नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दवाइयों के आयात को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियम 43ए में संशोधन करते हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट को दवाइयों के आयात के लिए अधिसूचित प्रवेश बिंदु घोषित कर दिया है। इस फैसले के बाद देश में दवाइयों के आयात के लिए अधिसूचित सड़क, रेल, समुद्री और हवाई मार्गों की कुल संख्या बढ़कर 42 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यह संशोधन ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से परामर्श के बाद किया…
Author: shivam kumar
अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय ने वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में विशेष अदालत के ऐतिहासिक फैसले को बरकरार रखते हुए 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। इस आतंकी हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 246 लोग घायल हुए थे। न्यायमूर्ति ए.वाई. कोगजे और एस.जे. दवे की खंडपीठ ने आज मंगलवार को यह फैसला सुनाया। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को पीड़ितों और उनके परिजनों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से…
जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के लिए अनेक क्षेत्रों में असीम अवसर मौजूद हैं और तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार अब और टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों देश स्वाभाविक साझेदार हैं और भारत उपग्रह प्रक्षेपण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंडोनेशिया को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वैश्विक व्यवस्था तेजी से बदल रही है और भारत एवं इंडोनेशिया जैसे विकासशील देश समान भागीदारी और अधिक भूमिका की…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धुर्वा सेक्टर-3 स्थित थेथरकोचा निवासी सूरज नायक के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए…
पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार रात टेल्को सेक्टर मार्केट में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि झूठे मुकदमों के जरिए कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया तो भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को…
खूंटी। मानसून की रिमझिम फुहारों ने खूंटी जिले के किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे खरीफ खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के खूंटी, तोरपा, कर्रा, मुरहू, रनिया और अड़की प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य तेजी से चल रहा है। खेतों में किसानों की चहल-पहल और हरियाली से सजे ग्रामीण इलाकों ने पूरे जिले का नजारा बदल दिया है। सुबह होते ही किसान अपने परिवार के साथ खेतों की ओर निकल पड़े हैं। कहीं ट्रैक्टर से जुताई…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह कोई स्थानीय विवाद या साधारण हमला नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक गहरी और सुनियोजित अंतर्राष्ट्रीय आतंकी साजिश थी। इस मामले में दबोचे गए मुख्य आरोपी अमन अंसारी और सयाम सुजान ने एनआईए की कड़ी पूछताछ में कबूल किया है कि वे सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान और दुबई में मौजूद अपने…
रांची। 14वीं जेपीएससी (JPSC) सिविल सेवा पीटी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर झारखंड में सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सिलसिलेवार ढंग से सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जेपीएससी का नया नामकरण कर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए जेपीएससी का मतलब अब “झारखंड परीक्षा संकट आयोग” हो गया है। शाहदेव ने आरोप लगाया कि इस रिजल्ट में भारी विसंगतियां हैं, जो छात्रों के भविष्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है। भाजपा ने मांग की…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यदि मुखर्जी नहीं होते तो आज कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता और असम तथा पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में चला गया होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया। सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने करोड़ों कार्यकर्ताओं के जीवन…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों के इस्तीफे के चलते रिक्त हुई हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को तीनों सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग के अनुसार मंगलवार को इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी होगी और 14 जुलाई तक नामांकन किया जा सकता है। 24 जुलाई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने क्रमशः…
काठमांडू। नेपाल और चीन के बीच उच्च खर्च करने वाले (हाई-एंड) चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से नई पर्यटन परियोजना की शुरुआत की गई है। इस पहल से नेपाल में पर्यटन के ‘ऑफ-सीजन’ की समस्या कम होने, होटल एवं पर्यटन उद्योग को सालभर सक्रिय बनाए रखने तथा 500 से 1,000 तक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। बागमती प्रदेश पर्यटन मंत्रालय, पर्यटन विभाग और नेपाल पर्यटन बोर्ड की सहभागिता में काठमांडू में ‘चीन–नेपाल अन्वेषण यात्रा’ अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक-पर्यटन परियोजना का शुभारंभ किया गया। आयोजकों के अनुसार हाई-एंड चीनी पर्यटकों को नेपाल लाने के लिए हिमालय एयरलाइंस के माध्यम…
