Author: shivam kumar

रांची। झारखंड में मार्च माह के अंत तक कई जिलों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री पहुंच जाएगा। हालांकि कई जिलों में यह स्थिति अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्पन्न होगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को बताया गया है कि अभी फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है। ऐसे में अप्रैल माह में गर्मी लोगों को काफी सताएगी। बारिश होने के बावजूद राज्य के डालटेनगंज, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर तथा पाकुड़ में तापमान 35 डिग्री को पार गया है। वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान…

Read More

लखनऊ। निवेशक से कमीशन में फंसे आईएएस अभिषेक प्रकाश सहित सोलह प्रशासनिक अधिकारियों को डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में दोषी पाया गया है। डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले की जांच पूरी कर राजस्व परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डाक्टर रजनीश दुबे ने वर्ष 2024 के अगस्त माह में शासन को रिर्पोट सौंप दिया था। घोटाले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच रिर्पोट पर स्वीकृति देते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिये है। डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले मामले की जांच रिपोर्ट में आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश, तत्कालीन एडीएम (प्रशासन) अमरपाल सिंह, एसडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शंभू शरण सिंह, एसडीएम आनंद कुमार सिंह,…

Read More

रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे राज्य में चल रही विभिन्न सड़क योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करें। अगर किसी में कोई बाधा आ रही है, तो प्राथमिकता के आधार पर उसे दूर करें। जहां जरूरत हो, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय करें और निर्बाध निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने कहा कि केंद्र से सड़क निर्माण परियोजनाओं को राज्य में लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। एक बार स्वीकृति मिलने के बाद अगर ससमय निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो योजना निरस्त होने का भी खतरा रहता है। इसलिए…

Read More

कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जूटा) ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। जूटा के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम बिस्वास ने राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बोस को लिखे पत्र में कहा कि स्थायी नेतृत्व के अभाव में कई प्रशासनिक और शैक्षणिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इससे विश्वविद्यालय पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्थायी कुलपति के बिना निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे संकाय भर्ती, शैक्षणिक नीति क्रियान्वयन…

Read More

रांची। रांची नगर निगम ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। निगम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट भी जारी कर दी है। सर्वेक्षण रिपोर्ट रांची नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट https://www.ranchimunicipal.com और रांची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि किसी को इस रिपोर्ट पर कोई आपत्ति हो तो वे प्रकाशन (रिपोर्ट पब्लिश) की तारीख से सात दिनों के अंदर अपना लिखित आपत्ति संबंधित अधिकारियों के पास दर्ज करा सकते हैं। आम नागरिकों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी की जायेगी।…

Read More

रांची। गिरिडीह में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले को सुलझा लिया। पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड में एक पत्नी ने अपने पति का गला दबाकर उसे मार डाला। फिर उसने इस घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कुमकुम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शनिवार की सुबह मिथलेश कुमार नाम के एक युवक का शव उसके घर में लटका हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गयी। पचंबा थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को…

Read More

रांची। साहिबगंज में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 78 मरीज चिह्नित किये गये हैं। साहिबगंज मंडरो प्रखंड के नगरभीट्ठा गांव में ब्रेन मलेरिया से बच्चों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 16 माह की बच्ची प्रमिला पहाड़िन की मौत मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। इसके साथ ही ब्रेन मलेरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। पांच बच्चों की मौत के बाद शुरू हुई जांच इससे पहले पांच बच्चों की मौत गांव में ही हुई थी।…

Read More

अनिल पालटा को रेल डीजी, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग निदेशक रांची। सरकार ने दो आइपीएस का तबादला किया है। साथ ही पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत डीजी एमएस भाटिया समेत पांच आइपीएस को पोस्टिंग भी दी गयी है। इसके अलावा अनिल पालटा को रेल डीजी बनाया गया और पंकज कंबोज को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का निदेशक बनाया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार की देर शाम जारी कर दी गयी है। जाने कौन कहां गये – होमगार्ड डीजी के पद पर पदस्थापित अनिल पालटा को रेल डीजी बनाया गया। – पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत एमएस भाटिया को होमगार्ड डीजी बनाया…

Read More

बेटिया ही रहीं तीनाें संकाय की टाॅपर पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इंटर की परीक्षा में कुल 86.50 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। पश्चिम चंपारण की बेतिया स्थित राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर बनीं हैं। कॉमर्स में टाॅपर वैशाली की राैशन कुमारी है,जिन्हाेंने 500 में से 475 अंक हासिल किया है।रौशनी…

Read More

अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट के कला,वाणिज्य और विज्ञान संकाय का परीक्षा फल घोषित किया गया।इंटरमीडिएट वाणिज्य में जिले के फारबिसगंज की निधि शर्मा ने 470 अंक लाकर चौथा स्थान हासिल की।फारबिसगंज कॉलेज की छात्रा निधि शर्मा ने कोचिंग के साथ सेल्फ स्टडी के बदौलत यह उपलब्धि हासिल की।निधि की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और उसे बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। फारबिसगंज सुभाष चौक वार्ड संख्या एक निवासी जगन्नाथ शर्मा और सीमा देवी की छोटी बेटी निधि शर्मा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रही।दो…

Read More

– अमित शाह बोले- एनडीआरएफ का भगवा रंग लोगों में जगाता है विश्वास नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इस विधेयक को पहले ही पास कर चुकी है। इसके साथ ही विधेयक को संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गई। गृहमंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन (संशोधन)विधेयक-2024 पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सदस्यों को आश्वस्त कराया कि इससे संघीय ढांचे को नुकसान नहीं होगा। सरकार की मंशा आपदा की लड़ाई में केंद्र, राज्य सरकार, पंचायत और प्रत्येक नागरिक को जोड़ने की है। उन्होंने कहा, “अब, चिंताओं…

Read More