Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज सदन में कहा कि देश में सभी संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना है। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले जले नोटों की जांच ठीक से होनी चाहिए। उन्होंने सदन में यह टिप्पणी कल हुई सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए की। धनखड़ ने इस बैठक को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जनता के मन को झकझोर रहा है। बैठक में सदन के नेता और विपक्ष के नेता सहित राजनीतिक दलों के नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विस्तार में जाने की आवश्यकता नहीं है। विचार-विमर्श सर्वसम्मति से…

Read More

लखनऊ। भाजपा ईद के मौके पर असहाय परिवारों को सौगात-ए-मोदी किट पहुंचा रही है। इस पर भी सियासत तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसे राजनीतिक स्वार्थ बताया है। बसपा प्रमुख ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि भाजपा का ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक ‘सौगात-ए-मोदी’ के रूप में प्रधानमंत्री का यह प्रेम संदेश व भेंट पहुंचाने की घोषणा केवल इनका राजनीतिक स्वार्थ हैं। जब मुस्लिम व बहुजन समाज जान-माल, मजहब की सुरक्षा को लेकर दुखी व चिन्तित तो इसका क्या लाभ?…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्व के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। इस दौरान जंगल में स्थित दक्षिण कोरिया का सदियों पुराना बौद्ध मंदिर नष्ट हो गया है। आग में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। कोरियाई बौद्ध धर्म के जोग्ये संप्रदाय ने नष्ट हुए बौद्ध मंदिर की तस्वीरें जारी की हैं। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, जोग्ये संप्रदाय ने कहा कि देश की राजधानी सियोल से 125 मील (200 किलोमीटर) से अधिक दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित उइसोंग काउंटी में 1,300…

Read More

काठमांडू। नेपाल में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के राजशाही के वापसी के लिए किए जा रहे प्रयासों के समर्थन में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने एक माह के देशव्यापी आंदोलन के अपने कार्यक्रम की घोषणा की है। पार्टी इस अवधि में मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध सभा, धरना और प्रदर्शन करेगी। पार्टी 28 मार्च को काठमांडू में पूर्व राजा के समर्थन में होने वाले शक्ति (जन) प्रदर्शन में जोर-शोर से हिस्सा लेगी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की दो दिनों तक चली आंदोलन समिति की बैठक के बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। आंदोलन परिचालन समिति के संयोजक बनाए गए सासंद…

Read More

वाशिंगटन/मॉस्को/कीव। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को पूरे भरोसे के साथ कहा कि यूक्रेन और रूस दोनों ने काला सागर में बल प्रयोग बंद करने पर सहमति जताई है। यह एक सैद्धांतिक समझौता है। इस पर क्रेमलिन ने व्हाइट हाउस को झटका देते हुए कठोरता के साथ कहा कि इसे लागू करने से पहले उसकी कई शर्तें हैं। समझौता तभी लागू होगा, जब उसकी शर्तें मानी जाएंगी। इस पूरे घटनाक्रम पर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जेलेंस्की ने मास्को पर नई शर्तें जोड़कर मध्यस्थों को धोखा देने का आरोप लगाया है। अमेरिका के दो बयान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पिछले 10 साल से चलाई जा रही गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम (जीएमएस) आज से बंद कर दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस स्कीम के तहत सरकार द्वारा नामित कलेक्शन एंड प्योरिटी टेस्टिंग सेंटर (सीपीटीसी) या सरकार द्वारा नामित बैंक की शाखाओं पर आज से मध्यम अवधि और दीर्घ अवधि वाली स्कीम में सोने को जमा नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने यह फैसला गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के परफॉर्मेंस और बाजार की स्थितियों को देखते हुए लिया है। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम की शुरुआत 15 सितंबर 2015 को हुई थी। इसके तहत…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये से लेकर 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 81,840 रुपये से लेकर 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख भी बना, लेकिन पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। इस बिकवाली के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.08 प्रतिशत और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ…

Read More

हजारीबाग घटना को लेकर सदन में भाजपा विधायक वेल में आये, जोरदार हंगामा रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज 19वां दिन है। आज बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा विधायक वेल में आ गये और हजारीबाग की घटना को लेकर जोरदार हंगामा करने लगे। स्पीकर ने भाजपा विधायकों को अपने आसन पर जाने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि सदन अंतिम दौर पर है। सदन की कार्यवाही बस दो दिन है, इसलिए सहयोग करें। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी को सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के दौरान, मंगला जुलूस के झंडा चौक पर जामा मस्जिद रोड के पास पहुंचते ही दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना के शहर में आग की तरह फैलते ही…

Read More