अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों से शुक्रवार को सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की कमजोरी दर्ज की गई, लेकिन निवेशकों का रुझान अब भी सकारात्मक बना हुआ है। अमेरिका में चिप कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी के कारण प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,487.41 अंक पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत…
Author: shivam kumar
मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 10 बजे त्रिशक्ति पथ के रास्ते मंदिर पहुंचे। इससे पहले वह होटल रत्नाकर में कुछ देर रुके। इसके बाद पूजन सामग्री के साथ गर्भगृह में पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में पंकज चौधरी ने…
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत गुरुवार को रक्षा, समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा विशेषकर नाभिकीय ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास, खनन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा सांस्कृतिक विरासत सहित विभिन्न क्षेत्रों में 18 महत्वपूर्ण समझौतों और पहलों को अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ सार्थक वार्ता की। वार्ता के नतीजों के तहत अब आस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियन की सप्लाई होगी। आस्ट्रेलिया तीन प्राचीन कलाकृतियां भारत को लौटाएगा। रक्षा क्षेत्र में सहयोग में दोनों देशों ने कई नए विषयों को शामिल किया है। दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सरकार गठन के 100 दिन पूरे होने के बाद पहली बार निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक संवाद की शुरुआत की है। सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद अब तक प्रधानमंत्री की राजनीतिक दलों, निजी क्षेत्र और कूटनीतिक समुदाय के साथ सीमित बैठकें हुई थीं, लेकिन अब सरकार ने नियमित संवाद और परामर्श की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इसे नेपाल की आर्थिक नीतियों और विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में नेपाल उद्योग, व्यापार और निवेश…
मेलबर्न। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और ऊर्जा संकट के दौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया स्वाभाविक तथा भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के उद्योग जगत से स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर वैश्विक समाधान विकसित कर सकते हैं। उन्होंने यह आह्वान मेलबर्न में आयोजित ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन’ के संबोधन में किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वर्ष…
ढाका। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कॉक्स बाजार जिले के उखिया स्थित रोहिंग्या कैंप-5 के ए-3 ब्लॉक में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरककर लड़कियों के हिफ्ज मदरसे पर आ गिरा। हादसे में मदरसे की दीवार ढह गई और मलबे में कई छात्राएं दब गईं। इस दुर्घटना में सात छात्राओं और एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसे के समय मदरसे में करीब 40 छात्राएं मौजूद थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, आर्म्ड…
– भारतीय समुदाय के स्नेह से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री, बोले- यह स्वागत हमेशा याद रहेगा मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। बुधवार को मेलबर्न पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत को “वास्तव में अविस्मरणीय” बताते हुए भारतीय समुदाय के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मेलबर्न का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय के स्वागत की गर्मजोशी वास्तव में…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में आज सोना 1,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गए हैं। चांदी की बात करें, तो इस चमकीली धातु की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक तेजी दर्ज की गई है। भाव में आई…
पिस्टल, कारतूस और बोलेरो जब्त; पुलिस पर हमले का आरोपी माफिया अब गंवाएगा अवैध संपत्ति सीवान। बिहार के सीवान जिले की दरौली थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बालू और शराब माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात माफिया प्रकाश उपाध्याय समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों—मिक्कू उपाध्याय, उज्जवल उपाध्याय और शिवम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक देशी पिस्टल, चार कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के अनुसार, 28 जून को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से हुई…
रांची। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के वीआईपी इलाके अशोक नगर में बुधवार रात एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई। चर्चित बिल्डर निशित केसरी के आवास पर चोर के घुसने की सूचना मिली तो मौजूद बॉडीगार्ड अपनी एके-47 राइफल लेकर चेकिंग के लिए बाहर निकला। इसी दौरान गेट के पास राइफल से अचानक गोली चल गई और वह गोली सीधे बॉडीगार्ड को ही लग गई। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रांची सिटी एसपी पारस राणा ने गुरुवार को मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे चोरी की…
एनएच-39 निर्माण पर भड़के ग्रामीण: पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, कई घायल पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र स्थित चियांकी में नेशनल हाईवे 39 (NH-39) के निर्माण को लेकर गुरुवार सुबह भारी हंगामा हो गया। सड़क चौड़ीकरण के तहत मकानों को ध्वस्त करने पहुंचे एनएचएआई (NHAI) और प्रशासनिक दस्ते का स्थानीय रैयतों ने उग्र विरोध किया। ग्रामीणों की मांग थी कि बिना उचित मुआवजा दिए उनके मकानों को न तोड़ा जाए। बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने…
