12सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या रांची। झारखंड में शिक्षा के स्तर में निरंतर गिरावट और सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में कमी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ी आलोचना की। राफिया ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लगभग नौ लाख छात्रों की संख्या घटने से राज्य के भविष्य पर गहरा संकट आ खड़ा हुआ है। राफिया ने कहा, पिछले तीन वर्षों में राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में लगभग नौ लाख की कमी आयी है। यह स्थिति न केवल झारखंड के विकास को प्रभावित…
Author: shivam kumar
पलामू। गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के मनरेगा बीपीओ प्रभु कुमार को 12 हजार रिश्वत लेते पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम बीपीओ को लेकर मेदनीनगर पहुंची और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक के अनुसार रमना के हरदाकला के शिव शंकर राम की माता जितनी देवी के नाम से डोभा का निर्माण कार्य मिला था। इस योजना को चालू करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर करने के लिए जब शिव शंकर बीपीओ से मिले तो…
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर रोहित सिंह सजवान, के निर्देशन में गौकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 24 मार्च की रात्रि को थाना प्रभारी सरसावा मय पुलिस टीम के ग्राम ढिक्का में यमुना नदी के किनारे पैदल गस्त कर रहे थे। तभी कुछ दूरी पर टार्च की रोशनी व बात करने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा 04 व्यक्ति नदी के किनारे छुपते-छुपाते तेजी से जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को टॉर्च दिखाकर व आवाज लगाकर रुकने का इशारा किया…
रांची। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) विधायक जयराम महतो ने निजी कंपनियों में 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा उठाया। निजी कंपनियों में दो लाख गैर झारखंडी हैं जबकि 53 हजार ही झारखंड के कार्यरत हैं। जयराम ने पूछा कि आउटसोर्सिंग कंपनी क्या निजी कंपनी के दायरे में आती है। इसपर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने भी पूछा कि आउटसोर्सिंग कंपनी को निजी कंपनी मानते हैं या नहीं। ऐसी क्या पॉलिसी बनाएंगे कि झारखंड के नौजवानों को निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण मिल सके। रातों-रात कानून लागू नहीं हो सकताः…
सियोल। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वाइस चेयरमैन हान जोंग-ही का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सप्ताहांत आराम करते समय 63 वर्षीय हान को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें दक्षिणी सियोल में सैमसंग मेडिकल सेंटर ले जाया गया। वहां मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मेडिकल सेंटर में होगा। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार हाल के हफ्तों में हान का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा। 19 मार्च को कंपनी के शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक के बाद…
रांची। पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पलामू जेल से इलाज के लिए रिम्स लाया गया है। दिनेश गोप का इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में होगा। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है। उल्लेखनीय है कि दिनेश गोप के हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका आॅपरेशन हुआ था। इस दौरान कुछ न्यूरो से संबंधित मामले भी सामने आये थे। सबसे पहले दिनेश गोप के बेहतर इलाज के लिए रिम्स मेडिकल बोर्ड ने देवघर एम्स भेजने की अनुशंसा की थी। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि न्यूरो…
पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग और नौडीहा बाजार थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बिहार सीमा से सटे महुवरी गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा किया। यहां से टीम ने 45 लाख रुपए कीमत का 22 हजार लीटर स्प्रिट बरामद किया है । साथ ही 15 लाख रुपये की नकली अंग्रेजी शराब भी जब्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मकान मालिक महुवरी के धीरज सिंह और बिहार के समस्तीपुर बिहार के राजा कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बिहार के कुटुम्बा…
रांची। झारखंड के ग्रामीण इलाके के संकरी गलियों में आग बुझाने के 39 छोटे अग्निशमन वाहन खरीदे जायेंगे। 11.70 करोड़ रुपये की लागत से इन वाहनों की खरीदारी होगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने छोटे अग्निशमन वाहनों की खरीददारी के लिए राशि स्वीकृति के संबंध में महालेखाकार को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में संकरी गलियों में बने भवनों और इमारतों में आगजनी की घटनाओं के दौरान बचाव और राहत कार्य के लिए इन छोटे अग्निशमन वाहनों की आवश्यकता है। राज्य के 38 फायर स्टेशनों को मिलेंगे 39 अग्निशमन वाहन बता…
रांची। ड्रग के इस्तेमाल और इसकी तस्करी के खतरों से सख्ती से निपटना चाहिए। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने अभियुक्त रामसेवक कुम्हार की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।साथ ही उसकी मिसलेनियस क्रिमनल पिटीशन को निष्पादित कर दिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 4348.80 किलो डोडा जब्त करने से जुड़े मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। वह फरवरी 2025 से जेल में है। कोर्ट में अभियुक्त की ओर से दी गयी दलीलें अभियुक्त की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि वह डोडा जब्त करने से जुड़ी प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त नहीं है।…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में पिछले दिनों बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। लेकिन गर्मी एक बार से राज्य के लोगों को रुलाने को तैयार है। आनेवाले दिनों में झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इससे तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के विभिन जिलों में तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में अभी फिलहाल कोई सिस्टम बनता है नहीं दिख रहा है। इसलिये आनेवाले दिनो…
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई के बाद अब उनकी फंडिंग की गहन जांच करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में अवैध मदरसों, मजार और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मदरसों का संचालन गंभीर विषय है जिसकी जांच के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट अधिकारी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगे। प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक पूरे प्रदेश में 136…
