नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों से तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।”
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को नागपुर के रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वे नागपुर जाएंगे और सुबह करीब 9 बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे और उसके बाद दीक्षाभूमि जाएंगे। सुबह करीब 10 बजे वह नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए दोनों दलों को दलित विरोधी बताया। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि लोग संविधान की प्रति जेब में रखते हैं, पूरे देश को दिखाते हैं लेकिन उस प्रतिलिपि को खोलने पर कोरे कागज दिखाई देते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे लोगों का असली चरित्र जनता के सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बारे में बात कर रहे हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की…
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल-2 एम्पुरान’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और बाक्स आफिस पर शुरुआत भी अच्छी रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एल-2 : एम्पुरान’ ने अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है। फिल्म ने मलयालम में 19.45 करोड़…
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ को लेकर सुर्खियों में है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– “बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।” वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के…
नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है, ताकि लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने में सुविधा हो। सीबीआईसी की ओर से मुख्य आयुक्तों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि सीजीएसटी के सभी क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30…
लखनऊ। माह-ए-रमज़ान का आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज़ को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पहले ही प्रदेश में सभी जिलों के अधिकारियों और अलविदा जुमा की नमाज और ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए थे। आदेश के बाद सभी जिलों में पुलिस पैदल गश्त कर रही है। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक अधिकारी ने बताया कि रमजान की आखिरी अलविदा की नमाज को लेकर शुक्रवार को सतर्कता बरती जा रही है।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पत्र लिखकर मालदा जिले के मोथाबाड़ी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस इलाके में हिंदुओं पर बड़े पैमाने पर हमले किए गए हैं और राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। शुभेंदु अधिकारी ने पत्र में लिखा, “27 मार्च 2025 को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक विशेष समुदाय के उपद्रवियों के एक बड़े समूह ने सनातनी हिंदुओं को निशाना बनाकर उन पर भीषण हमला किया। यह शर्मनाक घटना पश्चिम…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में दिए गए भाषण के दौरान हुए हंगामे पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए था क्योंकि दुनिया बंगाल की स्थिति से अवगत है। ममता बनर्जी के संबोधन के दौरान कुछ छात्रों ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर विरोध जताया। दिलीप घोष ने कहा, “मैंने पहले ही ममता बनर्जी को…
कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टग्रेजुएट छात्रा के दुष्कर्म और हत्या मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आज कलकत्ता हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कोर्ट ने सीबीआई से स्पष्ट करने को कहा है कि क्या इस मामले को कभी सामूहिक दुष्कर्म के रूप में जांचा गया था। पिछली सुनवाई में न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने सीबीआई से सवाल किया था कि अक्टूबर 2024 में चार्जशीट दाखिल करने के बाद से अब तक एजेंसी क्या कर रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सीबीआई अब तक कोई पूरक चार्जशीट दाखिल कर पाई है, जिसमें बड़ी साजिश और साक्ष्य नष्ट…
कोलकाता। बैरकपुर के भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने अपने घर पर पुलिस छापे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें झूठे मामलों में बार-बार परेशान कर रही है। इसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं और शुक्रवार को अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं। बुधवार रात जगद्दल स्थित मेघना मिल में श्रमिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान वार्ड नंबर 18 के पार्षद के बेटे नमित सिंह वहां पहुंचे। झड़प बढ़ने पर गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पूर्व सांसद अर्जुन…
