Author: shivam kumar

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और विस्फोटक बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि चुराचांदपुर जिले में डांपी रिज के तलहटी में स्थित माओजांग और डांपी गांवों के पास अभियान के दौरान एक एके-47 राइफल, एक .303 राइफल, एक 12 बोर राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक मॉडिफाइड एसकेएस राइफल, दो लॉन्ग रेंज मोर्टार, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, 11 कारतूस (7.62 मिमी), तीन पाइप बम, दो हेलमेट, एक बुलेटप्रूफ जैकेट कवर और एक वॉकी-टॉकी बरामद किया गया। इंफाल पश्चिम जिले में शमुसांग शांतिपुर मानिंग लाइकाई के पास तलाशी में…

Read More

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के निचले हिस्से में लोगों ने भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई। न्यूजीलैंड की आपदा एजेंसी यह आकलन कर रही है कि इससे सुनामी का कोई खतरा है या नहीं। न्यूजीलैंड भूकंप के लिहाज से अत्यधिक सक्रिय ‘रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है। रिंग ऑफ फायर लगभग 40,000 किलोमीटर का घेरा है। यह प्रशांत महासागर के अधिकांश हिस्से को घेरने वाले ज्वालामुखियों और समुद्री खाइयों से भरा है। द न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार के अनुसार, 6.8 तीव्रता का भूकंप जटिल भूकंपीय वातावरण में आया है। ऑस्ट्रेलियाई टेक्टोनिक…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सर्वाधिक अशांत प्रांत बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी आयुक्तों और जिला अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। उन्होंने सोमवार को बलूचिस्तान में समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों का यह आचरण अस्वीकार्य है। पाकिस्तान के समाचार द न्यूज के अनुसार, बैठक में बलूचिस्तान के मुख्य सचिव शकील कादिर खान, पुलिस महानिरीक्षक मोजाम जाह…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कसरत शुरू कर दी है। पार्टी आलाकमान ने सूबे में अपनी पुरानी जमीन को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में एक बैठक की, जिसमें आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, एआईसीसी के अन्य बड़े पदाधिकारी तथा बिहार के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे। बैठक के बाद खरगे…

Read More

वाशिंगटन। फिलिस्तीन समर्थक एक छात्रा ने सोमवार को ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा किया है। आरोप लगाया गया है कि अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने उसे फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद निष्कासित करने के लिए हिरासत में लेने का प्रयास किया। यह सब राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से हुआ। मांग की गई है कि ‘फिलिस्तीनी अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े व्यक्तियों को आव्रजन प्रवर्तन के लिए लक्षित करने के पैटर्न और अभ्यास’ पर रोक लगाई जाए। न्यूज चैनल सीएनएन की खबर में मुकदमे में दर्ज विवरण के आधार पर यह जानकारी दी गई…

Read More

यरुशलम। इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ऑस्कर विजेता फिल्म ‘नो अदर लैंड’ के फिलिस्तीनी सह-निर्देशक हमदान बल्लाल पर हमला हुआ है। आरोप है कि यहां बसे इजराइली समूह ने इनको पीटा और इसके बाद इजराइली सैनिक उन्हें अपने साथ ले गए। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन को उनके सहयोगियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। इस फिल्म के निर्देशन में सहयोगी बेसल अद्रा के अनुसार, वह सोमवार को हमदान को देखने उनके घर गए थे। वो सुस्या गांव में रहते हैं। उन्होंने परेशानी में बुलाया था। बल्लाल के घर के बाहर इजराइलियों का एक समूह पथराव कर रहा था।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,610 रुपये से लेकर 89,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,140 रुपये से लेकर 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। ये चमकीली धातु आज भी दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है। देश…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कुछ देर के लिए गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत और निफ्टी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पॉलिसी को लेकर नरमी का संकेत दिए जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक…

Read More

कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल रांची। रांची-टाटा रोड पर तेज रफ्तार से जा रही कार ने एक ट्रक में टक्कर मार दी। यह हादसा जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास हुई है। जहां एक कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी है। जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

एसीबी ने डोरंडा कोषागार के ट्रेजरी अफसर पवन कुमार केडिया को किया था गिरफ्तार रांची। काम एलॉट करने के बदले घूस मांगने वाले अफसर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने डोरंडा कोषागार के ट्रेजरी अफसर पवन कुमार केडिया को दोषी करार दिया है। उनकी सजा की बिंदु पर 29 मार्च को सुनवाई होगी। दोषी पाये जाने के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। दरअसल इस मामले में उसी विभाग के लिपिक प्रशांत कुमार दास ने एसीबी को 27 मई 2013 को…

Read More