Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार समर्थित छात्र एवं शिक्षक संगठन ‘वेबकुपा’ रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी स्थायी कुलपति की मांग को लेकर गत सोमवार से जोड़ासांको में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। आरोप है कि रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति और कार्यवाहक रजिस्ट्रार का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद वे पद पर बने हुए हैं। इसी बीच, विवादों में घिरे रविंद्र भारती विश्वविद्यालय के कुलपति और पूर्व न्यायाधीश शुभ्रकमल मुखोपाध्याय से हिन्दुस्थान समाचार ने विशेष बातचीत की। प्रश्न: आपकी प्रारंभिक शिक्षा कहां हुई? उत्तर: मैंने दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर स्कूल में पढ़ाई की। वहां 9 जनवरी 1964 को दाखिला…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल रामनवमी के सफल आयोजन पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्य इकाई ने 6 अप्रैल के बाद ही अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। बीजेपी की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि इस बार राम नवमी के अवसर पर रिकॉर्ड संख्या में शोभायात्राएं निकालना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हालांकि पार्टी की राज्य इकाई इन शोभायात्राओं के आयोजन से सीधे तौर पर नहीं जुड़ी है, लेकिन कई नेता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इन आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। यही कारण है…

Read More

नवादा। नवादा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी के साथ उप मुख्य पार्षद कंचन विश्वकर्म, कार्यपालक पदाधिकारी डॉअजीत कुमार शर्मा एवं समाजसेवी पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव और समाजसेवी कैलाश विश्वकर्मा ने शनिवार को नवादा नगर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर सूर्य धाम छठ घाट का निरीक्षण किया । अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। समाजसेवी तथा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय साव ने बताया कि चैती छठ को लेकर नगर परिषद की ओर से छठ घाटों पर साफ सफाई से लेकर पानी के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि नवादा नगर के प्रमुख सूर्य…

Read More

रांची। सरहुल की शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। एक अप्रैल को शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश सुबह छह से रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी बड़े वाहन राजधानी के बाहर ही रिंग रोड होकर अपने गंतव्य स्थान तक जायेंगे। शनिवार को ट्रैफिक एसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। सिरमटोली सरना स्थल और मेन रोड में एक बजे से सामान्य वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद : सरहुल के अवसर पर रांची शहरी क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात्रि 12:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी वाहन…

Read More

नई दिल्ली। म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारत ने सहायता के तौर पर म्यांमार को 15 टन राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों ने बताया कि हिंडन में मौजूद भारत वायुसेना के स्टेशन हिंडन से भारतीय वायुसेना (आईएएफ) सी-130जे विमान में सवार होकर म्यांमार को राहत सामग्री भेजी गई। सूत्रों के अनुसार, राहत पैकेज में टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियां जैसी आवश्यक जीचें शामिल हैं। म्यांमार में भूकंप के कई झटके…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि सुकमा -दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलपार इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य…

Read More

-शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे बार अध्यक्ष के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा। वकील उनके शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे। बार के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि वादकारियों के हित के मद्देनजर इस बीच फोटो एफिडेविट सेंटर शनिवार से खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि शनिवार शाम चार बजे वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर कार्य बहिष्कार जारी रखने, आंदोलन की रणनीति और लाइन ऑफ एक्शन तय किया जाएगा।…

Read More

काबुल। म्यांमार के बाद आज शनिवार को सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5,16 बजे लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है। हालांकि भूकंप से अफगानिस्तान में किसी नुकसान या फिर हताहत होने की खबर नहीं हैं। नेेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के मुताबिक अफगानिस्तान में भूकंप सुबह 5.16 बजे आया, जिसकी गहराई करीब 180 किलो मीटर मानी जा रही है। रिक्टर स्केल पर 4.7 की तीव्रता का भूकंप मध्यम श्रेणी का माना जाता है। इससे हल्के झटके लगते हैं और मामूली नुकसान की आशंका रहती…

Read More

बर्मा। म्यामांर में शुक्रवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 700 के करीब तक जा पहुंची है। अब तक 694 लोगों के मरने की पुष्टि म्यांमार शासन कर दी है। हर तरफ लाशें बिखरीं पड़ी हैं। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह भूकंप दस किलो मीटर की गहराई पर था। भूकंप का केन्द्र मांडले शहर से लगभग 17.2 किलो मीटर दूर बताया गया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक म्यांमार में अभी तक 694 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी हैै। लगातार मलबे को हटाया जा रहा है। उधर शनिवार को भी म्यांमार से सटे…

Read More

काठमांडू। राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार शाम चार बजे लगाया गया कर्फ्यू शनिवार की सुबह सात बजे से हटा दिया गया है। कर्फ्यू हटाने के साथ ही जनजीवन सामान्य होने लगा है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार सुबह कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया । प्रमुख जिलाधिकारी ऋषिराम तिवारी ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के कारण सुबह सात बजे से काठमांडू के जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था, उसे हटा लिया गया है। गया। इसी बीच जिला प्रशासन ने सेना को भी सड़कों से वापस भेज दिया गया है। प्रमुख…

Read More

घायलों में नेपाल पुलिस के 53 व सशस्त्र प्रहरी बल के 34 जवान भी शामिल काठमांडू। काठमांडू में राजशाही को वापस लाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। एक पत्रकार को जिंदा जला दिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्त की पुलिस गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिनभर शुक्रवार को चली झड़प के दौरान स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता छवि रिजाल ने बताया…

Read More