Author: shivam kumar

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की जब्ती की। यह मामला कृष्णापुरी रोड नम्बर 13 की है जहां कांड संख्या 184/23, एससी/एसटी एक्ट के फरार आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की गई है। मजिस्ट्रेट शहर अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चुटिया थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार दास, सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मिश्रा के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में हुई है।

Read More

रांची। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला-2025 के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08067 रांची-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी को रांची से सुबह 10.30 बजे चलेगी। ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया होते हुए रात 23:10 में प्रयागराज पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08068 टुंडला-रांची कुंभ मेला स्पेशल 20 जनवरी को टुंडला से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टुंडला से 16:20 बजे चलेगी…

Read More

खूंटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में मजबूतीकरण के नाम दर्जनों सड़कों पर संवेदकों ने बड़े-बड़े बॉल्डर डालकर छोड़ दिया। इसके कारण आये दिन दो पहिया वान चालक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले तीन महीनों से लगभग निर्माणाधीन सभी सड़कों का यही हाल है। अक्टूबर महीने में इन सड़कों के मजबूतीकरण का काम अलग-अलग संवेदकों के जरिये शुरू किया गया। ठेकेदारों ने सड़कों को खोदकर बॉल्डर डालकर छोड दिया। पिछले तीन महीना से सड़कों का निर्माण कार्य बंद है। तोरपा से जरियागढ़, एरमेरे से ईचा, दियांकेल से बडरूटोली, कतारी मोड़ से सुुदारी सहित खूंटी, तोरपा, कर्रा,…

Read More

रांची। रांची के मारवाड़ी विमेंस कॉलेज के पास कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ विशेष अभियान चला रहे हैं। इस दौरान अड्डेबाजी वाले स्थानों, अवैध दुकानें और पार्किंग को लेकर कारवाई की गयी है। कॉलेज के पास फालतू का जमावड़ा लगाने वाले लोगों को खदेड़ा जा रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अपर बाजार के बालिका स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। इसका आरोपी फिरोज पकड़ा गया है। इसके बाद से रांची पुलिस छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद है। महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास से मनचलों और अवैध दुकानों को हटाया जा…

Read More

रांची। नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री पर लगी पाबंदी पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 28 सितंबर 2022 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार ने राज्य में कोडीनयुक्त कफ सीरप एवं अन्य नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाओं की आपूर्ति व बिक्री को सीमित कर दिया था। इससे पहले बिहार में भी कोडीनयुक्त कफ सिरप व नार्कोटिक्स दवाओं की खरीद-बिक्री पर रोक से सबंधित नोटिफिकेशन पर रोक लगी हुई है। राज्य सरकार के इस अधिसूचना के खिलाफ लेबॉरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया लिमिटेड झारखंड हाईकोर्ट चली गयी। जिसपर हाईकोर्ट की एकल पीठ में सुनवाई हुई। कोर्ट ने…

Read More

साहिबगंज। साहिबगंज में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को एक लाख रुपये के लालच में दूसरे व्यक्ति के हाथों में सौंप दिया। इस घटना में पिता और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसे और उसकी बहन को 19 दिसंबर की रात कटिहार के एक व्यक्ति के घर में ले गया। कुछ देर रुकने के बाद पिता छोटी बहन को लेकर निकल गया और उसे अकेला छोड़ दिया। उस व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर वह किसी…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारकोम गांव के बगल में स्थित जंगल में जंगली हाथियों ने गुलाब यादव (60) की जान ले ली। मंगलवार को गुलाब यादव का शव जंगल से बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पिंडारकोम गांव निवासी गुलाब यादव अपने मवेशी को चराने सोमवार को जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने उसपर हमला कर दिया। हालांकि खुद को बचाने के लिए वह जंगल की ओर भाग गया था। परंतु रात में घर वापस नहीं लौटा। हाथियों के डर के कारण गांव के लोग रात में जंगल की ओर नहीं गए। मंगलवार…

Read More

खूंटी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्रीय गृह मंत्री मंत्री अमित शाह के जरिये संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की कई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार कों खूंटी जिला कमेंटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली गई।इस दौरान गृह मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम खूंटी के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा ऐसी ओछी हरकत करने वाले लोग को स्वतः इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व…

Read More

संसद में बाबा साहेब का चित्र लगाने का विरोध किसने किया -बाबा साहेब अंबेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया था रांची। बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने के मुद्दे पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया है। वह झारखंड भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर कई सवाल उठाये। संजय सेठ ने कांग्रेस से पूछा कि उन्हें बताना चाहिए, बाबा साहेब अंबेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया। 70 सालों में बाबा साहेब को भारत रत्न…

Read More

रांची। झारखंड कैडर के आइपीएस एमएस भाटिया जनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे। 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी एमएस भाटिया वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ में आइजी एडमिन हैं। गौरतलब है कि इससे पहले एमएस भाटिया को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिल चुकी है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी दी थी। डीजी रैंक में तीन पद खाली होने जा रहे हैं झारखंड पुलिस में जनवरी 2025 में एक साथ डीजी रैंक में तीन पद खाली होने जा रहे हैं। इनमें 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के…

Read More

ममता-उद्धव-उमर के बाद केजरीवाल-अखिलेश ने दिखाये तेवर -लालू और पवार ने भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठा दिया है सवाल -केवल हेमंत सोरेन ही मजबूती से कर रहे हैं गठबंधन धर्म का पालन -हरियाणा और महाराष्ट्र की पराजय के बाद बदलने लगे दलों के सुर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। इसी साल के पूर्वाद्ध में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बने विपक्षी पार्टियों के इंडी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर लड़नेवाला यग गठबंधन पहले हरियाण और फिर महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में पराजित…

Read More