवारी को झारखंड का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। वह 1988 बैच की हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अलका तिवारी को मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी है। दरअसल, 1988 बैच के आइएएस एल ख्यांगते 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। झारखंड में…

Read More

-एसीबी ने डॉ सिन्हा को 70 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया आजाद सिपाही संवाददाता देवघर। देवघर के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरप्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कालीबाड़ी स्थित उनके आवास से हुई है। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी उन्हें अपने साथ दुमका ले आयी। जानकारी के मुताबिक सिविल सर्जन एक अस्पताल के रिन्यूअल को लेकर 1.50 लाख रुपये की मांग की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंगाल नर्सिंग होम चलाने वाले महफूज आलम ने मधुपुर में 10 बेड का अस्पताल खोला है। उन्हें…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के समीप स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गयी। अगलगी की वजह से सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सब्जी के बॉक्स और कैरेट में लगी थी, जो धीरे धीरे पूरे मार्केट में फैल गयी। आग की लपटें इतनी जल्दी से फैलीं कि सब्जी मंडी के दोनो ही मालों पर आग फैल गयी। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण नजदीक से कोई पानी भी नहीं डाल पा रहा…

Read More