घायलों में नेपाल पुलिस के 53 व सशस्त्र प्रहरी बल के 34 जवान भी शामिल काठमांडू। काठमांडू में राजशाही को वापस लाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। एक पत्रकार को जिंदा जला दिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्त की पुलिस गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिनभर शुक्रवार को चली झड़प के दौरान स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से घायल एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता छवि रिजाल ने बताया…
Author: shivam kumar
काठमांडू। काठमांडू में राजशाही की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों की उग्र और अनियंत्रित भीड़ ने शुक्रवार को दिन भर बवाल मचाया। पुलिस वालो पर पथराव करने के अलावा कई घरों में आगजनी, तोड़फोड़ भी की है। कुछ मीडिया के दफ्तर पर भी हमला किया गया तो कुछ राजनीतिक दल के मुख्यालय को भी निशाना बनाया। राजा समर्थकों के सभा के कुछ ही दूरी पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू किया तो जवाब में पुलिस ने भी पानी का बौछार और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित…
काठमांडू। राजधानी में राजसंस्था की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भीड़ द्वारा तीन राजनीतिक दलों के मुख्यालय पर भी हमला किया गया। इनमें से एक दल के मुख्यालय में आगजनी भी की गई, जबकि समय पर सुरक्षाबलों के आ जाने से दो पार्टी मुख्यालय में आगजनी से बचाया जा सका। काठमांडू जिला प्रशासन के तरफ से कर्फ्यू आदेश जारी होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने कुछ घंटों तक जमकर बवाल काटा। प्रदर्शनस्थल से वापस हो रहे राजशाही समर्थकों ने रास्ते में कई भवनों पर पथराव करने, आगजनी करने और वाहनों को फूंकने का काम किया।…
पूर्व राजा के खिलाफ मुकदमा चलाने की सरकार ने की तैयारी काठमांडू। नेपाल में पूर्व राजा समर्थक प्रदर्शनकारियों, बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हो रही है। राजा समर्थक मानी जाने वाली राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महामंत्री को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व राजा को भी नजरबंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह को उनके निर्मल निवास में ही नजरबंद कर लिया गया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी की दर्जनों घटनाएं, पत्रकार को जिंदा जलाए जाने की वारदात के बाद पहले गृह मंत्रालय और फिर…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20 हजार करोड़ रुपये विकास योजनाओं में लगने के बजाय सरेंडर करने की शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यदि बजटीय धनराशि का सही उपयोग किया जाता तो राज्य में अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाएं पूरी हो सकती थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाया जा सकता था, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जा सकते थे। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार…
रांची। झारखंड के सात जिले सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अतिसंवेदशील है। इनमें रांची, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, पलामू जिला शामिल है। झारखंड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्व त्योहार में अक्सर देखा जाता है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर शरारत कर स्थिति को तनावपूर्ण बना देते हैं, जो आगे चलकर सांप्रदायिक रूप ले लेता है। इसकी वजह से विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। जुलूसों में युवा, बच्चे और विशेषकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी झारखंड में छोटे-छोटे त्योहार भी संवेदनशील होते जा रहे हैं। हाल के कुछ वर्षों में कम संवेदनशील त्यौहारों (सरस्वती पूजा,…
रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस अलर्ट रांची। राजधानी रांची में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत शनिवार को कांके रोड स्थित रांची पुलिस लाइन में उपद्रवियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस ने हिंसा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया। इसमें बड़ी संख्या में रांची पुलिस के जवानों ने भाग लिया। आने वाले 10 दिनों के भीतर तीन महत्वपूर्ण त्योहार, जिसमें सरहुल, ईद और रामनवमी शामिल है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीआइजी सह रांची एसएसपी चंदन कुमार…
रांची। झारखंड में फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। यह अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार राजधानी रांची सहित कई जिलों में तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी। इसके बाद फिर तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। अप्रैल के पहले हफ्ते से राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है, क्योंकि कई जिलों में अभी तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। ऐसे में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह से साफ रहा। सुबह…
रांची। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन(आजसू) पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राजधानी रांची में लगातार राजनीतिक–सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। सुदेश ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और पूरी ध्वस्त हो चुका है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैन की बंशी बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार करते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारें या वे मुख्यमंत्री…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज भवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने नीलांबर-पीतांबर, पलामू के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितता संबंधी जांच कराने के लिए राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने जांच में दोषी पाये गये प्रभारी कुलसचिव, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, सीसीडीसी एवं प्रोक्टर आदि दोषी अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं अनियमितताओं संबंधी अन्य विषयों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के लिए आग्रह किया। बताते चलें कि राज्यपाल के समक्ष राधाकृष्ण किशोर द्वारा 13…
रांची। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत कार्रवाई की जायेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले को न सिर्फ चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी, बल्कि आरोपित के विरुद्ध एनएसए और सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का निर्देश दिया गया है। डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले तमाम आसामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अगर वे सोचते हैं कि…
