वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी राज्यों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटित लगभग 12 बिलियन डॉलर का अनुदान रद्द कर दिया। यह संघीय अनुदान संक्रामक रोगों, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, व्यसन उपचार और अन्य जरूरी सेवाओं पर खर्च किया जा रहा था। प्रशासन ने यह पैसा कोविड-19 महामारी के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों को आवंटित किया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन की खबरों में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। संघीय विभाग और राज्यों के कई अधिकारियों ने बुधवार को ट्रंप प्रशासन के इस कदम की पुष्टि की। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज का…
Author: shivam kumar
न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका में अब आयातित कारों और ट्रकों को 25 प्रतिशत टैरिफ के दायरे में लाया गया है। यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को की। इससे इम्पोर्टेड वाहन की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बिकने वाले वाहनों में से लगभग आधे आयातित होते हैं। सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, नया ट्रैफिक तीन अप्रैल से प्रभावी हो जाएगा। ट्रंप की इस घोषणा का उद्देश्य अमेरिका की ऑटो विनिर्माण क्षमता का विस्तार करना है। मुक्त व्यापार समझौते के कारण कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका के ऑटोमेकर्स अब तक ट्रैफिक की किचकिच से…
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार में सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में उछला आया है। सोना आज 120 रुपये से लेकर 130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,410 रुपये से लेकर 89,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 81,960 रुपये से लेकर 82,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और हीरो मोटोकॉर्प…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की ऑटो इंपोर्ट टैरिफ पॉलिसी की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। ट्रंप ने विदेश में…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन गुरुवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या का मामला सदन में गूंज उठा, जिसके चलते जोरदार हंगामा हुआ और कार्यवाही 12:55 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने राज्य में बिगड़ती विधि व्यवस्था के खिलाफ धरना दिया। विपक्षी विधायकों ने कानून व्यवस्था सुधारने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के सदन में आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सीपी सिंह ने अनिल टाइगर…
रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का राजधानी में व्यापक असर दिख रहा है। रांची के कांके चौक सहित दर्जनों स्थनों पर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ दर्जनों भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर बंद को समर्थन दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ रांची पुलिस ने एहतियातन प्रतुल शाहदेव और भैरव सिंह जैसे कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया है। बंद का असर, हर तरफ प्रदर्शन अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ बुलाए गए बन्द का राजधानी रांची के लगभग सभी…
रांची। भाजपा नेता अनिल टाईगर की हत्या के विरोध में आहूत रांची बंद का असर गुरुवार सुबह से ही दिखने लगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराने में जुटे हैं। आजसू पार्टी ने भी इस बंद को समर्थन दिया है और उसके कार्यकर्ता भी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रातू रोड रामविलास पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे आवागमन बाधित है। कांके, अरगोड़ा, चुटिया, किशोरगंज, टाटीसिलवे, नामकुम सहित अन्य जगह पर बंद समर्थक सड़क पर उतरकर बंद कर रहे हैं। रक्षा…
रांची। हाईटेंशन दुर्गा मंदिर, चुटिया में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के तहत श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ और आयुर्वेद शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। श्रीराम कथा के मुख्य कथा वाचक श्रीश्री 1008 महात्मा मंडलेश्वर ब्रह्मांड स्वामी पुरी महाराज होंगे। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नई समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। समिति के समीर सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
रामगढ़। रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर महतो की हत्या के विरोध में रामगढ़ में भी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को कोठार ओवर ब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को पार्टी समर्थकों ने जाम कर दिया। इस दौरान वे हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने और उन्हें सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जेएलकेएम नेता पनेश्वर महतो, संतोष महतो सहित कई लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को जामकर भाजपा नेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा…
खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युतीकरण से वंचित टोलों की पहचान कर एमयूजेवाई योजना के तहत बिजली पहुंचाएं। डीसी गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (एमयूजेवाई) और रेवंप्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में आमजनों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की जानकारी में कोई ऐसा टोला हो, जो अब तक विद्युतीकरण से वंचित है, तो उसकी जानकारी जिला विद्युत कार्यालय या कार्यपालक विद्युत अभियंता के मोबाइल नंबर 9431135616 पर साझा करें।…
