रांची। राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों के प्रति भी हमेशा सजग रहने वाले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहल की है। श्री सेठ ने सर्दियों में जरूरतमंदों के लिए ऊल बैंक खोलने की घोषणा की। इसके लिए केंद्रीय कार्यालय में सांसद ने पत्रकारों से बात की। कहा कि ठंड में एक बड़ी आबादी है, जिसे गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं हो पाते। ठंड की ठिठुरन कई बार उनकी जान ले लेती है। ऐसे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग इस समस्या से रू-ब-रू होते हैं। निश्चित रूप से यह समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि उन लोगों को…
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन शुगर बनाये जाने का कारोबार करीब छह महीने से चल रहा था। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। खूंटी पुलिस के समक्ष आरोपी ने इसका खुलासा किया है। आरोपी करीब दो वर्ष से मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि आपस में सभी रिश्तेदार भी है। खूंटी, तमाड़, चतरा से अफीम खरीद चौपरण के रास्ते राजस्थान-पंजाब समेत अन्य राज्य भेजता था। इसी वर्ष फरवरी में ब्राउन शुगर बनाने का काम शुरू किया। 10 किलो अफीम में 1 किलो ब्राउन…
आजाद सिपाही संवाददाता पटना/ रांची। झारखंड की राजनीति की चर्चित शख्सियत और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने जदयू का दामन थाम लिया है और अब वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आ चुके हैं। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने रविवार को उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलयी। सरयू राय के जदयू ज्वाइन करने के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ श्री राय का पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। मुझे…
रांची। पश्चिम बंगाल में बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे मानव निर्मित बताया है। इस पर झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। हिमंता ने ममता बनर्जी के दावे को गलत बताया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये बताया है कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है। बंगाल सीएम ने कहा है, उनसे बाढ़ की उभरती स्थिति पर चर्चा की है। ममता ने आगे लिखा है कि मैंने उनसे तेनुघाट…
कार्यकर्ताओं से की गयी वन-टू-वन रायशुमारी केरल की लेबर पार्टी का हम में विलय रांची। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड समेत अन्य राज्य में संगठन विस्तार पर फोकस रविवार को किया गया। रविवार को चाणक्य होटल में बिहार-झारखंड, केरल, दमन, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम सहित कई प्रदेशों के पदाधिकारियों का जुटान हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने संगठन के विस्तार को रायशुमारी की। इस दौरान सभी से वन-टू-वन राय ली गयी। मौके पर केरल की लेबर पार्टी का हम में विलय किया गया।…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बंगाल राशन वितरण मामले में पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के खिलाफ नकद जमा की जांच शुरू की है। मल्लिक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान, ज्योतिप्रिय मल्लिक से जुड़े एक कॉर्पोरेट इकाई के बैंक खातों में 6.50 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए थे। इसमें एक करोड़ रुपये अनीसुर रहमान उर्फ बिदेश द्वारा भी जमा किए गए थे, जो उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा के तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हैं। बिदेश और उनके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल इडी की हिरासत में हैं।…
कोलकाता। वन विभाग के अधिकारी के साथ मंत्री अखिल गिरी के आपत्तिजनक वार्ताव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज हैं। सीएम के बेहद करीबी एक सूत्र ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। पता चला है कि पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ और अब वन विभाग की एक महिला अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार की वजह से अखिल गिरी पर गाज गिर सकती है। तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इसमें मुख्यमंत्री गिरि से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांग सकती हैं। बैठक से पहले,…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य सुधार प्रशासन मंत्री अखिल गिरि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला वन अधिकारी के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उन्हें माफी मांगने और तत्काल इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। यह पहली बार नहीं है जब गिरि विवादों में फंसे हैं। इससे पहले 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी की भी काफी आलोचना हुई थी। तब पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गिरि की ओर से माफी मांगी थी। ताजा मामले में पश्चिम मिदनापुर जिले…
अयोध्या। थाना पूराकलंदर के भदरसा में सामूहिक बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद और स्थानीय भाजपा नेता शामिल थे। तीन सदस्यीय भाजपा डेलिगेशन के सदस्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह जो जघन्य अपराध है,वह अमानवीय है, समाज को शर्मिंदा करने वाला है । हम सबको शर्मिंदा करने वाला है, हम इसकी निंदा करते हैं, समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अखिलेश यादव नारको टेस्ट…
पूर्णिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की हत्या के बाद उनके शौकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सांसद पप्पू यादव ने उनके परिवार जनों से मुलाकात करने के बाद जिला प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला के कसबा थाना अंतर्गत कसबा तीनपनिया वार्ड नं०-14 में कसबा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव जी की हत्या से गहरा दुःख हुआ है। बीते तीन दिन पूर्व अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज हमने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस…
काठमांडू। भारतीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने नेपाल में तेजी से हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की है। श्रावण महीने में पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित कोटि होम महायज्ञ में प्रवचन के लिए आए अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने कहा कि नेपाल प्रकृति, धर्म और संस्कृति की दृष्टि से एक पवित्र स्थान है। नेपाल और भारत के लोगों के प्रकृति एवं संस्कृति से जुड़े होने से दोनों देशों के बीच का संबंध अद्वितीय और अनुपम है। भारत में जातिगत जनगणना पर हो रही चर्चा पर टिप्पणी करते हुए अनिरुद्धाचार्यजी ने इसे हिन्दू समाज के लिए अभिशाप बताया है। अपनी कथा के दौरान उन्होंने…
