पलामू। पलामू पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र से कुल 27 नाबालिग (लड़के-लड़कियों )को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी नाबालिग लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। गोपनीय सूचना पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई में पड़वा थाना क्षेत्र से 14 और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 नाबालिगों को बरामद किया गया। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ…
Author: shivam kumar
-अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के तहत शनिवार को 2,435 महिलाओं सहित कुल 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल बेस कैंप के लिए भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, रवाना हुए श्रद्धालुओं में 256 साधु, 46 साध्वियां और 31 बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड लैंग को याद करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में डेविड लैंग के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा आई और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती मिली। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि डेविड लैंग जुलाई 1984 से 1989 तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री रहे और अक्टूबर 1984 में उनका पहला विदेश दौरा भारत…
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के समुद्री बेड़े में एक और एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट महेन्द्रगिरी को आज शामिल कर लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में महेन्द्रगिरी को ऐसे समय में शामिल किया है, जब भारत के पूर्वी समुद्री तट का रणनीतिक और समुद्री महत्व लगातार बढ़ रहा है। महेन्द्रगिरी के नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की निगरानी क्षमता और ऑपरेशनल पहुंच में काफी बढ़ोतरी होगी। इस फ्रिगेट को नौसेना के पूर्वी बेड़े में रखा जाएगा। प्रोजेक्ट 17ए वर्ग का छठा स्टेल्थ फ्रिगेट ‘महेन्द्रगिरी’ केवल एक जहाज नहीं है, बल्कि यह ‘मेक इन इंडिया’…
पश्चिमी सिंहभूम। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। रेलवे ने रथ यात्रा 2026 के दौरान पुरी आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से झारखंड, ओडिशा तथा आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाला दबाव भी कम होगा। शनिवार को रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 08331/08332…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को कहा कि हमें ऐसे संगठन और राजनीतिक पार्टियों से सतर्क रहना है जो अपने स्वार्थ के लिए लोगों को भड़का कर सड़क पर उतारते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से कानून के दायरे में रहकर लड़ाई लड़ने की अपील की। मायावती ने माल एवेन्यू स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दोहराया कि देश के करोड़ों दलितों एवं उपेक्षित वर्गों को अपने मूल अधिकारों और समस्याओं को दूर करने के लिए केन्द्र व राज्यों की राजनैतिक सत्ता की चाबी खुद अपने हाथों में लेनी होगी। मायावती ने अपने समर्थकों…
17 जुलाई को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, युवाओं के मुद्दे उठाएंगे: के.सी. वेणुगोपाल देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों की ‘डबल इंजन’ सरकारों की नीतियों से जनता में नाराजगी है। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के समापन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि वंदे मातरम् ने मातृभूमि के प्रति प्रेम को पवित्र राष्ट्रीय कर्तव्य में बदल दिया और इसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य सेनानियों को साहस, त्याग और आशा से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने केवल रियासतों का ही नहीं, बल्कि देशवासियों के दिलों का भी एकीकरण किया और एक राष्ट्र, एक संविधान तथा साझा राष्ट्रीय भविष्य की मजबूत नींव रखी। उपराष्ट्रपति शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (आईआईएएस), शिमला द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् की यात्रा’ पर स्थायी प्रदर्शनी के उद्घाटन तथा ‘सरदार पटेल का विजन : एकीकरण,…
घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शानदार शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में जोरदार तेजी देखने को मिली। बाजार खुलने के बाद कुछ समय के लिए हल्की मुनाफावसूली हुई, लेकिन निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते दोनों इंडेक्स तेजी के साथ आगे बढ़ते रहे। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 1.09 प्रतिशत और निफ्टी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 653.81 अंक की बढ़त के साथ 77,395.63 पर खुला। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद खरीदारी तेज हुई और सुबह 10 बजे…
रामगढ़। चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर रांची की ओर से आ रहा लकड़ी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। खाई में गिरे…
खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका है कि हत्या पुल के ऊपर करने के बाद शवों को छिपाने की नीयत से पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया…
