Author: shivam kumar

सड़क किनारे से हटेंगे पत्थर और गाड़ी, जुलूस रूट का होगा सत्यापन रामगढ़। रामगढ़ शहर में रामनवमी जुलूस पर पुलिस की निगाह रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभी से ही कर दिए गए हैं। उन सभी रास्तों का सत्यापन किया जाएगा, जिससे जुलूस गुजरेगा। यह बातें गुरुवार को थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील इलाकों कि अभी से स्क्रीनिंग की जा रही है। जिन रास्तों से जुलूस गुजरेगा, उसका मुआयना ड्रोन कैमरे से किया जाएगा। शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अखाड़े के…

Read More

रांची। पूर्व जिला परिषद के सदस्य और भाजपा नेता अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित कांके चौक के पास हुई है। मृतक अनिल टाइगर भाजपा में रांची जिला ग्रामीण के महामंत्री पद पर थे. घटना बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे की है। बाइक सवार अपराधियों ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने…

Read More

रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार करने पहुंची थी धनबाद सीबीआइ बोकारो। जिले के हरला थाना क्षेत्र में सीबीआइ एंटी करप्शन टीम पर लोगों ने हमला कर दिया है। सीबीआइ की टीम झारखंड ग्रामीण बैंक के गाड़ी रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस हमले में सीबीआइ टीम के तीन सदस्य घायल हो गये हैं। वहीं इस मामले में रिकवरी एजेंट धनराज चौधरी को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ की टीम ने इस मारपीट की घटना को लेकर हरला थाना में मामला दर्ज कराया है। तीनों सदस्यों का इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में किया गया। जानकारी के मुताबिक…

Read More

रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की कोर्ट ने कहा कि अदालत इस मामले पर फिलहाल कोई आदेश पारित नहीं करेगी। जांच एजेंसी अपनी जांच रिपोर्ट निचली अदालत में जमा करे और उस रिपोर्ट के आधार पर निचली अदालत अपना आदेश पारित करेगी। साथ ही अदालत ने रिजल्ट के प्रकाशन पर लगे स्टे को हटाने से इनकार कर दिया। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता, जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और प्रार्थियों की ओर से…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वहीद मुराद को आज तड़के राजधानी इस्लामाबाद स्थित आवास से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। विदेश में रह रहीं उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि नकाबपोश व्यक्तियों का समूह रात करीब 2 बजे उनके घर पहुंचा। यह लोग मुराद पर अफगान होने का आरोप लगाते हुए उसे जबरदस्ती उठा ले गए। द न्यूज इंटरनेशनल अखबार के अनुसार, मुराद की पत्नी ने कहा कि उसके पति ने अफगान होने के दावे से इनकार किया और सबूत के तौर पर अपना पहचान पत्र दरवाजे के नीचे सरका दिया। इस बीच नकाबपोश जबरन घर के अंदर…

Read More

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ होली के दिन, यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों को आकर्षित करने में कठिनाई हो रही है और अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। 12वें दिन ‘द डिप्लोमैट’ के कमाई के अकड़े सामने आ गए है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी रिलीज़ के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 85 लाख…

Read More

भागलपुर। देश के प्रसिद्ध खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि ईद के मुबारक मौके पर 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सौगात-ए-मोदी के नाम से 32 लाख परिवारों को कीट देकर मुसलमानों को करीब लाने की जो पहल प्रधानमंत्री द्वारा की गई है वह स्वागत योग्य है। सज्जादानशीं शाह हसन ने कहा कि प्रधानमंत्री तक मेरा यह पैगाम पहुंचता है तो मैं उनसे गुजारिश करना चाहूंगा कि मुस्लिम समाज के लोगों को साथ लिए बगैर और उनका विश्वास जीते बिना विश्व गुरु का…

Read More

-जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं गोरखपुर। अपने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के आठ सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद…

Read More

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने दमदार पारी खेलते हुए 97 रन* बनाए और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या के बीच पहले विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, प्रभसिमरन (5 रन) को कगिसो रबाडा ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और प्रियांश आर्या ने…

Read More

अहमदाबाद। आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) को 11 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की। इस जीत में श्रेयस अय्यर की नाबाद 97 रन की पारी और शशांक सिंह की तूफानी बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स की पारी के अंतिम ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर 97 रन पर थे, लेकिन शशांक सिंह को निर्देश मिला कि वे हर गेंद पर चौके-छक्के लगाने की कोशिश करें। शशांक ने वैसा ही किया और अंतिम ओवर में 23 रन जोड़ते हुए टीम के स्कोर को 243/5 तक पहुंचा दिया। शशांक ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर के सरकारी और भिलाई के निजी आवास पर आज सुबह सीबीआई ने छापा मारा। इसकी भनक मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने लगे। बंगले के चारों ओर बैरिकेट्स लगाकर पुलिस को तैनात किया गया है। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले एक कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि वह बघेल सर्मथकों को लेकर घर के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के रोकने पर वह गुस्से में आकर तू-तू मैं-मैं में उतर आया। बताया गया है कि…

Read More