Author: shivam kumar

रांची। विधानसभा में आज भी निजी स्कूलों की मनमानी का मामला जोर शोर से उठा। बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद के अल्प सूचित प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मनमानी को रोकने के लिए जिला स्तर की समिति अगर अनुशंसा करेगी तो कानून बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। फीस में एकरुपता होनी चाहिए- प्रदीप प्रसाद भाजपा विधायक प्रदीप यादव का सवाल था कि झारखंड में JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है लेकिन सभी निजी स्कूल अपने-अपने तरीके से एडमिशन फीस और ट्यूशन फीस वसूलते हैं, लिहाजा सरकार को कानून बनाकर फीस…

Read More

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024 पेश किया। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। विधेयक का उद्देश्य आपदा की स्थिति में होने वाली जनहानि को शून्य करना है। विधेयक में केन्द्र, राज्य और जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़ी भूमिका और कार्य में एकरूपता लाने का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से आपदा प्रबंधन की क्षमता लगातार बढ़ी है और इससे होने वाले नुकसान में काफी कमी आई है। आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में उत्सव का माहौल है। प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर मंगलवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी और ब्रजेश पाठक कानपुर के कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को यहां लोकभवन में पत्रकार वार्ता कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद उन्होंने जिलों के कार्यक्रम की घोषण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके…

Read More

वाराणसी। धर्म नगरी काशी के घाटों पर अब किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी हाेगी।बुकिंग के लिए स्मार्ट काशी मोबाईल एप पर ऑनलाइन ही अनुमति लेनी होगी। नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी ने य़ह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम वाराणसी सीमान्तर्गत गंगा नदी के घाटों पर किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के लिए आयोजनकर्ताओं की सुविधा के लिए अब नगर निगम में भौतिक रूप से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम ने इस सम्बन्ध में एक अनूठी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा ने बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार स्थानीय पदाधिकारियों को अस्थायी रूप से पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन पदाधिकारियों पर रविवार को आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाजपा के कोलकाता-दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के संगठनात्मक जिलाध्यक्ष अनुपम भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। भाजपा के पश्चिम बंगाल आंतरिक अनुशासन समिति के प्रमुख प्रताप बनर्जी द्वारा जारी पत्रों के अनुसार, इन चारों पदाधिकारियों को सात दिनों के भीतर लिखित रूप से अपना पक्ष रखने को कहा गया है। तब तक, उन्हें पार्टी से अस्थायी रूप से निष्कासित रखा जाएगा। निष्कासित किए…

Read More

अहमदाबाद। पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 25 मार्च शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पंजाब किंग्स इस सीजन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। पहले मैच से पहले सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की तैयारियों को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा, “हमारा मुख्य ध्यान इस बात पर है कि खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास…

Read More

मियामी। चीन की झेंग किनवेन ने मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नौवीं वरीयता प्राप्त झेंग ने सोमवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिका की एशलिन क्रूगर को 6-2, 7-6(3) से हराया। झेंग ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच एस लगाए और अपनी पहली सर्व पर 81% अंक अर्जित किए। उन्होंने यह मैच 1 घंटे 29 मिनट में अपने नाम किया। दूसरी ओर, क्रूगर अपनी सर्व पर लय हासिल नहीं कर सकीं। उन्होंने चार डबल फॉल्ट किए और रिटर्न पर केवल 27% अंक ही जीत पाईं। अब सेमीफाइनल में झेंग का सामना शीर्ष वरीयता…

Read More

अहमदाबाद। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत वटवा रोपड़ ब्रिज पर रविवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर लगभग 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो गया। हादसे के वक्त रेलवे लाइन के बगल में पिलर पर स्पैन लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान स्पैन को स्थापित करने वाली सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री (क्रेन) कंक्रीट गर्डर को लॉन्च करने के बाद वापस लौट रही थी। तभी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई, जिससे ट्रैक और रेलवे के ऊपरी तारों को क्षति पहुंची। क्रेन दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे…

Read More

जम्मू। जम्मू संभाग के कठुआ जिले के जंगलों में सीमापार से घुसपैठ कर कर पहुंचे आतंकवादियों की तलाश में शुरू किया गया अभियान आज तीसरे दिन भी जारी है। इस अभियान में सेना का एक हेलीकॉप्टर, हथियारों से लैस कमांडो, खोजी कुत्ते, ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहन सहित सेना की संयुक्त टुकड़ियां शामिल हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है।पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात के नेतृत्व में यह अभियान रविवार शाम हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों और जंगल में छुपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया था। आज सुबह सुरक्षाबल घेरे गए इलाके में अंदर की ओर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन पर उन्हें आज बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वह उन्हें जनसेवा करने के लिए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह एक्स पर प्रेषित शुभकामना संदेश में कहा, ”मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” 25 मार्च,1965 को उज्जैन जिले में जन्मे…

Read More

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि चुराचांदपुर जिले में डांपी रिज के तलहटी में स्थित माओजांग और डांपी गांवों के पास अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल, एक .303 राइफल, एक 12 बोर राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक मॉडिफाइड एसकेएस राइफल, दो लॉन्ग रेंज मोर्टार, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, 11 कारतूस (7.62 मिमी), तीन पाइप बम, दो हेलमेट, एक बुलेटप्रूफ जैकेट कवर और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया गया। इंफाल पश्चिम जिले में शमुसांग शांतिपुर मानिंग लाइकाई के पास तलाशी में…

Read More